May 20, 2024 : 7:48 AM
Breaking News
बिज़नेस

सप्ताह में कारोबार के दूसरे दिन बीएसई 413 अंक और निफ्टी 120 पॉइंट नीचे बंद हुआ, आज सुंदरम क्लेटन के शेयर में 15% का उछाल रहा

  • बीएसई 1.20% नीचे 33,956 अंकों पर बंद
  • निफ्टी 1.19% नीचे 10,046 अंकों पर रहा

दैनिक भास्कर

Jun 09, 2020, 03:55 PM IST

मुंबई. मंगलवार को कारोबार के दूसरे दिन बीएसई और निफ्टी गिरावट के साथ बंद हुए। आज बीएसई 150.21 अंक ऊपर और निफ्टी 13.7 पॉइंट की बढ़त के साथ खुला था। दिनभर की ट्रेडिंग के दौरान बीएसई 440.71 अंक तक ऊपर जाने में कामयाब रहा, लेकिन कारोबार बंद होने के आखिरी घंटे में ये 489.39 तक नीचे गिर गया।

कारोबार के अंत में बीएसई 413.89 अंक या 1.20% नीचे 33,956.69 पर और निफ्टी 120.80 पॉइंट या 1.19% नीचे 10,046.65 पर बंद हुआ। आज सुंदरम क्लेटन लिमिटेड के शेयर में 15 फीसदी की ज्यादा की बढ़त रही। इससे पहले सोमवार को बीएसई 83.34 अंक ऊपर 34,370.58 पर और निफ्टी 25.30 पॉइंट ऊपर 10,167.45 पर बंद हुआ था।

बीएसई के इन बैंक के शेयरों में गिरावट रही

बैंक गिरावट (%)
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया 1.26 %
एक्सिस बैंक 2.46 %
कोटक बैंक 2.50 %
HDFC बैंक 2.81 %
ICICI बैंक 3.15 %

बीएसई पर करीब 53 फीसदी कंपनियों के शेयरों में गिरावट रही

  • बीएसई का मार्केट कैप 134 लाख करोड़ रुपए रहा
  • 2,749 कंपनियों के शेयरों में ट्रेडिंग हुई। इसमें 1,119 कंपनियों के शेयर बढ़त में 1,458 कंपनियों के शेयर में गिरावट रही
  • 66 कंपनियों के शेयर 1 साल के उच्च स्तर और 55 कंपनियों के शेयर एक साल के निम्न स्तर पर रहे
  • 395 कंपनियों के शेयर में अपर सर्किट और 192 कंपनियों के शेयर में लोअर सर्किट लगा

आज के टॉप-5 शेयर

कंपनी LTP बढ़त बढ़त (%)
सुंदरम क्लेटन लिमिटेड 1717.45 218.00 14.54
शिल्पा मेडिकेयर 538.55 66.70 14.14
KIOCL लिमिटेड 104.95 9.50 9.95
BHEL 30.70 2.70 9.64
आवास फाइनेंसर्स लिमिटेड 1403.00 94.70 7.24

अमेरिकी बाजार बढ़त के साथ बंद
सोमवार को दुनियाभर के ज्यादातर बाजार बढ़त के साथ बंद हुए थे। अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 1.70 फीसदी की बढ़त के साथ 461.46 अंक ऊपर 27,572.40 पर बंद हुआ था। वहीं, अमेरिका के दूसरे बाजार नैस्डैक 1.13 फीसदी बढ़त के साथ 110.66 अंक ऊपर 9,924.75 पर बंद हुआ था। दूसरी तरफ, एसएंडपी 1.20 फीसदी बढ़त के साथ 38.46 पॉइंट ऊपर 3,232.39 पर हुआ था। चीन का शंघाई कम्पोसिट 0.30 बढ़त के साथ 8.83 अंक ऊपर 2,946.60 पर बंद हुआ था। इधर जर्मनी, फ्रांस के बाजार में गिरावट रही।

कोरोना से देश और दुनिया में मौतें
देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 2,65,928 हो गई है। इनमें 1,29,344 की रिपोर्ट पॉजीटिव है। वहीं 1,29,096 संक्रमित ठीक हो गए हैं। देश में अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या 7,473 हो चुकी है। ये आंकड़े covid19india.org के अनुसार हैं। दूसरी तरफ, दुनियाभर में कोरोनावायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 7,193,988 हो चुकी है। इनमें 408,628 की मौत हो चुकी है। अमेरिका में कोरोना से मरने वालों की संख्या 113,055 हो चुकी है।

क्लोजिंग बेल: बीएसई 413.89 अंक नीचे 33,956.69 पर और निफ्टी 120.80 पॉइंट नीचे 10,046.65 पर बंद हुआ।

03:30 PM सुंदरम क्लेटन लिमिटेड के शेयर में 15 फीसदी की ज्यादा की उछाल के साथ बंद हुए।

03:04 PM बीएसई 30 में शामिल अब 9 कंपनियों के शेयरों में बढ़त और अन्य 21 में गिरावट है; सनफार्मा और इंडसइंड बैंक के शेयर में ज्यादा बढ़त।

02:52 PM बीएसई 436.98 अंक नीचे 33,977.61 पर और निफ्टी 117.90 पॉइंट नीचे 10,049.55 पर कारोबार कर रहा है।

मुकेश अंबानी की टेलीकॉम कंपनी जियो प्लेटफॉर्म में अंतिम डील होने की तैयारी है। इस डील के रूप में जियो के पास दो विकल्प हैं। एक विकल्प में वह माइक्रोसॉफ्ट को चुन सकती है या फिर दूसरे विकल्प में गूगल को चुन सकती है। यह दोनों कंपनियां जियो में 6 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदने में दिलचस्पी दिखा रही हैं।

01:56 PM बीएसई 20.80 अंक नीचे 34,349.78 पर और निफ्टी 1.55 पॉइंट नीचे 10,165.90 पर कारोबार कर रहा है।

11:52 AM आज निफ्टी 13.7 अंक ऊपर खुला। अभी ये 93.80 पॉइंट ऊपर 10,261.25 पर कारोबार कर रहा है। इसमें 0.92% की बढ़त है।

10:30 AM बीएसई 30 में शामिल 23 कंपनियों के शेयरों में बढ़त और 7 में गिरावट है; इंडसइंड के शेयर में सबसे ज्यादा 3.51% की बढ़त है।

10:17 AM बीएसई 336.69 अंक ऊपर 34,707.27 पर और निफ्टी 98.40 पॉइंट ऊपर 10,265.85 पर कारोबार कर रहा है।

09:48 AM निफ्टी 50 के टॉप-10 लूजर स्टॉक्स; बीपीसीएल के शेयर में सबसे ज्यादा गिरावट है।

09:44 AM निफ्टी 50 के टॉप-10 गेनर स्टॉक्स; सनफार्मा के शेयर में सबसे ज्यादा बढ़त है।

09:40 AM बीएसई बैंकेक्स में शामिल 9 में से 3 के शेयरों में बढ़त और 6 में गिरावट है।

09:33 AM बीएसई के 23 सेक्टर में से अभी 10 में बढ़त और 13 में गिरावट है।

09:29 AM बीएसई के 32 इंडेक्स में से अभी 17 में बढ़त और 15 में गिरावट है।

09:22 AM बीएसई 30 में शामिल 19 कंपनियों के शेयर में बढ़त और 11 में गिरावट है; सनफार्मा के शेयर में सबसे ज्यादा बढ़त है।

09:15 AM बीएसई 101.22 अंक ऊपर 34,471.80 पर और निफ्टी 23.90 पॉइंट ऊपर 10,191.35 पर कारोबार कर रहा है।

अमेरिकी बाजार बढ़त के साथ बंद

Related posts

खाद्य कीमतों में 1.13 फीसदी बढ़ोतरी के बावजूद थोक मूल्य सूचकांक मई में 3.21 फीसदी गिरा

News Blast

क्रेडिट स्कोर और लोन की रकम सहित इन 5 बातों पर निर्भर करती है आपके होम लोन की ब्याज दर

News Blast

डीजल 18 दिन में 10.48 रुपए महंगा हुआ; सरकार ने 6 साल में एक्साइज ड्यूटी 28 रुपए बढ़ाई, आम आदमी पर टैक्स का भार 5 गुना हुआ

News Blast

टिप्पणी दें