May 10, 2024 : 6:39 AM
Breaking News
मनोरंजन

विवेक रंजन अग्निहोत्री ने सुशांत सिंह राजपूत को ‘हेट स्टोरी’ में किया था साइन, एकता कपूर ने एक्टर को नहीं किया रिलीज

दैनिक भास्कर

Jun 19, 2020, 01:16 PM IST

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद पूरी इंडस्ट्री में एक हलचल सी मच गई है। लोगों का मानना है कि सुशांत को कई फिल्मों से निकाल दिया गया था जिसके चलते उन्होंने आत्महत्या कर ली। सुशांत को आत्महत्या के लिए उकसाने के लिए अब तक एकता कपूर, करण जौहर समेत 8 निर्माताओं पर मुकदमा भी दर्ज करवाया जा चुका है। इसी बीच खबर है कि सुशांत को हेट स्टोरी फिल्म में साइन किया गया था जो उनकी पहली फिल्म हो सकती थी मगर एकता कपूर ने ऐसा नहीं होने दिया।

सुशांत की मौत के बाद हर कोई उन्हें याद करते हुए श्रद्धांजलि दे रहा है। इसी बीच फिल्ममेकर विवेक रंजन अग्निहोत्री ने भी सुशांत के लिए एक खूबसूरत डूडल आर्ट शेयर किया था जिसमें उन्होंने लिखा- ‘सुशांत को मेरा ट्रिब्यूट’।

इस पोस्ट पर जहां कुछ लोग सुशांत के लिए दुआएं कर रहे हैं वहीं एक यूजर ने विवेक को लिखा- ‘वो जब जिंदा था तब कुछ मूवीज ऑफर कर सकते थे आप’। इसके जवाब में विवेक लिखते हैं, ‘मैंने उसे हेट स्टोरी में साइन किया था। उसका पहला मूवी कॉन्ट्रेक्ट। मगर बालाजी ने उन्हें रिलीज नहीं किया’। गौरतलब है कि जब फिल्म साइन की उस दौरान सुशांत सिंह एकता कपूर के टेलीविजन शो ‘पवित्र रिश्ता’ का हिस्सा थे। इसके कुछ समय बाद ही सुशांत ने शो छोड़ने का फैसला किया थ।

‘हेट स्टोरी’ फिल्म साल 2012 में रिलीज हुई थी जिसे विवेक रंजन ने डायरेक्ट किया था। इस फिल्म के एक साल बाद सुशांत ने ‘काय पो छे’ से बॉलीवुड में एंट्री मारी थी। विवेक रंजन अग्निहोत्री ‘हेट स्टोरी’, ‘जिद’, ‘जुनूनिय’त जैसी कई फिल्में निर्देशित कर चुके हैं।

Related posts

ड्रग्स केस में फंसने के बाद दीपिका की मैनेजर ने KWAN से इस्तीफा दिया, समन मिलने के बाद से हैं लापता

News Blast

बॉलीवुड ब्रीफ:15 अगस्त के आसपास रिलीज हो सकती है अक्षय कुमार की ‘सूर्यवंशी’, पंकज त्रिपाठी ने लिया नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की मदद का फैसला

News Blast

करिश्मा कपूर के जन्मदिन पर बहन करीना ने खोला यादों का पिटारा, बचपन के वीडियो में दिखी स्पेशल बॉन्डिंग

News Blast

टिप्पणी दें