May 16, 2024 : 11:55 AM
Breaking News
राष्ट्रीय

रूस में चीन के रक्षा मंत्री वेई फेंग्हे से नहीं मिलेंगे राजनाथ, चीन के सरकारी मीडिया ग्लोबल टाइम्स ने किया था दावा

  • भारतीय रक्षा मंत्री तीन दिन की रूस यात्रा पर हैं, वे सोमवार को मॉस्को पहुंचे
  • चीन के अखबार ग्लोबल टाइम्स ने दावा किया था कि राजनाथ-वेई फेंग्हे में मुलाकात हो सकती है

दैनिक भास्कर

Jun 23, 2020, 09:11 PM IST

भारतीय सेनाओं के लिए फाइटर जेट्स और टैंकों के लिए पार्ट्स की अर्जेंट सप्लाई का एजेंडा लेकर रूस गए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह वहां मौजूद चीन के रक्षा मंत्री वेई फेंग्हे से मुलाकात नहीं करेंगे। इससे पहले चीन के सरकारी मीडिया ग्लोबल टाइम्स ने दावा किया था कि फेंग्हे और राजनाथ की मॉस्को में मुलाकात होगी। लेकिन, भारत ने मंगलवार शाम स्पष्ट कर दिया कि दोनों रक्षा मंत्रियों के बीच कोई मुलाकात नहीं होगी।

ग्लोबल टाइम्स ने अपनी रिपोर्ट में लिखा था कि वेई फेंग्हे रूस की विक्ट्री डे परेड में शामिल होंगे और इस परेड के लिए चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के 105 जवान भेजे गए हैं।

मेरी यात्रा बताती है कि भारत-रूस के रिश्ते कितने खास- राजनाथ
रूस की विक्ट्री डे परेड बुधवार को होगी। राजनाथ सिंह सोमवार को ही रूस पहुंच चुके हैं। उन्होंने मंगलवार को द्वितीय विश्वयुद्ध में शहीद हुए रूसी सैनिकों को श्रद्धांजलि दी। इस युद्ध में भारत के भी लाखों सैनिकों ने हिस्सा लिया था। राजनाथ ने मॉस्को स्थित भारतीय दूतावास में गांधी प्रतिमा पर भी फूल चढ़ाए। इस दौरान रक्षा मंत्री ने फेस मास्क भी पहन रखा था।

राजनाथ ने कहा- मेरी मॉस्को यात्रा कोविड-19 महामारी के बाद किसी भारतीय दल की पहली विदेश यात्रा है। यह दिखाती है कि भारत और रूस के संबंध कितने खास हैं। यहां पर मेरी बातचीत सकारात्मक और फायदेमंदर रही है। मुझे भरोसा दिलाया गया है कि दोनों देशों के बीच हुए कॉन्ट्रैक्ट जल्द से जल्द पूरे किए जाएंगे। हमारे प्रस्तावों पर रूस ने सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है।

एस-400 एंटी मिसाइल सिस्टम की जल्द डिलीवरी पर जोर
राजनाथ सिंह एस-400 ट्रायम्फ एंटी मिसाइल सिस्टम की डिलीवरी में तेजी लाने के लिए रूस से बातचीत कर सकते हैं। कोरोना के चलते रूस ने एस-400 डिफेंस सिस्टम की डिलीवरी में दिसंबर 2021 तक देरी की। भारत पिछले साल ही इसके लिए रूस को 5.4 बिलियन डॉलर (40 हजार करोड़ रु.) का भुगतान कर चुका है।

Related posts

निगम में 50 करोड़ के घोटाले के खुलासे के बाद अकाउंट विभाग में आग लगने से नहीं मिल रही आरोपी ठेकेदार की फाइल, जांच में आंच

News Blast

महाकाल मंदिर में चिल्लाया- मैं विकास दुबे हूं, कानपुर वाला; 8 पुलिसवालों का हत्यारा 6 दिन से फरार था, 5 लाख का इनाम था

News Blast

राहुल गांधी ने कहा- सरकार पेट्रोल-डीजल से मुनाफाखोरी बंद करे; सोनिया बोलीं- रेट बढ़ाने का फैसला वापस लिया जाए

News Blast

टिप्पणी दें