May 20, 2024 : 3:33 PM
Breaking News
अन्तर्राष्ट्रीय

रूस में 24 घंटे में संक्रमण के 6800 मामलों की पुष्टि, अप्रैल के बाद पहली बार 7 हजार से कम केस मिले; दुनिया में अब तक 97 लाख से ज्यादा मरीज

  • दुनिया में अब तक 4 लाख 92 हजार 390 लोगों की मौत, जबकि 52.71 लाख ठीक हुए
  • अमेरिका में अब तक 1 लाख 26 हजार 785 लोगों की मौत, यहां 10.52 लाख ठीक हुए

दैनिक भास्कर

Jun 26, 2020, 05:27 PM IST

वॉशिंगटन. दुनिया में कोरोनावायरस से अब तक 97 लाख 38 हजार 374 लोग संक्रमित हैं। इनमें 52 लाख 71 हजार 337 लोग ठीक हुए हैं। वहीं, 4 लाख 92 हजार 390 लोगों की मौत हो चुकी है। रूस में 24 घंटे में 6800 संक्रमित मिले हैं। अप्रैल के बाद पहली बार सात हजार से कम केस मिले हैं। यहां कुल मामले 6 लाख से ज्यादा हो गए हैं। इनमें आठ हजार से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं, जबकि 61% लोग यानी 3 लाख 75 हजार 164 लोग ठीक हो चुके हैं।

देश

कितने संक्रमित कितनी मौतें कितने ठीक हुए
अमेरिका 25,04,676 1,26,785   10,52,389
ब्राजील 12,33,147 55,054 6,49,908
रूस  6,20,794 8,781 3,84,152
भारत 4,91,992 15,319 2,86,019
ब्रिटेन 307,980 43,230 उपलब्ध नहीं
स्पेन 2,94,566 28,330 उपलब्ध नहीं
पेरू 2,68,602 8,761 1,56,074
चिली 2,59,064 4,903  2,19,327
इटली 2,39,706 34,678 1,86,725
ईरान 2,17,724 10,239 1,77,852

10 देश जहां कोरोना का असर सबसे ज्यादा

*ये आंकड़े https://www.worldometers.info/coronavirus/ से लिए गए हैं।

बांग्लादेश:  1 लाख 30 हजार से ज्यादा संक्रमित
बांग्लादेश में पिछले 24 घंटे में संक्रमण के रिकॉर्ड 3868 नये मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय की प्रवक्ता नसीमा सुल्ताना ने बताया कि संक्रमितों की संख्या बढ़कर 13 लाख 474 हो गयी है। उन्होंने बताया कि एक दिन में नौ महिलाओं समेत 40 ने दम तोड़ा। संक्रमण से अब तक 1661 की जान जा चुकी है।

ब्रिटेन: स्वास्थ्य मंत्री ने सभी बीच बंद करने की चेतावनी दी 

ब्रिटेन में कोरोनावायरस के खतरे को नजरअंदाज करते हुए लोगों की भीड़ समुद्र किनारें बीचों पर जुट रहे है। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का भी ध्यान नहीं रखा जा रहा है। स्वास्थ्य मंत्री मैट हैंकॉक ने चेतावनी दी है कि अगर लोग नहीं माने तो सभी बीच बंद कर दिए जाएंगे। ब्रिटेन के बॉर्नमाउथ बीच पर गुरुवार को पांच लाख लोग जुटे थे। ब्रिटेन में संक्रमण के 3.09 लाख से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं और 43 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।

ब्रिटेन के बॉर्नमाउथ में एक बीच पर लोगों की भारी भीड़ इकट्‌ठा हुई। लोग इस दौरान न तो मास्क पहने हुए हैं और न ही सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रख रहे हैं।  

अमेरिका में 10 गुना ज्यादा संक्रमित
अमेरिका में अब तक जितने मामले सामने आए हैं, उससे 10 गुना ज्यादा लोग संक्रमित हैं। अमेरिकी स्वास्थ्य विभाग ने गुरुवार को यह जानकारी दी। सीडीसी ने एक रिपोर्ट में बताया कि देश में महामारी से अब तक लगभग 23.70 लाख लोग संक्रमित हुए हैं। इस आधार पर अमेरिका में कोरोना संक्रमितों की वास्तविक संख्या लगभग 10 गुना यानी 2.4 करोड़ हो जाएगी। यह आंकड़ा देश की कुल आबादी का लगभग 8% है।

हम कोरोना को लेकर कन्फ्यूज नहीं: इमरान

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने गुरुवार को कहा कि कोरोना को लेकर अगर कोई देश कन्फ्यूज नहीं है तो वह है पाकिस्तान। विपक्ष ने आरोप लगाया था कि सरकार कोरोना को लेकर कन्फ्यूज है। उन्होंने कहा- हमारे ऊपर भारत के जैसे प्रतिबंध लगाने का दबाव बनाया गया था। पाकिस्तान में 13 मार्च को लॉकडाउन लगाया गया था। देश में अब तक 1 लाख 92 हजार 970 संक्रमित हैं, जबकि 3903 लोगों की मौत हो चुकी है।

मैक्सिको: संक्रमितों की संख्या दो लाख के पार
मैक्सिको में 24 घंटे में महामारी के 6,104 नए मामले सामने आ चुके हैं। संक्रमितों की संख्या दो लाख के पार हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि एक ही दिन में 736 लोगों की मौत हुई है। मरने वालों की संख्या बढ़कर 25,060 हो गई है। एक दिन पहले यहां कोरोना के 5473 नए मामले सामने आए थे और 947 लोगों की मौत हुई थी।

मैक्सिको के एक अस्पताल में कोरोना संदिग्ध में ऑक्सीजन का लेवल चेक करता स्वास्थयकर्मी। देश में अब तक 25 हजार से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं।

ब्राजील: एक दिन में 39,483 संक्रमित

ब्राजील में 24 घंटे में 39,483 नए मामले सामने आए हैं और 1141 लोगों की मौत हुई है। संक्रमितों की संख्या 12 लाख 28 हजार 114 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि यहां अब तक 54,971 की जान जा चुकी है। संक्रमण के मामले में अमेरिका के बाद ब्राजील दूसरा सबसे प्रभावित देश है।

स्वास्थ्यकर्मी मैरिलिया कोरेया (38), स्वास्थ्य सचिव निजोमार मोंटेइरो (38) और बोट ड्राइवर एडिमिल्टन वैलेंटे (34) मैराजो द्वीप पर नदी के किनारे रहने वाले समुदाय की कोरोना जांच करने पहुंचे।

बीजिंग में 11 नए मामले मिले
बीजिंग में 24 घंटे में संक्रमण के 11 नए मामले मिले हैं। म्युनसिपल हेल्थ कमीशन ने शुक्रवार को कहा कि 3 संदिग्ध और एक बिना लक्षण वाला मरीज भी मिला है। 11 से 25 जून के बीच 280 संक्रमित मिले हैं, जो देश में रहने वाले हैं। वहीं, 22 बिना लक्षण वाले मरीजों का इलाज चल रहा है। चीन में अब तक 83,462 मामले मिल चुके हैं, जबकि 4634 लोगों की मौत हो चुकी है।

इजराइल: संक्रमितों की संख्या 22,400
इजराइल में महामारी के 356 नए मामले सामने आए हैं। देश में शुक्रवार को संक्रमितों की संख्या बढ़कर 22,400 हो गई। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि मृतकों की संख्या 309 हो गई है। महामारी से अब तक 16,007 लोग ठीक हो गए हैं। सरकार ने तटीय शहरों बाट यम और अशदोद में मामले बढ़ने पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है। स्कूलों को बंद कर दिया गया है। वहीं सभाओं में दस से ज्यादा लोगों के जुटने पर मनाही है।

इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू मास्क पहनकर बेर्शेबा शहर के पास हैटजिम सैन्य अड्डे में वायु सेना के पायलटों के ग्रेजुएशन समारोह में शामिल हुए।

जर्मनी: संक्रमण की दूसरी लहर का खतरा

जर्मनी के कुछ शहरों में फिर से संक्रमण के मामले सामने आ रहे हैं। देश में 24 घंटे में 477 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इससे संक्रमितों की संख्या 1.93 लाख हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को बताया कि देश में मरने वालों की संख्या 8948 हो गई है। 

फिलीस्तीन: संक्रमण के 54 नए मामले
फिलीस्तीन में 24 घंटे में 54 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही संक्रमितों की संख्या 1,588 हो गई। स्वास्थ्य मंत्री माई अल-कैला ने गुरुवार को कहा कि हेब्रोन में 41, बेथलेहम में 10, रामल्लाह में दो और नब्लस में एक मामला सामने आया है। फिलिस्तीनी अधिकारियों ने कोरोना के मामले बढ़ते देख हेब्रोन और नब्लस में दोबारा लॉकडाउन लगा दिया है।

Related posts

PAK फौज निशाने पर:पाकिस्तान के बलूचिस्तान में सेना पर आतंकी हमला, 5 सैनिकों की मौत, 27 घायल; इस महीने ये तीसरा हमला

News Blast

गालवन घाटी में हुई झड़प में चीनी यूनिट के कमांडिंग अफसर समेत 40 से ज्यादा सैनिक मारे गए; भारत के 4 जवानों की हालत गंभीर

News Blast

हुबेई ने कहा- 5जी नेटवर्क के जरिए जासूसी या कोई गैरकानूनी काम नहीं करेंगे; विपक्षी नेता कर रहे हैं बैन की मांग

News Blast

टिप्पणी दें