May 6, 2024 : 3:09 AM
Breaking News
अन्तर्राष्ट्रीय

ब्रिटेन के डिप्टी चीफ मेडिकल ऑफिसर ने कहा- देश खतरनाक मोड़ पर, नियमों को सख्ती से पालन करें लोग; दुनिया में अब 60.89 लाख संक्रमित

  • दुनिया में अब तक 3 लाख 68 हजार 696 लोगों की मौत हो चुकी है, अमेरिका में सबसे ज्यादा 1 लाख 4 हजार 995 जानें गईं
  • नासा ने कहा- तीन भारतीय कंपनियों के अलावा 18 दूसरे कंपनियों को भी वेंटिलेटर बनाने का लाइसेंस दिया गया है

दैनिक भास्कर

May 31, 2020, 03:13 AM IST

वॉशिंगटन. दुनिया में अब तक 60 लाख 89 हजार 156 लोग संक्रमित हैं। 26 लाख 97 हजार 559 लोग ठीक हुए हैं। मौतों का आंकड़ा 3 लाख 68 हजार 696 हो गया है। ब्रिटेन में दो लाख 72 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हैं। मरने वालों का आंकड़ा भी 38 हजार से ज्यादा है। लोगों के दबाव में सरकार ने लॉकडाउन में ढील दी है। इस बीच, सरकार के वैज्ञानिक सलाहकारों के साथ डिप्टी चीफ मेडिकल ऑफिसर मीडिया के सामने आए। कहा- हम आजादी देना चाहते हैं। लेकिन, लोग गाइडलाइंस का सख्ती से पालन करें, क्योंकि देश खतरनाक मोड़ पर है।

भारतीय कंपनियों को वेंटिलेटर बनाने का लाइसेंस

कोरोना मरीजों के इलाज में वेंटिलेटर की जरूरत को देखते हुए अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने दुनिया की 18 कंपनियों को वेंटिलेटर बनाने का लाइसेंस दिया है। इनमें अमेरिका की आठ कंपनियां शामिल हैं। वहीं भारत और ब्राजील की तीन-तीन कंपनियों को ये लाइसेंस दिया गया है। भारत में वेंटिलेटर बनाने का लाइसेंस हासिल करने वाली कंपनियां अल्फा डिजाइन टेक्नोलॉजीज, भारत फोर्ड लिमिटेड और मेधा सर्नो ड्राइव्स लिमिटेड हैं।

कोरोनावायरस : 10 सबसे ज्यादा प्रभावित देश

देश

कितने संक्रमित कितनी मौतें कितने ठीक हुए
अमेरिका 17,03,766 1,04,995 5,20,996
ब्राजील 4,69,510 28,015 1,93,181
रूस 3,96,575 4,555 1,67,469
स्पेन 2,86,308 27,125 1,96,958
ब्रिटेन 2,72,826 38,376 उपलब्ध नहीं
इटली 2,32,664 33,340  1,55,633
फ्रांस 1,86,238 28,662 67,191
जर्मनी 1,83,019 8,594 1,64,100
भारत 1,74,355 4,982 82,804
तुर्की 1,62,120 4,489 1,25,963

ये आंकड़े https://www.worldometers.info/coronavirus/ से लिए गए हैं।

ब्रिटेन : 38 हजार लोगों की मौत
24 घंटे में यहां 215 लोगों की मौत हुई। मौतों का आंकड़ा 38 हजार 376 हो गया। संस्कृति मंत्री ओलिवर डाउडेन शनिवार शाम मीडिया को यह जानकारी दी। ओलिवर के मुताबिक, शुक्रवार को कुल मिलाकर एक लाख 27 हजार 722 टेस्ट किए गए। इनकी रिपोर्ट आना बाकी है। 
 
ब्रिटेन : देश खतरनाक मोड़ पर 
डिप्टी चीफ मेडिकल ऑफिसर जोनाथन वेन टेम ने शनिवार को कड़ी चेतावनी दी। जोनाथन ने कहा- लॉकडाउन में ढील दी जा रही है। लोगों को गाइडलाइंस का कड़ाई से पालन करना चाहिए। उन्हें गंभीरता दिखाने की बेहद जरूरत है। हम लोगों को आजादी देना चाहते हैं लेकिन इसकी भी एक सीमा है। गाइडलाइंस का उल्लंघन नहीं होना चाहिए। क्योंकि, संक्रमण के लिहाज से देश इस वक्त एक खतरनाक मोड़ पर खड़ा है।

पाकिस्तान: राज्यमंत्री पॉजिटिव
पाकिस्तान के राज्यमंत्री शहरयार खान अफरीदी पॉजिटिव पाए गए हैं। शुक्रवार को उन्होंने ट्विटर पर कहा, “मैं कोविड-19 पॉजिटिव पाया गया हूं। खुद को घर में आईसोलेट कर लिया है। मुझे आपकी दुआओं की जरूरत है।” न्यूज एजेंसी के मुताबिक, इमरान सरकार कल हाईलेवल मीटिंग करने जा रही है। स्थानीय मीडिया की खबरों में कहा गया है कि बढ़ते मामलों को देखते हुए देश में एक बार फिर लॉकडाउन लगाया जा सकता। यहां अब तक 66 हजार 400 मामले सामने आए हैं। एक हजार 395 की मौत हो चुकी है। 24 हजार 131 स्वस्थ हुए हैं। 

तस्वीर 20 मई की है। पेशावर रेलवे स्टेशन पर एक महिला बेटे के साथ ट्रेन का इंतजार कर रही है। पाकिस्तान सरकार ने ईद पहले लॉकडाउन हटा लिया था। अब जबकि मामले तेजी से बढ़ रहे हैं तो माना जा रहा है कि सरकार फिर लॉकडाउन लागू कर सकती है।

डब्लूएचओ : 37 देशों का साथ
37 देशों और डब्लूएचओ ने कोरोना वैक्सीन और दवा बनाने के लिए दुनिया के सभी देशों से एकजुट होने की अपील की। इन देशो को आशंका है कि दवा या वैक्सीन का पेटेंट कराने से भविष्य में मुश्किलें पैदा हो सकती हैं। अपील करने वाले देशों में ज्यादातर विकासशील देश हैं। इसके अलावा डॉक्टर्स विथआउट बॉर्डर्स संगठन भी इस मुहिम का हिस्सा है।  

चीन : साल के आखिर तक आ सकता है वैक्सीन
चीन में कोरोना वैक्सीन पर काम जारी है। न्यूज एजेंसी ने सरकारी सूत्रों के हवाले से बताया कि ये वैक्सीन साल के आखिरी तक बाजार में आ सकता है। वुहान इंस्टीट्यूट ऑफ बायलॉजिकल प्रोडक्ट्स इसे तैयार कर रहा है। करीब दो हजार लोगों पर इसकी परीक्षण किया गया है। नतीजों की जानकारी नहीं दी गई है। सरकारी कंपनी साइनोफार्म भी इससे सीधे जुड़ी है। परीक्षण का दूसरा चरण चल रहा है।  

जर्मनी : मर्केल का जी-7 में शामिल होना मुश्किल
जी-7 देशों के राष्ट्राध्यक्षों की बैठक अमेरिका के कैम्प डेविड में होनी है। पहले यह मीटिंग 10 से 12 जून तक होनी थी। लेकिन, टाल दी गई। अब ट्रम्प नई तारीखों का ऐलान कर सकते हैं। वो इस बारे में जी-7 देशों के कुछ राष्ट्राध्यक्षों से बातचीत कर चुके हैं। न्यूज एंजेसी के मुताबिक, जर्मन चांसलर एंजेला मर्केल का इसमें शामिल होना मुश्किल है। सूत्रों का कहना है कि जब तक महामारी पर काबू नहीं पा लिया जाता, तब तक मर्केल ऐसी किसी मीटिंग में हिस्सा नहीं लेंगी।  

जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल का जी-7 समिट में हिस्सा लेना मुश्किल है। सूत्रों के मुताबिक, मर्केल महामारी पर काबू पाने के बाद ही ऐसी किसी समिट में हिस्सा लेंगी। (फाइल)

ट्रम्प से अपील
न्यूज एजेंसी के मुताबिक, यूरोपीय यूनियन ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड से अपील में कहा है कि वो डब्लूएचओ की फंडिंग रोकने पर दोबारा विचार करें। ट्रम्प ने डब्लूएचओ को चीन की कठपुतली बताते हुए उसकी फंडिंग रोक दी थी। अमेरिका संगठन को सबसे ज्यादा फंडिंग करता है। माना जा रहा है कि अमेरिकी फंडिंग बंद होने के बाद डब्लूएचओ कमजोर होगा। शनिवार को ईयू कमीशन प्रेसिडेंट उर्सुला वोन डेर लिन ने कहा कि ट्रम्प को फैसले पर दोबारा विचार करना चाहिए। इस वक्त महामारी पर काबू पाना ही सबका लक्ष्य होना चाहिए।

मिस्र: सार्वजनिक जगहों पर मास्क पहनने का आदेश

मिस्र में सरकार ने शनिवार से निजी ट्रांसपोर्ट और सरकारी ऑफिस में मास्क पहनने का आदेश दिया है। प्रधानमंत्री मुस्तफा मडबॉली ने कहा कि उल्लंघन करने वालों पर जुर्माना लगाया जाएगा। देश में अगले दो हफ्ते के लिए रात 8 बजे से सुबह 6 बजे तक कर्फ्यू लगा रहेगा। यहां अब तक 879 लोगोंकी मौत हो चुकी है, जबकि 22 हजार 82 लोग संक्रमित हैं।

रूस: एक दिन में 8952 संक्रमित मिले

रूस में 24 घंटे में 8952 संक्रमित मिले। 181 लोगों की जान गई है। यहां संक्रमण के मामले 3.96 लाख से ज्यादा हो चुके हैं। अमेरिका और ब्राजील के बाद रूस तीसरा सबसे संक्रमित देश है। 

रूस के एक अस्पताल में सीढि़यों पर आराम करते स्वास्थ्यकर्मी। यह दुनिया का तीसरा सबसे संक्रमित देश बन गया है।

तुर्की: 2 महीने बाद मस्जिदों में नमाज पढ़ी गई

तुर्की में दो महीने बाद मस्जिदों में नमाज पढ़ी गई। सरकार यहां मई महीने में लगातार प्रतिबंधों में राहत दे रही है। देश में सैलून, मॉल और ब्यूटी पार्लरों को खोल दिए गए हैं। राष्ट्रपति रेजेप तैय्यप अर्दोआन ने कहा कि सोमवार से रेस्टोरेंट, लाइब्रेरी, कैफे, समुद्र तट को खोल दिए जाएंगे।

अमेरिका: एक दिन में 1225 मौतें

अमेरिका में 24 घंटे में 1225 लोगों की मौत हुई है। यहां मरने वालों की संख्या एक लाख चार हजार 542 हो चुकी है। देश के सबसे संक्रमित राज्य न्यूयॉर्क को 8 जून से खोलना शुरू किया जाएगा। गवर्नर एंड्रयू क्यूमो ने कहा कि गैर-जरूरी कंस्ट्रक्शंस और मैन्युफैक्चरिंग खोले जाने के बाद लगभग चार लाख लोग काम पर जाएंगे। यहां बसों और ट्रेनों का हमेशा साफ किया जा रहा है। पब्लिक ट्रांसपोर्ट सिस्टम लोगों के लिए बिल्कुल सुरक्षित होगा। उधर, वॉशिंगटन में तीन महीने से जारी स्टे-ऐट-होम ऑर्डर 31 मई को हटा दिया जाएगा।

न्यूयॉर्क में बिजनेस खोले जाने की मांग को लेकर प्रदर्शन करते लोग। गवर्नर एंड्रयू क्यूमो ने कहा है कि राज्य को 8 जून से खोलना शुरू किया जाएगा।

ब्राजील: 24 घंटे में 1124 जानें गईं

ब्राजील में 27 हजार 944 की जान जा चुकी है। यह आंकड़ा स्पेन (27,121) से ज्यादा है। ब्राजील में एक दिन में 1,124 लोगों ने दम तोड़ा है। यह अमेरिका के बाद दूसरा सबसे ज्यादा संक्रमित देश है। यहां मरीजों की संख्या 4.68 लाख से ज्यादा है।

तस्वीर ब्राजील के रियो डि जेनेरियो स्थित साओ फ्रांसिस्को जेवियर कब्रिस्तान की है। देश में 24 घंटे में 1 हजार से ज्यादा लोगों ने दम तोड़ा।

फ्रांस: 24 घंटे में 52 की मौत
फ्रांस में 24 घंटे में 52 लोगों की मौत हुई है। यहां मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 28,714 हो गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अब तक यहां 1 लाख 1 हजार 390 लोग अस्पताल में भर्ती हुए हैं। इनमें से 17,904 की हालत गंभीर है। 67,803 मरीजों के स्वस्थ्य होने के बाद इन्हें अस्पताल से छुट्टी दी गई है। वहीं, अब तक 28,714 की मौत हुई है।

पेरिस में इनवैलिड्स म्यूजियम के पास मौसम का आनंद लेते लोग। यहां सरकार ने लॉकडाउन प्रतिबंधों में राहत दी है।

जर्मनी: संक्रमण के 738 नए मामले
जर्मनी में 24 घंटे में 738 नए मामले सामने  हैं। संक्रमितों की संख्या 1 लाख 81 हजार 196 हो गई है। वहीं, एक दिन में 39 लोगों की मौत हुई है। देश में मृतकों की संख्या 8,489 हो चुकी है। वहीं, यहां 1 लाख 65 हजार लोग इस बीमारी से ठीक हो चुके हैं।

पेरू: 1.48 लाख लोग संक्रमित
पेरू में 24 घंटे में संक्रमण के 6506 नए मामले सामने आए हैं। यहां अब तक 1 लाख 48 हजार 285 मामले मिल चुके हैं। देश में एक दिन में अब तक 131 लोगों की जान गई है। यहां मौतों का आंकड़ा 4230 हो गया है। दक्षिण अमेरिका में ब्राजील के बाद यह दूसरा सबसे संक्रमित देश है।

पेरू के एक कब्रिस्तान में कोरोना से जान गंवाने वाले लोगों के शवों को दफन करते परिजन।

नासा ने तीन भारतीय कंपनियों को वेंटिलेटर बनाने का लाइसेंस दिया

नासा ने तीन भारतीय कंपनियों समेत 18 कंपनियों को वेंटिलेटर बनाने का लाइसेंस दिया है। इनमें अमेरिका की आठ और ब्राजील की तीन कंपनियां भी शामिल हैं। वहीं, तीन भारतीय कंपनियों में अल्फा डिजाइन टेक्नोलॉजीज, भारत फोर्ड लिमिटेड और मेधा सर्नो ड्राइव्स लिमिटेड हैं। 

द.अफ्रीका: 1800 से ज्यादा नए केस मिले
दक्षिण अफ्रीका में मार्च में संक्रमण का पहला मामला सामने आया था। उसके बाद से शुक्रवार को पहली बार सबसे ज्यादा 1837 नए केस मिले हैं। देश में अब संक्रमितों की संख्या 29 हजार 240 हो चुकी है। वहीं, एक दिन में 34 लोगों की मौत हुई है। इसके सा ही देश में मरने वालों की संख्या 611 हो चुकी है। यहां अब तक 15 हजार 93 लोग ठीक हो चुके हैं। 24 घंटे में 24 हजार 452 टेस्ट किए गए हैं। कुल 6 लाख 80 हजार से ज्यादा टेस्ट हो चुके हैं।

दक्षिण अफ्रीका में एक स्कूल को डिसइन्फेक्ट करता कर्मचारी। देश में अब तक 29 हजार से ज्यादा संक्रमित मिल चुके हैं।

चीन: चार नए मामले मिले
चीन में कोरोनावायरस के चार नए मामले सामने आए हैं। नेशनल हेल्थ कमीशन ने शनिवार को कहा कि नए मामलों में से दो शांडोंग प्रांत से, एक शांघाई से और एक मामला गुआंगडोंग प्रांत से सामने आया है। किसी मरीज के मौत की खबर नहीं है। देश में अब तक 82 हजार 995 संक्रमित हैं, जबकि 4634 लोगों की जान जा चुकी है। 

मैक्सिको: 9415 मौतें
मैक्सिको में 24 घंटे में 371 लोगों की मौत हुई है। इससे मरने वालों की संख्या बढ़कर 9415 हो गई है। उप स्वास्थ्य मंत्री हुगो लोपेज-गेटेल ने बताया कि इस दौरान मरीजों की संख्या 3227 बढ़ने के साथ ही कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 84 हजार 627 हो गई है।

मैक्सिको में कोरोना से जान गंवाने वाले स्वास्थ्यकर्मियों की तस्वीरें। यहां अब तक 84 हजार से ज्यादा संक्रमित मिल चुके हैं। 

ओमान: 811 नए मामले
ओमान में शुक्रवार को 811 नए मामले सामने आए। संक्रमितों की संख्या बढ़कर 9,820 हो गई। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार ओमान के 315 नागरिकों समेत सभी नए मामले सामुदायिक संपर्क से जुड़े हैं। देश में अब तक 2,177 मरीज बीमारी से ठीक हुए हैं, जबकि 40 लोगों की मौत हुई है। मंत्रालय ने लोगों से क्वारैंटाइन नियम का पालन करने और सार्वजनिक जगहों पर नहीं जाने का आग्रह किया है।

Related posts

आटा-साटा प्रथा में भाई ने किया बहन का रेप, पत्नी गई तो मायके लाकर किया गंदा काम

News Blast

टनल में बाढ़ का पानी भरने से बड़ा हादसा:चीन के गुआंगडोंग प्रांत में हाईवे टनल में भरा बाढ़ का पानी; 13 मजदूरों की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

News Blast

कोरोना दुनिया में: बीते दिन 3.36 लाख केस, 6,049 मौतें; महामारी की वजह से जान गंवाने वालों का आंकड़ा 40 लाख के पार

Admin

टिप्पणी दें