May 14, 2024 : 4:14 PM
Breaking News
अन्तर्राष्ट्रीय

द. अफ्रीका में संक्रमण के मामले 1 लाख के पार, यहां 53 हजार से ज्यादा लोग ठीक हुए; दुनिया में अब तक 91.86 लाख संक्रमित

  • दुनिया में अब तक 4 लाख 74 हजार 151 लोगों की मौत, जबकि 49.21 लाख ठीक हुए
  • अमेरिका में 23.88 लाख से ज्यादा संक्रमित, 1 लाख 22 हजार 610 लोगों की मौत हुई

दैनिक भास्कर

Jun 23, 2020, 07:51 AM IST

वॉशिंगटन. दुनिया में कोरोनावायरस से अब तक 91 लाख 86 हजार 151 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 49 लाख 21 हजार 899 लोग स्वस्थ हुए हैं। वहीं, 4 लाख 74 हजार 260 लोगों की मौत हो चुकी है। अफ्रीका महाद्वीप में सबसे ज्यादा संक्रमण के मामले दक्षिण अफ्रीका में हो गए हैं। यहां 1.01 लाख केस की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 1991 लोगों की मौत हो चुकी है।

देश

कितने संक्रमित कितनी मौतें कितने ठीक हुए
अमेरिका 23,88,153 1,22,610 10,02,929
ब्राजील 11,11,348 51,407 5,79,226
रूस  5,92,280 8,206 3,44,416
भारत 4,40,450 14,015 2,48,137 
ब्रिटेन 3,05,289 42,647 उपलब्ध नहीं
स्पेन 2,93,584 28,324 उपलब्ध नहीं
पेरू 2,57,447 8,223 1,45,320
चिली 246,963 4,502  2,05,397
इटली 2,38,720 34,657 1,83,426
ईरान 2,07,525 9,742 1,66,427

10 देश जहां कोरोना का असर सबसे ज्यादा

ये आंकड़े https://www.worldometers.info/coronavirus/ से लिए गए हैं।

चीन: 22 नए मरीज
चीन में कोरोनावायरस के 22 नए मामले दर्ज किए गए हैं। नेशनल हेल्थ कमीशन ने मंगलवार को बताया कि संक्रमित मिले मरीजों में 13 मामले घरेलू संक्रमण के हैं। नौ विदेशी लोगों से जुड़े हैं। आयोग के अनुसार सभी घरेलू संक्रमण के मामले बीजिंग में दर्ज किए गए हैं। सोमवार को देश में एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है।

तुर्की: मास्क नहीं पहनने पर जुर्माना
तुर्की में पब्लिक प्लेस पर मास्क नहीं पहनने पर 900 लीरा (9985 रु.) तक का जुर्माना लगेगा। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने सोमवार को बताया कि नए मामलों में इजाफा के बाद यह नियम लाया गया है। तुर्की के स्वास्थ्य मंत्री फरहान कोजा ने सोमवार को बताया कि देश में 24 घंटे में 1212 मामले सामने आए हैं। वहीं. 24 से ज्यादा मौतें हुई हैं। यहां संक्रमितों की संख्या 1.88 लाख से ज्यादा है।

मिस्र: संक्रमितों की संख्या 56,809
मिस्र में 24 घंटे में कोरोना के 1576 नए मामले दर्ज किए गए हैं। संक्रमितों की संख्या बढ़कर 56,809 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता खालेद मेगाहेद ने बताया कि देश में 24 घंटे में 85 और लोगों की मौत हो गई है। यहां मरने वालों की संख्या की 2278 हो गई है। वहीं, 397 मरीज पूरी तरह से ठीक हुए हैं। अब देश में कोरोना से ठीक होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 15,133 हो गई है।

Related posts

चीन समेत एक दर्जन से ज्यादा देशों में स्कूल शुरू हुए, कहीं हफ्ते में दो बार टेस्ट तो कहीं बिना मास्क एंट्री नहीं

News Blast

अमेरिकी विदेश मंत्री की भारत यात्रा:एंटनी ब्लिंकन 27 जुलाई को भारत आएंगे, एजेंडे में मानवाधिकार और पेगासस जासूसी केस शामिल

News Blast

कभी चूरन-लॉटरी बेचने वाले अनु कपूर आज हैं करोड़पति, फर्श से अर्श तक पहुंचने की पढ़िए कहानी

News Blast

टिप्पणी दें