दैनिक भास्कर
Jun 21, 2020, 04:00 AM IST
नई दिल्ली. कोरोना को लेकर अब कंटोनमेंट जोन में घर घर जाकर थर्मल स्क्रीनिंग का काम शुरू हो गया है। दिल्ली नगर निगम में स्थायी समिति के अध्यक्ष जय प्रकाश ने जिला प्रशासन के साथ मिलकर कंटेंनमेंट क्षेत्रों में घर-घर जाकर लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग की। उन्होंने बताया कि इस कार्य की शुरूआत बाड़ा हिन्दूराव क्षेत्र में गली विक्रम से की गई।
उत्तरी दिल्ली नगर निगम जिला प्रशासन के साथ मिल कर कंटेंनमेंट क्षेत्र के हर घर में जाकर लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग करेगी ताकि कोरोना संक्रमण को फैलने से रोका जा सके। जय प्रकाश ने बताया कि उत्तरी दिल्ली नगर निगम के कर्मचारी दिन-रात कोरोना को दिल्ली में फैलने से रोकने के लिए कार्य कर रहे है। उन्होंने कहा कि निगम के कर्मचारी हर दिन सड़कों व गलियों की सफाई, क्षेत्र में सेनिटाइजेशन का कार्य कर रहे है।