May 21, 2024 : 2:33 AM
Breaking News
MP UP ,CG

बुलंदशहर में पूर्व प्रधान पर ताबड़तोड़ फायरिंग, 14 गोलियां लगने से शरीर छलनी, पूर्व मंत्री के घर के सामने की वारदात

  • देहात कोतवाली क्षेत्र के यमुनापुरम कॉलोनी की वारदात
  • कॉलोनी की सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी पुलिस

दैनिक भास्कर

Jun 16, 2020, 12:50 PM IST

बुलंदशहर. उत्तर प्रदेश में बुलंदशहर जिले के देहात कोतवाली इलाके में बदमाशों ने कार सवार एक पूर्व प्रधान पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इसमें गोली लगने से पूर्व प्रधान की मौके पर मौत हो गई। घटना को सपा सरकार में राज्यमंत्री रहीं हितेश कुमारी के घर के सामने अंजाम दिया गया। पुलिस के मुताबिक, पूर्व प्रधान खानपुर थाने का हिस्ट्रीशीटर था। 

लूट, हत्या और डकैती के केस दर्ज थे

घटना यमुनापुरम कॉलोनी की है। यहां खानपुर थाने इलाके के जाडोल गांव के पूर्व प्रधान संजय पुत्र राजवीर कार से जा रहे थे। रास्ते में कुछ लोगों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इसमें संजय को करीब 14 गोलियां लगीं और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हमलावर मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने पर एसएसपी संतोष कुमार सिंह, एसपी सिटी अतुल कुमार श्रीवास्तव समेत अन्य अफसर मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बताया कि संजय थाना खानपुर का हिस्ट्रीशीटर था। उस पर लूट, डकैती और हत्या जैसे कई केस दर्ज थे। 

रंजिश के चलते हत्या की आशंका

शुरुआती जांच में पुलिस रंजिश के चलते हत्या किए जाने की आशंका है। पुलिस अधिकारी दावा कर रहे हैं कि आरोपियों को गिरफ्तार कर जल्द घटना का खुलासा कर दिया जाएगा। एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 6 टीमों का गठन किया गया है। कॉलोनी में लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से पुलिस जल्द हमलावरों तक पहुंच जाएगी।

Related posts

स्कूलों की फीस को लेकर पालक सीएम से मिलने पर अड़े, देवास राेड पर जमकर किया हंगामा, प्रशासन की सहमति पर माने

News Blast

ट्रेडमार्क व कॉपीराइट उल्लंघन पर हुई कार्रवाई:माधुरी कंपनी के लीगल एडवाइजर के वकीलों ने 30 हजारी कोर्ट दिल्ली के आदेश पर की कार्रवाई, 2.5 लाख का तेल जब्त

News Blast

Chhattisgarh: स्कूलों में पढ़ाई से लेकर शिक्षकों पर नजर रखेंगे अफसर, पांच अगस्त तक चलेगा सिलसिला

News Blast

टिप्पणी दें