May 13, 2024 : 12:34 PM
Breaking News
राष्ट्रीय

दिल्ली में आज से सेरोलॉजिकल सर्वे शुरू, 20 हजार लोगों का सैंपल लिया जाएगा; देश में अब तक 5.09 लाख मामले

  • देश में कोरोना से अब तक 15 हजार 689 संक्रमितों की मौत, महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 7106 की जान गई
  • शुक्रवार को महाराष्ट्र में लगातार दूसरे दिन रिकॉर्ड 5024 पॉजिटिव मिले, यहां अब डेढ़ लाख से ज्यादा मरीज

दैनिक भास्कर

Jun 27, 2020, 02:27 PM IST

नई दिल्ली. देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 5 लाख 9 हजार 737 हो गई। ये आंकड़े covid19india.org के मुताबिक हैं। उधर, दिल्ली में शनिवार को कोरोना के खिलाफ सेरोलॉजिकल सर्वे शुरू किया गया। इसके तहत, 20 हजार सैंपल लिए जाएंगे। सेरोलॉजिकल एक एंटीबॉडी टेस्ट है। इससे यह पता चलता है कि वायरस कितना फैला हुआ है। इसके तहत उन लोगों का सैंपल इकट्ठे किए जाएंगे, जो पहले से कोरोना पॉजिटिव पाए जा चुके हैं या जो बिना लक्षण वाले मरीज हैं।

उधर, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को दिल्ली में कोरोना के हालात पर प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा, ‘दिल्ली में इस वक्त 13500 बेड हैं, जिसमें से 6500 अधिग्रहीत किए गए हैं। दिल्ली सरकार रोज 20 हजार टेस्ट भी करवा रही है। कोरोना के खिलाफ लड़ाई में केंद्र ने हमें हाथ पकड़कर चलना सिखाया।’ दिल्ली में मामले बढ़ने के बाद गृहमंत्री अमित शाह ने कमान संभाली और कई बैठकें कर फैसले किए। संक्रमण के मामले में दिल्ली देश में दूसरे स्थान पर है।

उन्होंने कहा कि हमारी लड़ाई मार्च के महीने में शुरू हुई थी। मार्च के महीने में सबसे संक्रमित देशों से करीब 35 हजार भारतीय दिल्ली लौटे। ये लोग जो घर गए, उस वक्त ज्यादा जागरूकता नहीं थी, टेस्टिंग किट भी नहीं थी तो एक से दूसरे और दूसरे से तीसरे को फैलता गया। उस समय टेस्टिंग लैब भी नहीं थे। फिर लॉकडाउन हुआ। इसलिए कोरोना थोड़ा कम फैला।

देश में कोरोना के मामले 5 लाख पार

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को अपने आंकड़े जारी किए। इसके मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 18 हजार 552 मामले सामने आए। 384 लोगों की मौत हुई। इसके साथ देश में संक्रमितों की संख्या 5 लाख 8 हजार 953 हो गई। इनमें 1 लाख 97 हजार 387 सक्रिय मामले हैं। 2 लाख 95 हजार 881 लोग ठीक हो चुके हैं। अब तक 15 हजार 685 लोगों की मौत हो चुकी है।

इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) ने बताया कि पिछले 24 घंटों में 2 लाख 20 हजार 479 टेस्ट किए गए। वहीं, 26 जून तक देश में 79 लाख 96 हजार707 लोगों के टेस्ट किए जा चुके हैं। 

कोरोना अपडेट्स 

  • गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा, ”पूरे राज्य में संक्रमित मिल रहे हैं। इसलिए हम कह सकते है कि यहां कोरोना का कम्युनिटी ट्रांसमिशन होने लगा है। हमें इस सच्चाई को स्वीकार करना होगा।”
  • बॉर्डर सिक्युरिटी फोर्स (बीएसएफ) में पिछले 24 दिनों में 43 पॉजिटिव केस मिले। इसके साथ संक्रमितों की संख्या 911 हो गई है। अब तक 633 पर्सनल स्वस्थ हो चुके हैं।
  • बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) के मुताबिक, एक जुलाई से कोरोना से होने वाली मौतों की रिपोर्टिंग की एक नई प्रणाली शुरु होगी। अस्पतालों को सीधे गूगल फॉर्म पर कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत की जानकारी देनी होगी।

जून में स्वस्थ हुए मरीजों की संख्या, बीमार लोगों से ज्यादा बढ़ी 
अनलॉक-1 यानी जून के महीने में 3 लाख से ज्यादा मरीज बढ़ गए। एक जून को 1 लाख 98 हजार 371 मरीज थे। यानी जून के 26 दिनों में 3 लाख 11 हजार 095 मरीज बढ़ गए और संक्रमितों का आंकड़ा पांच लाख से ज्यादा हो गया। अच्छी खबर यह है कि भारत में रिकवरी रेट भी तेजी से बढ़ा है। इस दौरान रिकवरी रेट में भी 16% की बढ़ोतरी हुई और यह अब 58.26% पर पहुंच गया है।  
अनलॉक-1 में सबसे ज्यादा मरीज ठीक हुए। यानी एक्टिव और स्वस्थ हुए मरीज के बीच में गैप बढ़ा है। इसे ऐसे समझें- एक जून को जब अनलॉक-1 शुरू हुआ था तब एक्टिव केस 97 हजार 008 थे, तो रिकवर केस की संख्या 95 हजार 744 थी। उस वक्त 1264 एक्टिव केस ज्यादा थे। 9 जून के बाद रिकवर केस एक्टिव केस से ज्यादा होते गए। 26 जून को एक्टिव केस 1 लाख 97 हजार 784 और रिकवर केस 2 लाख 95 हजार 917 हो गए। दोनों के बीच 98 हजार 133 का अंतर हो गया।

5 राज्यों का हाल

मध्यप्रदेश: यहां शुक्रवार को 203 नए मरीज सामने आए और 4 की जान गई। भोपाल में 31, इंदौर और मुरैना में 36-36 पॉजिटिव केस बढ़े। राज्य में संक्रमितों की संख्या 12 हजार 798 हो गई, इनमें से 2448 एक्टिव केस हैं। कोरोना से अब तक 546 लोगों की मौत हुई है। 

यह फोटो भोपाल स्थित राजभवन की है। यहां पर शुक्रवार को 5 मरीज मिले। यहां रहने वाले कर्मचारियों को बस से क्वारैटाइन सेंटर ले जाया गया। राजभवन के अब तक 37 कर्मचारी संक्रमित हो चुके हैं।

महाराष्ट्र: यहां शुक्रवार को 5024 संक्रमित मिले और 175 लोगों की मौत हुई। मुंबई में 1297 मामले बढ़े, यहां अब 72 हजार 287 मरीज हो गए। प्रदेश में संक्रमितों की संख्या 1 लाख 52 हजार 765 हो गई, इनमें से 65 हजार 829 एक्टिव केस हैं। कोरोना से अब तक 7106 ने जान गंवाई। 

यह फोटो मुंबई के काजुपाड़ा की है। यहां के कंटेनमेंट जोन के रहवासियों का लगातार चेकअप किया जा रहा है।

उत्तरप्रदेश: यहां शुक्रवार को 750 नए मरीज सामने आए और 19 की जान गई। गौतमबुद्धनगर (नोएडा) में 136, गाजियाबाद में 89 और लखनऊ में 52 पॉजिटिव केस बढ़े। राज्य में संक्रमितों की संख्या 20 हजार 943 हो गई, इनमें से 6730 एक्टिव केस हैं। कोरोना से अब तक 630 लोगों की मौत हुई है।

बिहार: यहां शुक्रवार को 190 संक्रमित मिले और एक भी मौत नहीं हुई। पटना में 23, मधुबनी में 22 और भागलपुर में 18 केस बढ़े। प्रदेश में संक्रमितों की संख्या 8 हजार 678 हो गई, इनमें से 1953 एक्टिव केस हैं। कोरोना से अब तक 56 ने जान गंवाई।

राजस्थान: यहां शुक्रवार को 364 नए मरीज सामने आए और एक की जान गई। जयपुर में 60, सिरोही में 42 और पाली में 41 पॉजिटिव केस बढ़े। राज्य में संक्रमितों की संख्या 16 हजार 660 हो गई, इनमें से 3218 एक्टिव केस हैं। कोरोना से अब तक 380 लोगों की मौत हुई है।

Related posts

प्रदेश का पहला प्लाज्मा बैंक फरीदाबाद में बनेगा, सब कुछ ठीक रहा तो अगले 15 दिन में चालू होगा

News Blast

दुनिया की सबसे बड़ी प्लाज्मा थैरेपी का ट्रायल शुरू, यहां 500 लोगों का प्लाज्मा से किया जा रहा इलाज

News Blast

गैंगस्टर विकास ने कानपुर में 20 साल पहले दोस्त की बहन के साथ भागकर की थी शादी; सास-ससुर की कनपटी पर पिस्टल तान दी थी

News Blast

टिप्पणी दें