May 15, 2024 : 8:15 PM
Breaking News
राष्ट्रीय

दिल्ली में सप्ताह भर पहले ही दस्तक दे सकता है मानसून, 22-23 जून के बीच शुरू हो सकती है मानसून की बारिश

दैनिक भास्कर

Jun 19, 2020, 04:07 AM IST

नई दिल्ली. मौसम में लगातार हो रही बदलाव के बीच इस साल दिल्ली मानसून दिल्ली में करीब एक सप्ताह पहले ही दस्तक दे सकता है। इसबार मानसून पूर्व और मानसून की बारिश एक ही रह सकती है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार दिल्ली में इस बार मानसून आने की तिथि 29 जून है। पर आम तौर पर एक सप्ताह तक मानसून आने में देर हो जाती है। बता दे कि पिछले वर्ष भी दिल्ली में मानसून जुलाई के पहले सप्ताह में आया था। लेकिन इस साल सर्दी और गर्मी के बाद शायद मानसून समय से पहले आने का रिकार्ड बना सकती है।
मौसम विज्ञान विभाग के क्षेत्रीय पूर्वानुमान के मुताबिक 19.20 जून तक पश्चिम बंगाल और आसपास के राज्यों से चक्रवाती हवा दक्षिण.पश्चिम उत्तर प्रदेश पहुंचेगी। इससे 22.24 जून तक पश्चिमी उत्तर प्रदेशए उत्तराखंड के कुछ इलाकोंए उत्तर पूर्वी राजस्थान और पूर्वी हरियाणा में मानसून आने में मदद मिलेगी। मौसम विभाग के मुताबिक मानसून अपने अनुमानित समय से तीन-चार दिन पहले 22-23 जून तक दिल्ली पहुंच जाएगा। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में 19 जून को गर्मी बरकरार रहेगी। पर इसके बाद कुछ राहत मिल सकती है।
स्काईमेट वेदर के मुख्य मौसम विज्ञानी महेश पलावत के अनुसार 20.21 को मानसून पूर्व की बारिश होगी जबकि मानसून की दस्तक 24 या 25 तारीख तक हो सकती है।

फिलहाल गर्मी और उमस से राहत नहीं

मौसम विभाग की मानें तो वर्ष 22-23 जून तक दिल्ली-एनसीआर में मानसून दस्तक देगा और फिर झमाझम बारिश शुरू हो जाएगी। इस बार दिल्ली में ठीक-ठाक बारिश होने का पूर्वानुमान है। मौसम विज्ञानियों का मानना है कि उमस और गर्मी का दौर अभी जारी रहेगा। दिल्ली में 18 और 19 जून को गर्मी और उमस पूर्व की तरह ही बरकरार रहेगी। तापमान भी 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहेगा।

Related posts

मन से लगाएं डुबकी, 20 हजार भक्त मानसरोवर यात्रा का अनुभव साझा करने का अभियान चला रहे

News Blast

जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह, पंजाबी सिंगर जैजी बैंस और दिलजीत दोसांझ पर देशद्रोह का केस दर्ज करने की मांग, सांसद बोले-सोच-समझकर पंजाब आएं सिंगर

News Blast

नरसिंहपुर जिले में बस दुर्घटना, तीन यात्रियों की मौत, 18 घायल।

News Blast

टिप्पणी दें