April 29, 2024 : 7:36 PM
Breaking News
बिज़नेस

592 अंक नीचे खुला डाउ जोंस, देश में संक्रमितों का आंकड़ा 21.62 लाख के पार पहुंचा, दुनियाभर के बाजारों में अनिश्चित्ता का माहौल

  • बाजार खुलते समय डाउ जोंस 0, नैस्डैक 0 और एसएंडपी 0 अंक पर कारोबार कर रहे थे
  • अमेरिका में संक्रमितों का संख्या 21,62,484 और मरने वालों की संख्या 1,17,859 हो गई है

दैनिक भास्कर

Jun 15, 2020, 07:22 PM IST

न्यूयॉर्क. सोमवार को डाउ जोंस 2.31 फीसदी की गिरावट के साथ 592 अंक नीचे खुला। जबकि नैस्डैक 1.46 फीसदी की गिरावट के साथ 139 अंक नीचे और एसएंडपी 1.88 फीसदी की गिरावट के साथ 57 अंक नीचे खुला। बाजार खुलते समय डाउ जोंस 0, नैस्डैक 0 और एसएंडपी 0 अंक पर कारोबार कर रहे थे।
सोमवार को दुनियाभर के बाजारों में गिरावट रही। जापान का निक्कई 774 अंक, चीन का शंघाई कम्पोसिट 29 अंक, हॉन्ग कॉन्ग का हैंग सैंग 524 अंक, भारत का निफ्टी 159 अंक और सेंसेक्स 552 अंक और दक्षिण कोरिया का कोस्पी 101 अंक की नीचे गिरकर बंद हुए। हालांकि इस समय फ्रांस का CAC 40 जर्मनी का DAX और इटली का FTSE MIB, रूस का MICEX और यूके टाइम का FTSE 100 गिरावट में कारोबार कर रहे हैं।

इस समय फ्रांस का CAC 40 जर्मनी का DAX और इटली का FTSE MIB, रूस का MICEX और यूके टाइम का FTSE 100 गिरावट में कारोबार कर रहे हैं

शुक्रवार को बढ़त के साथ बंद हुआ था डाउ जोंस
शुक्रवार को डाउ जोंस 1.90 फीसदी यानी 477 अंक की बढ़त के साथ 25605 अंक पर बंद हुआ था।
नैस्डैक 1.01 फीसदी यानी 96 अंक की बढ़त के साथ 9588 अंक पर और एसएंडपी 1.31 फीसदी यानी 39 अंक की बढ़त के साथ 3041 अंक पर बंद हुआ था।

अमेरिका: संक्रमण के 21,62,484 मामले
अमेरिका में संक्रमितों का आंकड़ा 21,62,484 तक पहुंच गया। कोरोना से मरने वालों की संख्या 1,17,859 हो गई है जबकि 8,70,077 लोग ठीक भी हो चुके हैं।

हम चीन के साथ बेहतर रिश्ते चाहते हैं, लेकिन उसने हमेशा वादा तोड़ा- ट्रम्प
अमेरिका और चीन के रिश्तों में तनाव बढ़ता जा रहा है। अमेरिकी विदेश विभाग ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का एक बयान जारी किया। इसमे चीन पर वादे तोड़ने का आरोप लगाया गया है। बयान में कहा गया- अमेरिका चीन से हमेशा खुले और बेहतर रिश्ते चाहता है। लेकिन, चीन ने हमेशा वादे तोड़े। बयान में कहा गया है कि अमेरिका अपने राष्ट्रीय हितों की सख्ती से रक्षा करेगा। 
हाल ही में, ट्रम्प ने कोरोनावायरस और हॉन्गकॉन्ग मामले को लेकर चीन के खिलाफ कई पाबंदियां लगाने की घोषणा की। चीन की संसद ने हॉन्गकॉन्ग में विरोधियों को दबाने और प्रदर्शनों पर रोक लगाने के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा कानून लागू करने का प्रस्ताव पारित किया है।

अमेरिकी राष्ट्रपति हमेशा से वायरस फैलाने को लेकर चीन को जिम्मेदार ठहराते रहे हैं
अमेरिकी राष्ट्रपति हमेशा से वायरस फैलाने को लेकर चीन को जिम्मेदार ठहराते रहे हैं

अमेरिका में फ्लॉयड के बाद दूसरे अश्वेत की मौत
अमेरिका के अटलांटा में पुलिस की कार्रवाई में अश्वेत के मारे जाने का दूसरा मामला सामने आया है। अटलांटा के जॉर्जिया में गिरफ्तारी के दौरान 27 साल के रेशर्ड ब्रूक्स को अफसर ने गोली मार दी। बाद में अस्पताल में उसकी मौत हो गई। घटना के बाद अटलांटा की पुलिस चीफ ने इस्तीफा दे दिया है। घटना को लेकर लोग सड़कों पर उतर आए हैं।
जॉर्जिया ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन के मुताबिक, घटना 12 जून की है। रेशर्ड ब्रूक्स पार्किंग में कार में सो रहा था। पुलिस अफसरों को वह नशे में लगा। पूछताछ के दौरान उसकी पुलिस से झड़प हो गई। ब्रूक्स एक अफसर की टेजर (छोटी गन) छीनकर भागा। दूसरे अफसर ने उसका पीछा किया। इतने में ब्रूक्स पलटा और उसने अफसर पर टेजर तान दी। तभी अफसर ने उस पर गोली चला दी। अटलांटा की मेयर कीशा लांस बॉटम्स ने बताया कि घटना के चलते पुलिस चीफ एरिका शील्ड्स ने इस्तीफा दे दिया है।

अटलांटा में शनिवार को सड़कों पर उतरे लोग पुलिस और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए

25 मई को फ्लॉयड की मौत हो गई थी
मिनेपोलिस में 25 मई को जॉर्ज फ्लॉयड (40) को पुलिस ने धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार किया था। एक पुलिस अफसर ने उसे सड़क पर दबोचा और अपने घुटने से उसकी गर्दन को करीब 9 मिनट तक दबाए रखा। थोड़ी देर में उसकी हरकत बंद हो जाती है। उसे अस्पताल में ले जाया जाता है। वहां डॉक्टर कहते हैं कि उसकी मौत हो चुकी है। फ्लॉयड के हाथों में हथकड़ी थी। वह गुहार लगाता रहा, लेकिन पुलिस वाले ने घुटना नहीं हटाया। 

सोमवार को भारतीय बाजार में गिरावट रही
सोमवार को कारोबार के पहले दिन बीएसई और निफ्टी गिरावट के साथ बंद हुए। आज सुबह बीएसई 110.34 अंक नीचे और निफ्टी 53.55 पॉइंट की गिरावट के साथ खुला। दिनभर की ट्रेडिंग के दौरान बीएसई 857.15 अंक तक और निफ्टी 246.55 पॉइंट तक नीचे चला गया।
कारोबार के अंत में बीएसई 552.09 अंक या 1.63% नीचे 33,228.80 पर और निफ्टी 159.20 पॉइंट या 1.6% नीचे 9,813.70 पर बंद हुआ। आज बैंक ऑफ इंडिया के शेयर में 20 फीसदी की बढ़त रही। इससे पहले शुक्रवार को बीएसई 242.52 अंक ऊपर 33,780.89 पर और निफ्टी 70.90 पॉइंट ऊपर 9,972.90 पर बंद हुआ था।

इससे पहले शुक्रवार को बीएसई 242.52 अंक ऊपर 33,780.89 पर और निफ्टी 70.90 पॉइंट ऊपर 9,972.90 पर बंद हुआ था

Related posts

कोरोना संक्रमण से निपटने के लिए ICICI लोम्बार्ड और Clinikk सहित कई कंपनियां बेहद कम कीमत में दे रहीं 1 लाख रु. तक का बीमा कवर

News Blast

आर्थिक पहलू लोगों के स्वास्थ्य से बड़ा नहीं, ब्याज में राहत नहीं देना ज्यादा हानिकारक

News Blast

शेयर बाजार LIVE:52550 से ऊपर सेंसेक्स, 15750 के पास निफ्टी; IT, बैंक और मेटल शेयरों में मजबूती

News Blast

टिप्पणी दें