May 17, 2024 : 1:27 PM
Breaking News
राष्ट्रीय

मोदी ने कहा- आत्मनिर्भर भारत में टॉय इंडस्ट्री को बड़ी भूमिका निभानी है, राहुल का तंज- छात्र परीक्षा पे चर्चा चाहते थे, पीएम ने खिलौने पे चर्चा कर ली

  • Hindi News
  • National
  • PM Narendra Modi Mann Ki Baat Live | PM Narendra Modi Mann Ki Baat Today Speech Live News, Coronavirus India Latest News Updates

नई दिल्ली4 मिनट पहले

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 68वीं बार मन की बात की, लोकल के लिए वोकल पर जोर दिया
  • कोरोना के दाैर में लोगों के संयम को सराहा, कहा- घर में रहकर ही मनाएं उत्सव

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 68वीं बार मन की बात कार्यक्रम में लोगों से रूबरू हुए। उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर भारत में टॉय इंडस्ट्री को बड़ी भूमिका निभानी है। असहयोग आंदोलन के समय गांधीजी ने कहा था कि यह भारतीयों में आत्मविश्वास जगाने का आंदोलन है। ऐसा ही हमें आत्मनिर्भर भारत आंदोलन के साथ भी है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मोदी की खिलौने की चर्चा पर तंज भी कसा।

प्रधानमंत्री मोदी की 5 अहम बातें

1. लोगों के संयम को सराहा: कोरोना के दौर में घर में रहते हुए उत्सव मनाए जा रहे हैं। लोग अपना और लोगों का ध्यान रखते हुए अपना काम कर रहे हैं। जिस तरह का संयम देखा जा रहा है, वह अभूतपूर्व है। गणेशोत्सव ऑनलाइन मनाया जा रहा है। इको फ्रेंडली गणेश की प्रतिमा स्थापित हुई हैं।

2. पर्वों में पर्यावरण का संदेश छिपा: कई पर्व पर्यावरण के लिए मनाए जाते हैं। बिहार के थारू समुदाय ने प्रकृति को जीवन का हिस्सा बना लिया है। वे 60 दिन के त्योहार बरना को मनाते हैं। कोई कहीं भी आता-जाता नहीं है। इस दौरान कृषि से जुड़ा ओणम भी मनाया जा रहा है। हमारे पर्व किसानों के रंग से ही हरे-भरे बनते हैं। ऋग्वेद में कहा गया है- अन्नदाता को नमन है।

3. बच्चों को समय कैसे बीत रहा है: कोरोना काल में देश कई मोर्चों पर एकसाथ लड़ रहा है। यह भी ख्याल आता है कि घर में रहने वाले बच्चों का समय कैसे बीतता होगा? मैंने कहीं पढ़ा कि खिलौने के संबंध में रवींद्रनाथ टैगोर ने कहा था कि खिलौना वही अच्छा होता है जो अधूरा हो। बच्चे उसे खेल-खेल में तैयार करें। ग्लोबल टॉय इंडस्ट्री 7 लाख करोड़ रुपए की है, लेकिन भारत की इसमें हिस्सेदारी काफी कम है।

4. आत्मनिर्भर भारत में टॉय इंडस्ट्री अहम: खिलौना वो हो जिसे बचपन खेले भी, खिलखिलाए भी। अब कंप्यूटर गेम्स का दौर है। इनमें ज्यादातर की थीम भारतीय होती है। आत्मनिर्भर भारत में टॉय इंडस्ट्री को बड़ी भूमिका निभानी है। असहयोग आंदोलन के समय गांधीजी ने कहा था कि यह भारतीयों में आत्मविश्वास जगाने का आंदोलन है। ऐसा ही आत्मनिर्भर भारत आंदोलन के साथ भी है।

5. खान-पान में पोषकता का ध्यान रखें: बच्चे अपनी पूरी क्षमता दिखा पाएं, इसमें पोषण की बड़ी भूमिका है। सितंबर को पोषण महीने के तौर पर मनाया जाएगा। पेट में पल रहे बच्चे के लिए जरूरी है कि मां को भी जरूरी पोषक तत्व मिलें। कितना खाना है, इसकी बजाय यह आवश्यक है कि सही मात्रा में विटामिन-प्रोटीन मिल रहे हैं या नहीं। राशन कार्ड की तरह न्यूट्रीशन कार्ड भी बनाए जाएं। इसके प्रयास किए जा रहे हैं।

राहुल ने साधा निशाना

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मोदी की मन की बात पर निशाना साधा। उन्होंने ट्वीट किया कि नीट-जेईई के स्टूडेंट्स प्रधानमंत्री से परीक्षा पे चर्चा करना चाहते थे, लेकिन उन्होंने खिलौने पे चर्चा कर ली।

पिछले महीने जवानों की वीरता को सैल्यूट किया था
मोदी ने पिछले महीने मन की बात में करगिल युद्ध के 21 साल पूरे होने पर इस जंग में जान गंवाने वाले भारतीय सैनिकों को याद किया। प्रधानमंत्री ने कहा- पाकिस्तान ने भारत की पीठ में छुरा घोंपने की कोशिश की थी। दुश्मन पहाड़ पर बैठा था, लेकिन जीत भारतीय सेना के हौसले और सच्ची वीरता की हुई।

0

Related posts

आप के नेता कहां थे जब दिल्ली सरकार खादर में 200 झुग्गी तोड़ रहे थे : आदेश

News Blast

डीजल के बढ़े रेट से यात्रियों का सफर हुआ महंगा, एक जुलाई से टोल रोड पर 3 से 20 रुपए देने पड़ेंगे अधिक

News Blast

रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतले पुलिस के कब्जे में, अनुमति नहीं होने से कार्यक्रम रद्द

News Blast

टिप्पणी दें