May 6, 2024 : 2:52 AM
Breaking News
अन्तर्राष्ट्रीय

सऊदी सरकार का ऐलान- हमारे मुल्क के लोग ही हज यात्रा कर पाएंगे; भारत के 2.3 लाख जायरीनों का पूरा पैसा उनके अकाउंट में ट्रांसफर होगा

  • सऊदी अरब के हज मामलों के मंत्री ने कहा- संक्रमण के चलते इस साल सीमित संख्या में ही लोगों को यात्रा की अनुमति दी जाएगी
  • हज मंत्रालय के मुताबिक- विदेशियों को रोके जाने का फैसला कई देशों में बढ़ते संक्रमण के कारण लिया गया है

दैनिक भास्कर

Jun 23, 2020, 12:27 PM IST

अबू धाबी. कोरोनावायरस महामारी के बीच सऊदी अरब में इस साल हज यात्रा होगी, लेकिन नियम में बदलाव किया गया है। इस बार केवल सऊदी में रहने वाले लोग ही यात्रा कर सकेंगे। विदेशियों को इसकी इजाजत नहीं दी जाएगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बार सीमित संख्या में ही लोगों को हज करने की अनुमति दी जाएगी। सऊदी सरकार के इस फैसले के बाद भारत 2.13 लाख जायरीनों का पूरा पैसा उनके अकाउंट में ट्रांसफर करेगा।

केंद्रीय अल्पसंख्यक मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने मंगलवार को कहा, ‘‘महामारी के कारण इस साल भारतीय नागरिकों को हज पर नहीं भेजने का फैसला किया गया है। सोमवार रात सऊदी अरब सरकार में हज मंत्री डॉक्टर मोहम्मद सालेह बिन ताहेर बेंतेन ने फोन कर इसकी जानकारी दी। साथ ही इस बार भारत से हज यात्रियों को नहीं भेजने का सुझाव दिया।’’

उन्होंने कहा कि इस साल हज पर जाने के लिए चयनित सभी 2.13 लाख लोगों के पैसे वापस किए जाएंगे। भारतीय हज कमेटी ने कुछ दिनों पहले कहा था कि जो हज पर नहीं जाना चाहते हैं, वे अपने पैसे वापस ले सकते हैं।

हज में भारत का कोटा 2 लाख
भारत से हर साल हज के लिए 2 लाख भारतीय जा सकते हैं। इससे पहले 2018 में भारत का कोटा 1.70 से बढ़ाकर 1.75 लाख किया गया था। इंडोनेशिया के बाद भारत का कोटा सबसे ज्यादा है। पिछले साल भारत से बिना सब्सिडी के रिकॉर्ड दो लाख लोगों ने हज यात्रा की थी। इस साल हज यात्रा के लिए अक्टूबर 2019 से दिसंबर तक आवेदन मांगे गए थे।

हज के लिए 20 लाख लोगों के आने का अनुमान था

सऊदी अधिकारियों ने कहा कि सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों के चलते यह फैसला किया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, अनुमान लगाया जा रहा था कि इस साल 20 लाख से ज्यादा लोग हज के लिए मक्का और मदीना आएंगे। हालांकि, महामारी को देखते हुए कहा जा रहा था कि इस साल हज पूरी तरह रद्द किया जा सकता है।

पिछले साल 25 लाख लोगों ने हज यात्रा की

पिछले साल करीब 25 लाख लोगों ने हज यात्रा की थी। मुस्लिम समुदाय में हज यात्रा को बहुत अहम माना जाता है। हज मामलों के मंत्री मोहम्मद सालेह बंतेन ने अप्रैल में ही कहा था कि हज यात्री टिकट बुकिंग को लेकर जल्दबाजी न करें। फरवरी में उमरा (हज जैसा ही एक आयोजन) को भी बंद कर दिया गया था।

लोगों की सुरक्षा का ध्यान रखा जाएगा

सऊदी के हज मंत्रालय ने कहा कि यह फैसला बढ़ती महामारी और होने वाली भीड़ को देखते हुए किया गया है, ताकि महामारी को फैलने से रोका जा सके। जो लोग यात्रा करेंगे, उनकी पूरी सुरक्षा का ध्यान रखा जाएगा। सोशल डिस्टेंसिंग और साफ-सफाई को लेकर भी निर्देश जारी किए गए हैं।

सऊदी में 1.61 लाख मामले

सऊदी अरब में अब तक संक्रमण के 1.61 लाख मामले सामने आ चुके हैं। इनमें 1.05 लाख से ज्यादा ठीक हो चुके हैं। वहीं, 1307 लोगों की मौत हो चुकी है। पिछले हफ्ते ही यहां लॉकडाउन प्रतिबंधों में ढील दी गई है।

Related posts

पेरिस में इस्लाम से जुड़ा चित्र दिखाने वाले हिस्ट्री टीचर की गला काटकर हत्या, कुछ देर बाद हमलावर भी मारा गया

News Blast

यहां 10 साल बाद सिर्फ इलेक्ट्रिक वाहन चलेंगे; पेट्रोल-डीजल वाली कारें बैन, नई नीति का ऐलान

News Blast

विदेश विभाग की प्रवक्‍ता ने कहा- चीन ने हॉन्गकॉन्ग की आजादी खत्म करने के लिए कठोर कदम उठाए

News Blast

टिप्पणी दें