May 18, 2024 : 2:04 AM
Breaking News
राष्ट्रीय

अमेरिकी हेल्थ एक्सपर्ट ने देश में संक्रमण की दूसरी लहर की आशंका जताई; दुनिया में अब तक 93.53 लाख मरीज, इनमें 50 लाख से ज्यादा ठीक हुए

  • दुनिया में अब तक 4 लाख 79 हजार 805 लोगों की मौत, अमेरिका में सबसे ज्यादा 1.23 लाख जानें गईं
  • अमेरिका में 24.24 लाख से ज्यादा संक्रमित, अब तक 10 लाख 20 हजार 381 लोग स्वस्थ हुए

दैनिक भास्कर

Jun 24, 2020, 08:18 AM IST

वॉशिंगटन. दुनिया में कोरोनावायरस से अब तक 93 लाख 53 हजार 735 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 50 लाख 41 हजार 711 लोग स्वस्थ हुए हैं। वहीं, 4 लाख 79 हजार 805 लोगों की मौत हो चुकी है। उधर, अमेरिकी टॉप हेल्थ एक्सपर्ट डॉ. एंथनी फौसी ने मंगलवार को देश में संक्रमण की दूसरी लहर की आशंका जताई। उन्होंने कहा कि आने वाले कुछ दिनों में संक्रमण को रोकना जरूरी है। देश के कई राज्यों में मामले बढ़ रहे हैं।

देश

कितने संक्रमित कितनी मौतें कितने ठीक हुए
अमेरिका 24,24,168 1,23,473     10,20,381
ब्राजील 11,51,479 52,771 6,13,345
रूस  5,99,705 8,359 3,56,429
भारत 4,56,115 14,483 2,58,574
ब्रिटेन 3,06,210 42,927 उपलब्ध नहीं
स्पेन 2,93,832 28,325 उपलब्ध नहीं
पेरू 2,60,810 8,404 1,48,437
चिली 2,50,767 4,505  2,10,570
इटली 2,38,833 34,675 1,84,585
ईरान 2,09,970 9,863 1,69,160

10 देश जहां कोरोना का असर सबसे ज्यादा

ये आंकड़े https://www.worldometers.info/coronavirus/ से लिए गए हैं।

अमेरिका: 2 करोड़ से ज्यादा टेस्टिंग हुई

अमेरिका के अन्य चार हेल्थ एक्सपर्ट ने मंगलवार को कहा कि उन्होंने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को कभी भी टेस्टिंग कम करने की सलाह नहीं दी थी। ओक्लाहोमा में रैली में ट्रम्प ने कहा था कि उन्हें कम टेस्टिंग की सलाह दी गई थी। वहीं, फौसी ने कहा कि सच्चाई यह है कि देश में ज्यादा टेस्टिंग हो रही है। यहां अब तक 2 करोड़ से ज्यादा लोगों की जांच हो चुकी है।

अमेरिकी टॉप हेल्थ एक्सपर्ट एंथनी फौसी का कहना है कि इस साल के अंत तक या 2021 की शुरुआत में वैक्सीन हमारे बीच होगी।

टेक्सास: 5000 से ज्यादा नए मामले
अमेरिका के टेक्सास प्रांत में एक ही दिन में संक्रमण के 5,000 से ज्यादा मामले सामने आए हैं। गवर्नर ग्रेग एबॉट ने मंगलवार को कहा कि टेक्सास में बहुत सारे लोग हैं जो सोचते हैं कि कोरोना का प्रसार वास्तव में एक चुनौती नहीं है। राज्य में कोरोना तेजी से फैल रहा है और उसकी स्थिति गंभीर है। उन्होंने लोगों से घर में रहने की अपील की।

न्यूयॉर्क सिटी में रीओपनिंग के बाद लोग रेस्टोरेंट में खाते नजर आए। यह राज्य अमेरिका में कोरोना का एपिसेंटर रहा है। करीब 3 महीने के बाद न्यूयॉर्क सिटी में अर्थव्यवस्था को खोला गया है।

इजरायल: 430 नए मामले
इजरायल में एक दिन में सबसे ज्यादा 430 नए मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि मंगलवार को नए मामले आने से देश में संक्रमितों की संख्या 21,512 हो गई है। देश में अभी 5335 मामले सक्रिय हैं। अब तक 308 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 15 हजार 869 लोग इस बीमारी से ठीक हो चुके हैं। मंगलवार को विशेष मंत्रिस्तरीय समिति ने सबसे ज्यादा संक्रमित शहर एलाड और उत्तर-पूर्वी शहर तिबरियास को ‘प्रतिबंधित क्षेत्र’ घोषित कर दिया है।

Related posts

गुड़गांव में संक्रमितों की संख्या 3000 के पार, 93% मामले महज 25 दिन में आए

News Blast

लॉकडाउन के 70 दिनों में कई एक्टर्स ने मौत को गले लगाया, कोई टूटे सपनों तो कोई तंगहाली के चलते जिंदगी की जंग हार गया

News Blast

अब ईएसआई कार्ड बनवाते समय कर्मचारी को मोबाइल और बैंक खाता नंबर देना अनिवार्य

News Blast

टिप्पणी दें