May 1, 2024 : 8:13 AM
Breaking News
राष्ट्रीय

8 राज्यों की 19 सीटों पर आज वोटिंग, 2 प्रदेशों की 5 सीटों पर बिना विरोध कैंडिडेट चुने गए; गुजरात की 4 में से 1 सीट पर कांटे की टक्कर

  • मध्यप्रदेश की 3 सीटों में से 2 पर भाजपा, 1 पर कांग्रेस की जीत के आसार
  • राजस्थान की 3 सीटों में से 2 पर कांग्रेस, 1 पर भाजपा की जीत तय मानी जा रही

दैनिक भास्कर

Jun 19, 2020, 07:20 AM IST

नई दिल्ली. दस राज्यों की 24 राज्यसभा सीटों पर आज चुनाव होना था, लेकिन 2 राज्यों की 5 सीटों पर बिना विरोध कैंडिडेट चुन लिए गए। बाकी 8 राज्यों की 19 सीटों के लिए आज 9 बजे से वोटिंग होगी। गुजरात की 4 में से 2 सीटों पर भाजपा और 1 पर कांग्रेस की जीत तय मानी जा रही है। 1 सीट पर पेंच फंसा है।

विधायकों के आंकड़ों के हिसाब से मध्यप्रदेश की 3 सीटों में से 2 पर भाजपा की जीत पक्की मानी जा रही है। एक सीट कांग्रेस के खाते में जा सकती है। राजस्थान में भी 3 सीटों पर चुनाव हैं। इनमें से 2 पर कांग्रेस और 1 पर भाजपा की जीत लगभग तय है। 

गुजरात की 4 सीटें : तीन पर स्थिति साफ, एक पर पेंच फंसा

भाजपा
विधायक: 103
राज्यसभा की एक सीट जीतने के लिए जरूरी वोट: 35
इस तरह 2 सीटों पर जीत लगभग तय, तीसरी सीट जीतने के लिए 2 वोट कम

कांग्रेस
विधायक: 65
समर्थन: 3
कुल: 68
राज्यसभा की एक सीट जीतने के लिए जरूरी वोट: 35
इस तरह 1 सीट पर जीत पक्की मानी जा रही, 2 सीटें जीतने के लिए 2 वोट कम

उम्मीदवार भाजपा कांग्रेस
पहला अभय भारद्वाज शक्ति सिंह गोहिल
दूसरा रामिलाबेन बारा भरत सिंह सोलंकी
तीसरा नरहरि अमीन

मध्य प्रदेश की 3 सीटों का गणित
भाजपा
विधायक: 107
समर्थन: 5 (2 निर्दलीय+2 बसपा+1 सपा )
कुल: 112
राज्यसभा की एक सीट जीतने के लिए जरूरी वोट: 52
इस तरह 2 सीटों पर जीत तय

कांग्रेस
विधायक : 92
राज्यसभा की एक सीट जीतने के लिए जरूरी वोट: 52
इस तरह 1 सीट पर जीत तय

दोनों दलों ने 2-2 सीटों पर कैंडिडेट उतारे हैं।

उम्मीदवार भाजपा कांग्रेस
पहला ज्योतिरादित्य सिंधिया दिग्विजय सिंह
दूसरा सुमेर सिंह सोलंकी फूलसिंह बरैया

राजस्थान की 3 सीटों का गणित

कांग्रेस
विधायक: 107
समर्थन: 18
कुल: 125
राज्यसभा की एक सीट जीतने के लिए जरूरी वोट:  51
इस तरह 2 सीटों पर जीत तय

भाजपा
विधायक: 72  
समर्थन: 3
कुल: 75
राज्यसभा की एक सीट जीतने के लिए जरूरी वोट:  51
इस तरह एक सीट पर जीत पक्की

उम्मीदवार भाजपा कांग्रेस
पहला राजेंद्र सिंह गहलोत के सी वेणुगोपाल
दूसरा ओंकार सिंह लखावत नीरज डांगी

झारखंड की 2 सीटों का गणित

झारखंड मुक्ति मोर्चा
विधायक : 29
राज्यसभा की एक सीट जीतने के लिए जरूरी वोट: 27
इस तरह एक सीट पर जीत तय

भाजपा
विधायक : 25
राज्यसभा की एक सीट जीतने के लिए जरूरी वोट: 27
इस तरह एक सीट पर जीत तय

कांग्रेस
विधायक : 15
एक कैंडिडेट उतारा है, लेकिन जीत के जरूरी वोट नहीं।

Related posts

जालसाजी का मामला:यूएस नागरिकों से ठगी करने वाला कॉल सेंटर का पर्दाफाश

News Blast

राजीव चौक से कैब में बुजुर्ग को बैठाया, सोहना रोड पर लूटा, मुकदमा दर्ज

News Blast

दिल्ली में बारिश से मौसम हुआ सुहाना, हफ्तेभर आसमान में छाए रहेंगे बादल, नहीं सताएगी गर्मी

News Blast

टिप्पणी दें