May 19, 2024 : 3:57 AM
Breaking News
राष्ट्रीय

कोरोना ने एक दिन में सबसे ज्यादा 298 लोगों की जान ली; महाराष्ट्र में मरने वालों का आंकड़ा 3 हजार के करीब, दिल्ली में 53 मरीजों ने दम तोड़ा

देश में कोरोना से मरने वालों की संख्या 6947 हो गई है। शनिवार को 298 लोगों ने जान गंवाई। यह एक दिन में सबसे ज्यादा है। पिछले 24 घंटे मेंसबसे ज्यादा महाराष्ट्र में 120 मौतें हुईं। यहां अब तक 2969 लोगों की मौत हुई है। देश की राजधानी दिल्ली में 53 मरीजों की मौत हुई। यहां मरने वालों की संख्या 761 हो गई है।

गुजरात में 29 मरीजों ने दम तोड़ दिया। इनमें 26 लोग अहमदाबाद से थे। शहरों मेंमुंबई के बाद अहमदाबाद में सबसे ज्यादा मौतहुईहैं। उधर, तमिलनाडु में 19, पश्चिम बंगाल में 17, राजस्थान में 13, उत्तर प्रदेश में 11, मध्य प्रदेश में 15, तेलंगाना में 10, जम्मू कश्मीर में 3, कर्नाटक, पंजाब और छत्तीसगढ़ में 2-2 संक्रमितों की जान गई। केरल में 1 मरीज की मौत हुई।

5 और राज्यों में मौतों का आंकड़ा तेज हुआ
दिल्ली, उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु, तेलंगाना और पश्चिम बंगाल में भी अब मरने वालों की संख्या में बढ़ोतरी होने लगी है। पहले इन राज्यों में महाराष्ट्र, गुजरात, मध्य प्रदेश और राजस्थान की अपेक्षा कम मौत हो रही थीं। सबसे खराब हालत दिल्ली की हो रही है। यहां अब रोजाना मरने वालों का आंकड़ा 50 से अधिक हो रहा है। अन्य चारों राज्यों में 10 या इससे ज्यादा मौतें हो रही हैं।

एक हफ्ते में 1940 लोगों की मौत
पिछले एक हफ्ते में मरने वालों की संख्या सबसे तेज रही है। इन 7 दिनों में 1940 लोगों की मौत हुई। शुक्रवार को 286 मौतें हुईं। इससे पहले गुरुवार को 274 मरीजों ने दम तोड़ा था।

16 शहर जहां 50 से ज्यादा लोगों ने दम तोड़ा

शहर

मौतें
मुंबई 1577
अहमदाबाद 994
पुणे 400
कोलकाता 247
ठाणे 322
चेन्नई 179
इंदौर 153
जयपुर 106
जलगांव 109
सोलापुर 94
सूरत 78
औरंगाबाद 92
नासिक 88
भोपाल 61
उज्जैन 62
रायगढ़ 55

5 जून को सबसे ज्यादा 286 लोगों की मौत हुई

तारीख

मौतें
29 मई 269
30 मई 205
31 मई 221
01 जून 201
02 जून 221
03 जून 259
04 जून 274
05 जून 286

संक्रमण से कहां कितनी मौतें?

राज्य

मौतें
महाराष्ट्र 2969
गुजरात 1219
मध्यप्रदेश 399
पश्चिम बंगाल 383
राजस्थान 231
दिल्ली 761
उत्तरप्रदेश 268
आंध्र प्रदेश 73
तमिलनाडु 254
तेलंगाना 123
कर्नाटक 59
पंजाब 50
जम्मू-कश्मीर 39
हरियाणा 24
बिहार 29
ओडिशा 10
झारखंड 07
हिमाचल प्रदेश 06
चंडीगढ़ 05
केरल 16
असम 04
उत्तराखंड 11
मेघालय 01
छत्तीसगढ़ 04
लद्दाख 01
कुल 6947

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

death toll in India due to coronavirus. Death toll in Maharashtra, Uttar Pradesh, Delhi, madhya Pradesh, Rajasthan, Gujrat, Punjab, Haryana, Jammu Kashmir

Related posts

राहुल गांधी ने पूछा- प्रधानमंत्री चुप क्यों हैं; अब बहुत हो चुका, हमें पता चलना चाहिए कि हुआ क्या था?

News Blast

एसी की गर्म हवा के पीछे बुजुर्ग की हत्या, दूसरी मंजिल से नीचे फेंका

News Blast

सातारा में 3 चोर पीपीई किट पहनकर ज्वेलरी शॉप में घुसे, 20 लाख के जेवर चुराए

News Blast

टिप्पणी दें