May 19, 2024 : 8:56 PM
Breaking News
मनोरंजन

नहीं रहे संगीतकार प्रीतम चक्रबर्ती के पिता सुबोध चक्रबर्ती, तीन महीने से हॉस्पिटल में थे भर्ती

दैनिक भास्कर

May 27, 2020, 10:34 PM IST

बॉलीवुड में एक के बाद सेलेब्स के घर दुखों को पहाड़ टूट रहा है। मिथुन चक्रवर्ती, रणबीर कपूर के बाद अब संगीतकार प्रीतम चक्रबर्ती के पिता सुबोध चक्रवर्ती का भी निधन हो गया है। 86 साल के सुबोध तीन महीने से अस्पताल में भर्ती थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रीतम, उनकी मां और बहन, सुबोध चक्रवर्ती के साथ अंतिम समय तक उनके साथ ही थे।

प्रीतम के करीबी के अनुसार सुबोध पार्किंसन और एल्जाइमर से पीड़ित थे। वो पिछले दो साल से बीमार थे और पिछले तीन महीने से कोकिलाबेन धीरुभाई अंबानी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। वे पिछले तीन महीने से कोमा में थे और अंतिम समय तक उन्हें होश नहीं आया था। उन्होंने रविवार के दिन आखिरी सांस ली।


प्रीतम के पिता का अंतिम संस्कार रविवार 24 मई के दिन ही अम्बोली (अंधेरी) श्मशान घाट में किया गया। लॉकडाउन के चलते सुबोध चक्रबर्ती के अंतिम संस्कार में उनके परिवार के बेहद करीबी लोग ही शामिल हो सके। बात अगर प्रीतम के वर्क फ्रंट की करें तो वे फिल्म ’83’, ‘लाल सिंह चड्ढा’ और ‘ब्रह्मास्त्र’ का संगीत देंगे।

Related posts

करणी सेना के निशाने पर आए प्रकाश झा, वेबसीरीज आश्रम का ट्रेलर और पूरी सीरीज पर रोक लगाने भेजा नोटिस

News Blast

बेजान मां को जगाते बच्चे को मिली शाहरुख खान से मदद, कहा- समझता हूं क्या होता है पैरेंट़्स को खोने का गम

News Blast

VIDEO, फिल्मी दुनिया की जान भरत व्यास की कहानी:ऐ मालिक तेरे बंदे हम… जैसा अमर गीत लिखने वाले गीतकार बीकानेर के रेस्टोरेंट में काम करते थे; किताब के लिए लिखते थे, फैन ने मुंबई पहुंचाया

News Blast

टिप्पणी दें