May 19, 2024 : 12:28 PM
Breaking News
राष्ट्रीय

दांतों से एक मिनट में लोहे की 12 एमएम 15 रॉड मोड़कर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराया

  • 2014 में अमेरिका के डेविस ने एक मिनट में 10 रॉड मोड़कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था
  • धर्मेंद्र त्रिपुरा में सिर से 24 रॉड मोड़कर आर्मेनिया के एडॉट्स का रिकॉर्ड भी तोड़ चुके

दैनिक भास्कर

Jul 07, 2020, 01:00 PM IST

कैमूर. बिहार के धर्मेंद्र सिंह ने दांतों से एक मिनट में 12 मिलीमीटर मोटी लोहे की 15 रॉड मोड़कर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज कर लिया है। उन्होंने अमेरिका के डेविस का रिकॉर्ड तोड़ा। डेविस ने 25 मार्च 2014 को दांतों से ऐसी 10 रॉड मोड़ी थीं। धर्मेंद्र के नाम पहले भी कई कैटेगरी में वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज हैं।

धर्मेंद्र कैमूर जिले के रामगढ़ के रहने वाले हैं और अभी त्रिपुरा स्टेट राइफल्स में तैनात हैं। उनके पिता अपलेश्वर सिंह किसान हैं। मां कुंती देवी रामगढ़ ब्लॉक की सरपंच हैं।

पिछले महीने आर्मेनियाई का रिकॉर्ड तोड़ा था
धर्मेंद्र ने 2 जून को त्रिपुरा की राजधानी अगरतला में सिर से एक मिनट में लोहे की 24 रॉड मोड़कर आर्मेनिया के एडॉट्स का रिकॉर्ड तोड़ा था। तब से उन्हें हैमर हेडमैन कहा जाने लगा। 

3 साल पहले सिर से 51 बेल तोड़ दिए थे
2017 में 2 मिनट 50 सेकेंड में सिर से 51 कच्चे बेल फोड़ कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था। त्रिपुरा की राजधानी अगरतला में इंडियन वर्ल्ड रिकॉर्ड फाउंडेशन ने यह प्रतियोगिता रखी थी। धर्मेंद्र ने इसमें 21 देशों के प्रतिभागियों को हराया था।

Related posts

भारत के वीर सपूत कैप्‍टन विक्रम बत्रा आज 46 साल के होते; अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी की स्थापना को 100 साल पूरे हुए

News Blast

86 दिन बाद लोकल ट्रेन सेवा शुरू, 1200 की क्षमता वाले डिब्बे में 700 लोग ही बैठेंगे; सिर्फ जरूरी सेवाओं से जुड़े लोगों को यात्रा की अनुमति

News Blast

फेसबुक ने भाजपा विधायक टी राजा को बैन किया, उन्होंने कहा- मैं अप्रैल 2019 से फेसबुक का इस्तेमाल ही नहीं कर रहा हूं

News Blast

टिप्पणी दें