May 17, 2024 : 4:52 AM
Breaking News
अन्तर्राष्ट्रीय

800 मीटर का हिस्सा जमीन से कटकर समुद्र में समाया, कई घर डूबे

  • वाटर रिसोर्स एंड एनर्जी डायरेक्टोरेट इंजीनियर एंडर्स ब्जोर्डल ने बताया कि घटना बुधवार की है
  • शाम 4 बजे जमीन का एक हिस्सा कटकर सीधे समुद्र में चला गया, उसमें 8 बड़े मकान बने थे

दैनिक भास्कर

Jun 06, 2020, 05:43 AM IST

ओस्लो. नॉर्वे के आल्टा में भूस्खलन हुआ। इसमें किनारे बने कई घर समुद्र में समा गए। वाटर रिसोर्स एंड एनर्जी डायरेक्टोरेट इंजीनियर एंडर्स ब्जोर्डल ने बताया कि घटना बुधवार की है। शाम 4 बजे जमीन का एक हिस्सा कटकर सीधे समुद्र में चला गया। उसकी लंबाई 800 और ऊंचाई करीब 150 मीटर थी। इतने क्षेत्र में 8 बड़े मकान बने थे, जो दो मिनट में समुद्र में समा गए। हालांकि, घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।

चंद मिनटों में बड़े मकान ढह गए।

साल-दो साल में कभी-कभी होती है ऐसी घटना
ब्जोर्डल ने बताया कि नॉर्वे में ऐसे भूस्खलन साल-दो साल में कभी-कभी होते हैं। मगर, आल्टा में कभी इतना बड़ा लैंडस्लाइड नहीं हुआ। यहां जंगल, पर्वतीय पठार और तटीय इलाके हैं।

घर गिरते ही समुद्र में समा गए।

Related posts

ट्रम्प की कैम्पेन टीम के पास सिर्फ 30 करोड़ डॉलर कैश बचा, जुलाई में 110 करोड़ डॉलर थे; टीम को फिक्र- दो महीने प्रचार कैसे करेंगे

News Blast

ट्रम्प ने स्मारकों की सुरक्षा के लिए कार्यकारी आदेश पर दस्तखत किए, अश्वेत फ्लॉयड की मौत के विरोध में तोड़ी गई थीं मूर्तियां

News Blast

भारत में ऑक्सीजन की कमी: ग्रेटा थनबर्ग बोलीं- हालात दुखी करने वाले, दुनिया को मदद करनी चाहिए; किसान आंदोलन पर ट्वीट से विवादों में आई थीं

Admin

टिप्पणी दें