May 19, 2024 : 2:01 AM
Breaking News
राष्ट्रीय

एक दिन में 506 मरीजों ने जान गंवाई; तमिलनाडु में मरने वालों का आंकड़ा 1200 और अहमदाबाद में 1400 के पार

  • देश के कई राज्यों में मरने वालों की संख्या तेजी से बढ़ने लगी, यूपी में 25 मरीजों की मौत
  • जम्मू कश्मीर बना देश का 14वां राज्य जहां मरने वालों का आंकड़ा 100 के पार हुआ

दैनिक भास्कर

Jun 30, 2020, 11:09 PM IST

नई दिल्ली. देश में कोरोना संक्रमण से मरने वालों का आंकड़ा मंगलवार को 17 हजार के पार हो गया। बीते 24 घंटे में 506 लोगों ने जान गंवाई और कुल मौतें 17 हजार 410 हो गईं। तमिलनाडु में एक दिन में 60 लोगों ने दम तोड़ दिया। इसी के साथ यहां मरने वालों की संख्या 1201 हो गई। महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 245 लोगों की मौत हुई। यहां अब तक 7855 की मौत हुई है।

उधर, गुजरात में 20 मौतें हुईं। यहां सबसे ज्यादा 9 संक्रमित अहमाबाद से थे। यहां मरने वालों की संख्या अब 1441 हो गई। पूरे राज्य में अब तक 1848 लोग जान गंवा चुके हैं। दिल्ली में 72 मरीजों की मौत हुई। राज्य में अब तक 2742 लोगों की जान जा चुकी है। 

जम्मू देश का 14वां राज्य जहां 100 से ज्यादा मौतें हुईं
जम्मू कश्मीर देश का 14वां राज्य बन गया जहां 100 से ज्यादा लोगों की मौत कोरोना के चलते हुई है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश में 25, कर्नाटक में 20, पश्चिम बंगाल में 15, राजस्थान और मध्य प्रदेश में 8-8, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में 7-7, जम्मू कश्मीर और पंजाब में 6-6, बिहार में 5, हरियाणा में 4, ओडिशा और उत्तराखंड में 2-2 मौतें हुईं। हिमाचल प्रदेश, असम, केरल, पुडुचेरी में 1-1 संक्रमित ने दम तोड़ दिया।  

संक्रमण से कहां कितनी मौतें?

राज्य

मौतें                            
महाराष्ट्र                               7,855
दिल्ली  2,742
गुजरात 1,848
तमिलनाडु 1,201
पश्चिम बंगाल 668
मध्य प्रदेश 572
उत्तर प्रदेश 697
राजस्थान 413
तेलंगाना 260
हरियाणा 236
कर्नाटक 246
आंध्र प्रदेश 187
पंजाब 144
जम्मू कश्मीर 101
बिहार 68
उत्तराखंड 41
केरल 25
ओडिशा 32
झारखंड 15
छत्तीसगढ़ 13
असम 12
हिमाचल प्रदेश 09
चंडीगढ़ 06
पुडुचेरी 12
मेघालय 01
लद्दाख 01
त्रिपुरा 01
गोवा 02
अरुणाचल प्रदेश 01
कुल 17,410

06 शहर जहां सबसे ज्यादा मौतें हुईं

शहर

मौतें
मुंबई                           4,556
अहमदाबाद 1,410
ठाणे 956
पुणे 752
चेन्नई 885
कोलकाता 379

पांच दिन जब सबसे ज्यादा मौतें हुईं

तारीख               

मौतें           
16 जून 2,004
21 जून 426
23 जून  468
24 जून 424
29 जून 417

Related posts

एक और डॉक्टर की मौत; इंडेक्स हॉस्पिटल में ढाई महीने से ड्यूटी कर रहे थे, 15 दिन पहले संक्रमित हुए

News Blast

गलवान में टकराव वाले पॉइंट-15 से भारत और चीन की सेनाएं पीछे हटीं, गोगरा और हॉट स्प्रिंग में प्रोसेस जारी

News Blast

दिल्ली में स्मोग: गोपाल राय ने कहा -प्रदूषण को कम करने के लिए पीडब्ल्यूडी ने 23 एंटी स्मोग गन लगाए

Admin

टिप्पणी दें