May 16, 2024 : 6:46 PM
Breaking News
राष्ट्रीय

नीति आयोग के चेयरमैन बोले- कोरोना के बाद जैविक खेती में लोगों का रुझान बढ़ा, लोग खाने के लिए केमिकल फ्री सामान ढूंढ़ रहे

नीति आयोग के चेयरमैन राजीव कुमार ने कहा है कि कोरोना की वजह से लोगों में जैविक खेती पर रूझान बढ़ा है। उन्होंने शनिवार को एक उच्च स्तरीय ऑनलाइन राउंड टेबल बैठक में यह बात कही। कुमार ने कहा लोग खाने के लिए ऐसे सामान ढूंढ रहे हैं जिससे उनकी इम्युनिटी बढ़े। इसके कारण दुनिया भर में पौष्टिक और केमिकल फ्री भोजन की मांग बढ़ी है। ऐसे में सिर्फ एग्रो इकोलोजी ही इस दुनिया को बचा सकती है।

एग्रो इकोलोजी जैविक खेती के बारे में स्टडी करने की एक प्रकिया है। इसमें यह पता लगाया जाता है कि बिना केमिकल या फर्टिलाइजर्स का इस्तेमाल किए उपज कैसी बढ़ाई जा सकती है। प्राकृतिक तरीके से अलग-अलग किस्मों के अनाज, सब्जियों और फलों को कैसे उगाया जा सकता है।,

राउंड टेबल में 12 देशों के विशेषज्ञ शामिल हुए

कुमार ने बताया कि राउंड टेबल में अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, जर्मनी, ब्रिटेन, नीदरलैंड और संयुक्त राष्ट्र समेत 12 देशों के विशेषज्ञों ने हिस्सा लिया। इन विशेषज्ञों ने जैविक खेती की दिशा में भारत की कोशिशों की सराहना की। इसमें मौसम को बिना नुकसान पहुंचाए खेती करने पर चर्चा हुई। ऐसा करने पर मौसम को नुकसान भी नहीं पहुंचेगा और मिट्‌टी की गुणवत्ता में भी सुधार आएगा। सबसे जरूरी है कि आर्गेनिक कार्बन और जिवाणु का स्तर मिट्‌टी में बढ़ाया जाए।

देश के कई राज्यों में होती है जैविक खेती

राजीव कुमार ने बताया कि देश में आंधप्रदेश, तेलंगाना, गुजरात, हिमाचल प्रदेश और मध्य प्रदेश में जैविक खेती का चलन ज्यादा है। इसने जमीनी स्तर पर अपने फायदे साबित किए हैं। अब समय आ गया है कि हम देश के दूसरे राज्यों में भी इसे बढ़ावा दें। फिलहाल इसे 30 लाख किसान अपना रहे हैं। इसे 16 करोड़ किसानों तक पहुंचाने की जरूरत है। इस तरह की खेती का फायदा यह भी इसमें कम पानी की जरूरत होती है। मौजूदा समय में जितना पानी हम खेती पर खर्च करते हैं उससे दस गुणा कम पानी में हम जैविक खेती कर सकते हैं।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

शनिवार को गोवा के नेरूल में धान की खेत से खर-पतवार हटाता एक किसान। नीति आयोग के चेयरमैन राजीव कुमार ने कहा है कि देश में 16 करोड़ किसानों तक जैविक खेती पहुंचाने की जरूरत है।

Related posts

आज बदलेगा मौसम का मिजाज, हवा की क्वालिटी में भी सुधार, दिन में 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से चल सकती है हवा

News Blast

बारिश के बौछारों से पारा गिरा नीचे, धूल भरी आंधी से वाहन चालकों काे हुई परेशानी

News Blast

जायडस ने 12+ बच्चों के लिए मांगी टीके की मंजूरी: दावा- यह स्वदेशी टीका संक्रमण से बचाने में 66.6% असरदार पर अगर संक्रमण हुआ भी तो गंभीर रूप से बीमार पड़ने से रोकने में 100% कारगर

Admin

टिप्पणी दें