May 14, 2024 : 9:36 AM
Breaking News
राष्ट्रीय

आज 211 संक्रमितों की जान गई; दिल्ली में 63 और तमिलनाडु में 53 मरीजों ने दम तोड़ा

  • शनिवार को 17 राज्यों में 377 मरीजों की मौत हुई, महाराष्ट्र में 160, दिल्ली में 77 मरीजों ने दम तोड़ा
  • शुक्रवार को 365 संक्रमितों की मौत हुई थी, आंध्र प्रदेश में अब तक 101 मरीजों की मौत

दैनिक भास्कर

Jun 21, 2020, 09:03 PM IST

नई दिल्ली. कोरोना संक्रमण के चलते देश में मरने वालों की संख्या रविवार को 13,463 हो गई है। दिल्ली में 63 और तमिलनाडु में 53 मरीजों ने दम तोड़ा। देश की राजधानी दिल्ली में अब तक 2,175 लोगों की मौत हो चुकी है। इससे पहले शनिवार को मध्य प्रदेश देश का 7वां राज्य बन गया है, जहां 500 से ज्यादा लोग जान गंवा चुके हैं। राज्य में 6 मरीजों ने दम तोड़ दिया था। इसी के साथ यहां मरने वालों की संख्या 501 हो गई है। 

शनिवार को इन राज्यों में हुई थी मौत
शनिवार को 17 राज्यों में 377 मरीजों की मौत हुई। महाराष्ट्र, दिल्ली, तमिलनाडु और मध्य प्रदेश के अलावा उत्तर प्रदेश में 22, गुजरात में 20, पश्चिम बंगाल में 11, कर्नाटक में 9, जम्मू कश्मीर और पंजाब में 6- 6, तेलंगाना, हरियाणा और आंध्र प्रदेश में 5-5, राजस्थान में 4 लोगों ने दम तोड़ दिया। छत्तीसगढ़, उत्तराखंड, ओडिशा में 1-1 मरीज की जान चली गई। इसके पहले शुक्रवार को 365 लोगों की मौत हुई थी।

संक्रमण से कहां कितनी मौतें?

राज्य

मौतें                            
महाराष्ट्र                               6,053
दिल्ली  2,175
गुजरात 1,664
तमिलनाडु 757
पश्चिम बंगाल 555
मध्य प्रदेश 501
उत्तर प्रदेश 550
राजस्थान 341
तेलंगाना 203
हरियाणा 160
कर्नाटक 137
आंध्र प्रदेश 106
पंजाब 99
जम्मू कश्मीर 82
बिहार 51
उत्तराखंड 27
केरल 22
ओडिशा 19
झारखंड 11
छत्तीसगढ़ 11
असम 09
हिमाचल प्रदेश 07
चंडीगढ़ 06
पुडुचेरी 07
मेघालय 01
लद्दाख 01
त्रिपुरा 01
कुल 13,488

22 शहर जहां सबसे ज्यादा मौतें हुईं

शहर

मौतें
मुंबई                           3,425  
अहमदाबाद 1,312
धुले 494
ठाणे 675
पुणे 610
चेन्नई 556
कोलकाता 323
इंदौर 193
जयपुर 145
सांगली 135
औरंगाबाद 176
सोलापुर 184
सतारा  104
सूरत 120
नार्थ 24 परगना 78
रायगढ़ 86
पालघर 82
भोपाल 78
उज्जैन  67
हावड़ा 70
आगरा 79
मेरठ 75
गुरुग्राम  55
फरीदाबाद 51
बेंगलुरु अर्बन 58

16 जून को 2004 मौतें हुई थीं

तारीख               

मौतें           
10 जून  387
11 जून 396
12 जून 388
13 जून 311
14 जून 321
15 जून 396
16 जून 2004
17 जून

325

18 जून 342
19 जून 365
20 जून

377

Related posts

गैस चैंबर बनती दिल्ली.. राजधानी के कई इलाकों में एक्यूआई 400 के पार

News Blast

राज्य में भिंड-मुरैना बने हॉटस्पॉट; राजस्थान की सीमा से जांच के बाद ही मिलेगी एंट्री, अब तक 12482 कोरोना संक्रमित

News Blast

कुड्डालोर की पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, 9 लोगों के मारे जाने की खबर; धमाके से पूरी बिल्डिंग गिर गई

News Blast

टिप्पणी दें