May 17, 2024 : 5:20 PM
Breaking News
राष्ट्रीय

उत्तरप्रदेश, हरियाणा और उत्तराखंड ने इस साल की कांवड़ यात्रा टाली; देश में अब तक 4.12 लाख मामले

  • देश में कोरोना से 13 हजार 278 मरीजों की मौत हुई, इनमें महाराष्ट्र की 6053 मौतें शामिल
  • दिल्ली में 3 दिन में 9649 से ज्यादा मामले बढ़े, शनिवार को रिकॉर्ड 3630 पॉजिटिव सामने आए

दैनिक भास्कर

Jun 21, 2020, 01:37 PM IST

नई दिल्ली. देश में कोरोना संक्रमण के अब तक 4 लाख 12 हजार 077 मामले सामने आ चुके हैं। इस बीच, उत्तरप्रदेश, हरियाणा और उत्तराखंड ने कोरोना महामारी की वजह से इस साल की कांवड़ यात्रा को टाल दिया है। इस पर शनिवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उत्तराखंड के सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत, हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर के बीच वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बातचीत हुई थी। तय किया गया कि कांवड यात्रा पर इस बार रोक रहेगी। दिल्ली, राजस्थान और पंजाब के मुख्यमंत्रियों से भी बातचीत कर सहमति ली जाएगी।

हर साल कांवड़ यात्रा जुलाई यानी सावन महीने में होती है। भगवान शिव की पूजा के लिए लाखों कांवड़िये अपने इलाकों से उत्तराखंड के हरिद्वार, गुरुमुख और गंगोत्री जाते हैं। गंगाजल कांवड़ में भरकर लाते हैं और अपने यहां शिव मंदिरों में पूजा करते हैं।

दिल्ली में तीन दिन में 9 हजार से ज्यादा मामले बढ़े

उधर, covid19india.org के आंकड़ों के मुताबिक, सिर्फ 8 दिन में संक्रमितों का आंकड़ा 3 से 4 लाख हो गया। देश में 12 जून को मरीजों की संख्या 3 लाख हुई थी, जो शनिवार (20 जून) को बढ़कर 4 लाख पार कर गई। शनिवार को रिकॉर्ड 15898 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। दिल्ली में भी लगातार कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। राजधानी में तीन दिन में 9 हजार से ज्यादा मामले बढ़े। शनिवार को रिकॉर्ड 3630 पॉजिटिव सामने आए। इससे पहले 19 जून को 3137 और 18 जून को 2877 मामले सामने आए थे। दिल्ली में कल रिकॉर्ड 77 मौतें भी हुईं।

5 दिन, जब सबसे ज्यादा मामले आए

तारीख

केस
20 जून 15898
19 जून 14721
18 जून 13826
17 जून 13107
13 जून 12031

कोरोना अपडेट्स

  • केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को अपने आंकड़े जारी किए। इसके मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 15413 मामले सामने आए। इस दौरान 306 मरीजों की मौत हुई है। इसके बाद देश में संक्रमितों की संख्या 4 लाख10 हजार 461 हो गई। इनमें 1 लाख 69 हजार 451 सक्रिय मामले हैं। वहीं 2 लाख 27 हजार 756 लोग ठीक हो चुके हैं। अब तक 13,254 लोगों की मौत हो चुकी है।

सिर्फ 8 दिन में एक लाख मरीज बढ़े

देश में कोरोनावायरस मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। शनिवार रात को संक्रमितों का आंकड़ा 4 लाख के पार हो गया। सिर्फ 8 दिन में ही कोरोना मरीज 3 से 4 लाख हो गए। 13 जून को संक्रमितों की संख्या 3 लाख के पार हुई थी। 

5 राज्यों का हाल
मध्यप्रदेश: राज्य में शनिवार को 142 मरीज मिले। इंदौर में 42 और भोपाल में 20 नए मामले सामने आए। वहीं देवास में 14, जबलपुर में 6 और ग्वालियर में 8 मरीज मिले। इनमें भाजपा के विधायक ओमप्रकाश सकलेचा भी शामिल हैं। इंदौर में संक्रमितों की संख्या 4288 हो गई। 

फोटो भोपाल के जेपी अस्पताल की है। भाजपा विधायक ओम प्रकाश सकलेचा, उनकी पत्नी और छोटे भाई कोरोना पॉजिटिव हो गए। राज्यसभा चुनाव के दौरान वे कई विधायकों के संपर्क में आए थे। इसके बाद शनिवार को 6 विधायकों ने टेस्ट कराए।

महाराष्ट्र: पुणे स्वास्थ्य विभाग ने रविवार को बताया कि पिछले 24 घंटे में शहर में 823 मामले सामने आए। यह एक दिन में अब तक की सबसे बड़ी संख्या है। इस दौरान 24 मरीजों की मौत भी हुई। इससे पहले शनिवार को राज्य में एक दिन में सबसे ज्यादा 3874 मरीज मिले, जबकि 160 की मौत हुई। राज्य में संक्रमितों की संख्या 1 लाख 28 हजार 205 हो गई। उधर, मुंबई में शनिवार को 1197 मामले सामने आए, जबकि 136 मरीजों ने दम तोड़ा।

यह फोटो मुंबई की है। यहां घर-घर जाकर सैंपल लिए जा रहे हैं। महाराष्ट्र में शनिवार को सबसे ज्यादा 3,874 संक्रमित मिले।

उत्तरप्रदेश: राज्य में शनिवार को कोरोना के 541 मरीज मिले, जबकि 22 लोगों ने दम तोड़ा। हापुड़ में 65, कानपुर में 55, गाजियाबाद में 35, लखनऊ में 27, मेरठ में 19, जौनपुर में 16 संक्रमित मिले। प्रमुख सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि शुक्रवार को राज्य में 14048 सैंपल की जांच की गई। अब तक कुल 5 लाख 42 हजार 972 टेस्ट किए जा चुके हैं।

यह फोटो लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन की है। यहां दूसरे राज्यों से श्रमिकों और प्रवासियों के आने का सिलसिला जारी है। राज्य सरकार के मुताबिक अब तक 35 लाख से ज्यादा प्रवासी अपने घर लौट चुके हैं।

राजस्थान: चिकित्सा विभाग के मुताबिक, रविवार को 154 मामले सामने आए। इनमें सबसे ज्यादा 59 धौलपुर में मिले। इसके अलावा, जयपुर में 31, झुंझुनूं में 22, अलवर में 12, सीकर में 9, डूंगरपुर में 5, राजसमंद में 3, झालावाड़, नागौर और उदयपुर में 2-2, चुरू में एक मामला सामने आया। एक मामला दूसरे राज्य से है। ऐसा बताया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश के बाद राज्य सरकार इस साल की कांवड़ यात्रा को रद्द कर सकती है। 
बिहार: राज्य में शनिवार को 213 कोरोना पॉजिटिव मिले। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, पटना में 23, मधुबनी में 16, मुंगेर में 9, सीवान में 7, भागलपुर में 4, कटिहार में 20, समस्तीपुर में 15, दरभंगा में 11, मुजफ्फरपुर में 5 मरीज मिले। राज्य में अब तक इस वायरस से 49 लोगों की मौत हो चुकी है।  

यह फोटो पटना के खेतान बाजार की है। यहां अब बाजार खुल गए हैं। लोगों की फुटपाथ पर लगी दुकानों पर भीड़ देखी जा रही है।

Related posts

ओमिक्रॉन की राजधानी बन रही दिल्ली, अबतक सामने आए 57 मामले

News Blast

रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतले पुलिस के कब्जे में, अनुमति नहीं होने से कार्यक्रम रद्द

News Blast

सात दिन में सरकारी स्कूल के 3 टीचर मिले कोरोना संक्रमित, स्कूल जाने से बढ़ रहा संक्रमण का खतरा

News Blast

टिप्पणी दें