May 25, 2024 : 3:29 PM
Breaking News
MP UP ,CG

कोरोनावायरस महामारी के चलते आज कोई सामूहिक आयोजन नहीं, योग एट होम थीम पर यूपी में किया जा रहा योगाभ्यास

  • योग दिवस पर राज्य व जनपद स्तर पर प्रतियोगिता का आयोजन
  • तीन श्रेणियों में होगी प्रतियोगिता, प्रतिभागियों को मिलेगा पुरस्कार

दैनिक भास्कर

Jun 21, 2020, 12:33 PM IST

लखनऊ. छठे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आज पूरा विश्व फिर से योगमय है। लेकिन योग दिवस घोषित होने के बाद यह पहला मौका है जब उत्तर प्रदेश में कोई सामूहिक आयोजन नहीं हो रहे हैं। कोरोना महामारी के प्रसार को देखते हुए इस बार योग दिवस घर में रहते हुए परिवार के साथ योग तय किया गया है। 

सीएम योगी के वीडियो का भी होगा लाइव प्रसारण

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के एक वीडियो का सजीव प्रसारण राज्य के आधिकारिक फेसबुक, ट्वीटर, प्रदेश आयुर्वेद विभाग की आधिकारिक फेसबुक एवं ट्वीटर पर माई लाइफ माई योगा के साथ होगा। इसे आयुष कवच एप पर भी देखा जा सकेगा। योग एट होम (घर पर योग) की थीम के साथ यूपी में योग दिवस चैलेंज प्रतियोगिता भी आयोजित होगी। योग दिवस चैलेंज, उत्तर प्रदेश नामक प्रतियोगिता का आयोजन भी तीन श्रेणियों में किया जा रहा है।

राज्य में ‘योग दिवस चैलेन्ज, उत्तर प्रदेश’ प्रतियोगिता का आयोजन राज्य व जनपद स्तर पर होगा। प्रथम तीन स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया जाएगा। प्रतिभागी को दूरदर्शन तथा सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहे सामान्य योग प्रोटोकाल के अनुसार योग करते हुए अपनी 3 से 5 मिनट की योगाभ्यास की वीडियो सोशल मीडिया जैसे फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यू-ट्यूब पर अपलोड करनी होगी। साथ ही, आयुष सोसाइटी के सोशल मीडिया पेज-हैण्डल्स को टैग करना होगा। वीडियो अपलोड करने के पश्चात, प्रतियोगिता के लिए पंजीकरण आयुष कवच एप के जरिए होगा। 

तीन श्रेणियों में मिलेगा पुरस्कार
प्रतियोगिता के लिए तीन श्रेणियां महिला, पुरुष एवं योग पेशेवर निर्धारित की गई हैं। महिला व पुरुष श्रेणी के तहत तीन वर्ग वरिष्ठ नागरिक (60 वर्ष से अधिक), वयस्क (18 से 60 वर्ष) और बालक (05 से 17 वर्ष) निर्धारित किए गए हैं। प्रथम पुरस्कार 51 हजार, द्वितीय पुरस्कार 21000 और तृतीय पुरस्कार 11,000 निर्धारित हैं। इसी तरह जनपद स्तर पर तीन श्रेणियों के 8 वर्गों में तीन पुरस्कार क्रमश: 2100, 1100, 501 हैं। प्रतियोगिता में शामिल प्रतिभागियों को दो चरणों में निर्देशों का पालन करना अनिवार्य है।

यह तस्वीर लखनऊ में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के आवास की है। प्रदेश अध्यक्ष योग दिवस पर योगाभ्यास करते हुए।
यह तस्वीर लखनऊ की है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सीआईएसफ जवानों ने लखनऊ एयरपोर्ट के यूनिट पार्क में किया योगाभ्यास।
यह तस्वीर लखनऊ की है। केजीएमयू में पैरा मेडिकल साइंस फैकल्टी के डीन व सर्जन डॉक्टर विनोद जैन ने योगाभ्यास किया। 
उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य ने अपने आवास पर योगाभ्यास किया।

Related posts

भोज के लिए गई लड़की को शास्त्री ने कलंक कहकर भगाया, लड़की ने जान दे दी

News Blast

शहर में कई जगह पानी की किल्लत कारण: 8-10 दिन में खराब हो रहे पंप

News Blast

200 farmers will go to Jantar Mantar today in protest against all three agricultural laws amid paramilitary security in Ghaziabad | सभी किसानों को जारी किए गए स्पेशल पहचान पत्र, पुलिस लेकर जाएगी और दिन भर धरना दिलाकर खुद वापस लाएगी

Admin

टिप्पणी दें