May 19, 2024 : 8:55 AM
Breaking News
राष्ट्रीय

मुंबई काे पीछे छाेड़ दिल्ली अब देश का सबसे संक्रमित महानगर बना, 3,788 नए केस के बाद 70,390 संक्रमित हुए

  • देश में एक दिन में 16,174 नए मरीज मिले, 418 की माैत

दैनिक भास्कर

Jun 25, 2020, 04:13 AM IST

नई दिल्ली. देश की राजधानी दिल्ली में काेराेना संक्रमण तेजी से विकराल हाे रहा है। आर्थिक राजधानी मुंबई काे पीछे छाेड़ दिल्ली अब देश में सबसे ज्यादा काेराेना मरीजाें वाला महानगर बन गया है। दिल्ली में बुधवार काे 3,788 नए मरीज मिलने के बाद संक्रमिताें की संख्या 70,390 हाे गई। जबकि मुंबई में यह आंकड़ा 69,625 है। मुंबई में बुधवार काे 1,114 नए मरीज मिले। हालांकि, सक्रिय मरीजाें के लिहाज से मुंबई अब भी दिल्ली से आगे है।

मुंबई में 28,653 सक्रिय मरीज हैं, जबकि दिल्ली में यह संख्या 26,588 है। माैताें के मामले में भी दिल्ली की स्थिति मुंबई से बेहतर है। दिल्ली में मृत्युदर 3.3% है, जबकि मुंबई में यह दर 5.7% है। इसी बीच, देश में बुधवार काे 16,174 नए मरीज मिले। इन्हें मिलाकर कुल संक्रमिताें की संख्या 4,62,961 हाे गई है। 418 नई माैताें के साथ अब तक संक्रमण की वजह से 14,889 लाेगाें की जान जा चुकी है।

देश में काेराेना से मृत्यु दर 3.21% हाे गई है। बुधवार काे 12,647 लाेग ठीक हाेकर घर भी पहुंचे। अब तक कुल 2,70,395 लाेग ठीक हाे चुके हैं। इसके साथ ही देश में रिकवरी दर 58.4% हाे गई है। बुधवार काे महाराष्ट्र में 3,890, तमिलनाडु में 2,865, गुजरात में 572, हरियाणा में 495 अाैर राजस्थान में 382 नए मरीज मिले।

Related posts

अब तक कुल 6.97 लाख केस; रोजाना करीब 24 हजार मरीज बढ़ रहे, अगले महीने 1 लाख मामले हर दिन आ सकते हैं

News Blast

जिसे 70 साल बाद राम की पूजा का अधिकार मिला, जन्मभूमि से 100 किमी दूर रहता है परिवार, आज करेगा रामलला के दर्शन

News Blast

चीन की हरकतों के पीछे शी जिनपिंग की चीन को तेजी से सर्वश्रेष्ठ बनाने की महत्वाकांक्षा भी

News Blast

टिप्पणी दें