April 28, 2024 : 3:36 PM
Breaking News
राष्ट्रीय

71 दिन बाद हरियाणा समेत अंतरराज्यीय रूटों पर दौड़ने लगी रोडवेज की बसें, अब सफर हुआ महंगा

  • ऑनलाइन के साथ बस के अंदर भी टिकट ले सकेंगे यात्री, 15 से 20 पैसे प्रति किमी अधिक कियारा देना पड़ेगा
  • आदेश: अधिकतम 35 यात्रियों को बस में चढ़ने की होगी अनुमति

दैनिक भास्कर

Jun 05, 2020, 07:49 AM IST

फरीदाबाद. कोरोना के चलते 71 दिन से बंद पड़ी हरियाणा रोडवेज की बसें अब प्रदेश सहित अन्य राज्यों के रूटों पर दौड़ने लगीं। इसके साथ की किराया बढ़ने से सफर भी महंगा हो गया। अब यात्री को 15 से 20 पैसे प्रति किलोमीटर अधिक किराया देना पड़ेगा। ऑनलाइन टिकट के साथ ही बस के अंदर भी टिकट मिल सकेगी। डिपो से ही यात्रियों को बस में बैठाया जाएगा। रास्ते में सिर्फ यात्रियों को उतरने की सुविधा होगी। बस में 35 से अधिक यात्री सफर नहीं कर सकेंगे। याित्रयांे को सफर के दौरान मास्क लगाना अनिवार्य होगा। डिपो पर यात्रियों की थर्मल स्कैनिंग के बाद ही उन्हें बैठने की अनुमति है।

ये सारी व्यवस्थाएं कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए की गई हैं। रोडवेज के जीएम राजीव नागपाल के अनुसार कोरोना के चलते लागू हुए लॉकडाउन के कारण रोडवेज परिवहन सेवा 25 मार्च से पूरी तरह से बंद हो गई थी। इससे विभाग को रोज लाखों का नुकसान हो रहा था। अब सरकार के आदेश पर धीरे-धीरे परिवहन सेवा बहाल की जा रही है। करीब 15 दिन पहले गुड़गांव के लिए बस सेवा शुरू हुई थी। अब अन्य रूटों पर भी बसें चलने लगी हैं। उन्होंने बताया गुरुवार से हरियाणा के प्रमुख जिलों समेत पड़ोसी राज्य यूपी और राजस्थान के कई रूटों पर बसें शुरू हो गईं।

बस के अंदर भी यात्री ले सकेंगे टिकट
ऑनलाइन टिकट बुकिंग के अलावा अब बस के अंदर भी यात्री को टिकट मिलेगा। क्योंकि बहुत से ऐसे यात्री हैं जिन्हें ऑनलाइन टिकट बुक करने की जानकारी नहीं होती है। ऐसे में कंडक्टर यात्री से किराया वसूलकर उन्हें टिकट देंगे। बस में 35 से अधिक यात्री सफर नहीं कर सकेंगे। बस में बैठने से पहले डिपो पर यात्रियों की थर्मल स्कैनिंग होगी। बस के अंदर सोशल डिस्टेंसिंग को मेनटेन किया जाएगा साथ ही सभी को मास्क लगाना अनिवार्य होगा।

इन प्रमुख रूटों पर चलने लगीं रोडवेज की बसें
बल्लभगढ़ से अलीगढ़-पलवल के लिए बस सुबह 6.30 बजे व 11 बजे। बल्लभगढ़ से आगरा-बल्लभगढ़ के लिए सुबह 7 बजे व 10 बजे। बल्लभगढ़ से अलीगढ़-बल्लभगढ़ के लिए 12 बजे बल्लभगढ़ से जयपुर-बल्लभगढ़ सुबह 5.40 बजे। बल्लभगढ़ से बुलंदशहर-बल्लभगढ़ के लिए सुबह 8 बजे। बल्लभगढ़ से चंडीगढ़-बल्लभगढ़ के लिए 5.30 बजे। बल्लभगढ़ से हिसार-गुड़गांव-रोहतक-बल्लभगढ़ के लिए सुबह 6 बजे।

बल्लभगढ़ से भिवानी वाया झज्जर-बल्लभगढ़ दोपहर बाद एक बजे। बल्लभगढ़ से गुड़गांव दोपहर बाद 3.30 बजे। बल्लभगढ़ से हथीन वाया सोहना सायं 5 बजे।  बल्लभगढ़-सोहना-नारनौल-बल्लभगढ़ सुबह 6 बजे।  बल्लभगढ़-गुड़गांव सुबह 7 बजे व सायं 5.30 बजे। बल्लभगढ़-होडल सायं 5 बजे। बल्लभगढ़-हथीन सायं 4.30 बजे। बल्लभगढ़-सोहना वाया धौज सायं 5 बजे। 

अब यात्रियों से 15 से 20 पैसे प्रति किलोमीटर अधिक किराया लिया जाएगा
सरकार के आदेश पर अब यात्रियों से 15 से 20 पैसे प्रति किलोमीटर की दर से अतिरिक्त किराया लिया जाएगा। उन्होंने बताया कोरोना काल से पहले यात्रियों से 85 पैसे प्रति किमी. की दर से शुल्क वसूल किया जाता था। अब एक से 100 किमी. तक एक रुपए प्रति किमी. की दर से किराया वसूला जाएगा। 100 से अधिक किमी. दूरी के सफर में 105 पैसे की दर से शुल्क वसूला जाएगा।

Related posts

जबलपुर समाचार: सब स्टेशन में करंट से झुलसा कर्मी, मदद के लिए मोहताज

News Blast

मांगों को लेकर निगम के कर्मियों की क्रमिक भूख हड़ताल शुरू

News Blast

Coronavirus India Updates

News Blast

टिप्पणी दें