May 18, 2024 : 7:31 PM
Breaking News
MP UP ,CG

बार-बार चेतावनी के बाद भी जिम्मेदारों ने नहीं दिया ध्यान, ओवरब्रिज खोदा, सीसी सड़क की ऊंचाई बढ़ी चढ़ाई में दिक्कत

दैनिक भास्कर

Jun 23, 2020, 04:00 AM IST

अशोकनगर. अधिकारियों से लेकर जनप्रतिनिधियों की उदासीनता अब जनता को भोगना पड़ रही है। ओवरब्रिज आने वाले मानसूनी सीजन में शहर की सबसे बड़ी समस्या बनने वाली है। भास्कर ने लगातार ओवरब्रिज की हकीकत से जिम्मेदारों को रूबरू कराया लेकिन लोग नहीं जागे। मार्च माह में ओवरब्रिज खुदवा तो दिया लेकिन इस पर सड़क निर्माण को लेकर कसावट नहीं करने के परिणाम अब आमजन को भुगतना पड़ रहे हैं। ओवरब्रिज के दोनों तरफ जहां स्लोप पर आवागमन प्रभावित होने के साथ दुर्घटनाओं की संभावनाएं बढ़ी हैं तो वहीं दोनों तरफ सड़क खुदाई के बाद जो सीसी का टुकड़ा बचा है उसकी ऊंचाई बढ़ गई है। बारिश में मिट्‌टी दबने की वजह से लोडेड वाहनों को चढ़ने में परेशानी हो रही है। इस वजह से ट्रैक्टर, छोटे लोडेड वाहनों के पहिए आगे से उठ जाते हैं। सोमवार को भी एक लोडेड वाहन इस वजह से फंस गया। वाहन चालक को ब्रिज पर सामान खाली कर वाहन को ऊपर चढ़ाना पड़ा जिससे जाम की स्थिति बनती रही।

Related posts

पार्षद पर चल रही जाँच में गंभीरता दिखाएँ दोनों पार्षद, केन्ट बोर्ड बैठक में मिले निर्देश

News Blast

100 किमी प्रतिघंटे से ज्यादा की स्पीड में थी कार: नशा और रफ्तार के कॉकटेल ने उजाड़ दिया हंसता खेलता परिवार, पिता ने बेटी को डॉक्टर बनाने का देखा था सपना, अब दोनों ही नहीं रहे

Admin

बस स्टैंड बायपास के गड्‌ढों को भरने डाली गिट्‌टी ही बन गई नासूर, वाहन फिसलने से हो रहे चोटिल

News Blast

टिप्पणी दें