May 17, 2024 : 11:02 AM
Breaking News
राष्ट्रीय

आज सबसे अच्छी खबर- पहली बार बीमार लोगों से ज्यादा हुई स्वस्थ मरीजों की संख्या, 24 घंटे में 8852 संक्रमित बढ़े, देश में अब 2.74 मामले

  • डीएमके विधायक जे. अन्बाझगन को एक हफ्ते पहले संक्रमण हुआ था, उन्होंने बुधवार सुबह सात बजे अंतिम सांस ली
  • देश में कोरोना से अब तक 7719 मौतें, महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 3289 की जान गई

दैनिक भास्कर

Jun 10, 2020, 11:11 AM IST

नई दिल्ली. देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 2 लाख 74 हजार 780 हो गई है। ये आंकड़े covid19india.org के मुताबिक हैं। उधर, चेन्नई में संक्रमण की वजह से डीएमके के विधायक जे. अन्बाझगन का निधन हो गया। उन्हें एक हफ्ते पहले संक्रमण हुआ था। उन्होंने बुधवार सुबह सात बजे अंतिम सांस ली। वे चेन्नई के निजी अस्पताल में भर्ती थे। अन्बाझगन चेन्नई पश्चिम जिले में डीएमके सेक्रेटरी भी थे। कोरोना वायरस से किसी विधायक की मौत का देश में यह पहला मामला है। अन्बाझगन चेपक-ट्रिप्लिकेन विधानसभा सीट से विधायक थे। उन्हें शुगर की बीमारी भी थी।

उधर, स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को अपने आंकड़े जारी किए। इसके मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 9985 केस सामने आए और 279 लोगों की मौत हुई। वहीं, अब तक 2 लाख 76 हजार 583 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें एक लाख 33 हजार 632 एक्टिव केस हैं और एक लाख 35 हजार 206 मरीज ठीक हो चुके हैं। वहीं, मौतों की संख्या 7745 तक पहुंच गई है। इससे पहले, मंगलवार को देश में 8852 संक्रमित मरीज बढ़े। इनमें सबसे ज्यादा 2258 मरीज महाराष्ट्र से हैं। वहीं, देश में 241 संक्रमितों ने दम तोड़ा। सबसे ज्यादा 120 लोग महाराष्ट्र से थे।

5 दिन जब सबसे ज्यादा मामले आए

तारीख

केस
9 जून 8852
8 जून 8444 
7 जून 10884
6 जून

10428

5 जून 9379

कोरोना अपडेट्स 

  • पुणे के हेल्थ अफसर ने बुधवार को बताया कि अब तक शहर में 10 हजार 12 मामले सामने आ चुके हैं। वहीं, 442 मौतें हो चुकी हैं। 
  • महाराष्ट्र पुलिस ने बताया कि पिछले 48 घंटे में उनके डिपार्टमेंट में कोई भी कोरोना केस सामने नहीं आया है। अब तक 2,562 पुलिस और जवान संक्रमित हो चुके हैं।

पहली बार बीमार लोगों से ज्यादा हुई स्वस्थ मरीजों की संख्या

इस बीच,अच्छी खबर यह मिल रही है कि देश में एक्टिव मरीजों से ज्यादा स्वस्थ हुए मरीजों की संख्या बढ़ रही है। बुधवार सुबह तक एक्टिव मरीज 1 लाख 32 हजार 880 थे तो स्वस्थ हुए मरीजों की तादाद बढ़कर 1 लाख 34 हजार 166 हो गई। उत्तरप्रदेश में रिकवरी रेट सुधरा है, लेकिन नए मरीज मिलने की दर भी बढ़ रही है। उत्तरप्रदेश के सााथ बिहार में आधे से ज्यादा कोरोना मरीज दूसरे राज्यों से लौटकर आए प्रवासी लोग हैं।

5 राज्यों का हाल
मध्यप्रदेश: यहां मंगलवार को 211 संक्रमित मिले और 6 मौतें हुईं। प्रदेश में कुल 9849 मरीज हो गए। भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनकी मां माधवी राजे सिंधिया की तबीयत ठीक नहीं है। दोनों को दिल्ली के मैक्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। ज्योतिरादित्य और उनकी मां को गले में इंफेक्शन और बुखार की शिकायत है। यह दोनों ही कोरोना से मिलते-जुलते लक्षण है।

यह तस्वीर भोपाल की है। यहां मंगलवार से हायर सेंकडरी की बाकी बची परीक्षाएं शुरू हुईं। सेंटर में जाने से पहले हर स्टूडेंट्स की थर्मल स्क्रीनिंग की गई। 

उत्तरप्रदेश: राज्य में मंगलवार को 388 नए मरीज मिले और 18 की जान गई। गौतमबुद्धनगर जिले में 38 मरीज मिले। यहां अब तक 691 मरीज सामने आ चुके हैं। प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या 11 हजार 335 पहुंच गई। मरने वालों का आंकड़ा 301 हो गया है। हालांकि, अब तक करीब 60% मरीज ठीक हो चुके हैं।

यह तस्वीर लखनऊ के जू की है। 8 जून से इसे लोगों के लिए खोल दिया गया। धीरे-धीरे यहां लोग पहुंचना शुरू भी हो गए हैं।

महाराष्ट्र: यहां मंगलवार को 2258 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई और 120 की मौत हुई। राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 90 हजार 787 हो गई है। मुंबई के धारावी में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 1,924 है, जबकि 70 लोगों की मौत हो चुकी है। यहां रिकवरी रेट 41.8% है। महाराष्ट्र पुलिस ने बताया कि पिछले 24 घंटों में डिपार्टमेंट में कोई भी नया केस नहीं मिला।

यह तस्वीर मुंबई के छत्रपति शिवाजी टर्मिनस की है।

राजस्थान: यहां मंगलवार को कोरोना के 369 नए केस सामने आए और 9 मरीजों ने जान गंवाई। राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 11 हजार 245 हो गई है। फिलहाल 2662 एक्टिव केस हैं। कोरोना से अब तक राजस्थान में 255 लोगों की मौत हो चुकी है।

बिहार: राज्य में मंगलवार को 208 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई और 2 की मौत हुई। यहां अब तक 5455 संक्रमित मिल चुके हैं, इनमें से 2652 एक्टिव केस हैं। बिहार में कोरोना से 33 लोगों की जान गई। औरंगाबाद पुलिस के एक दरोगा की कुछ दिन पहले मौत हुई थी, मंगलवार को उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके बाद 69 लोगों को क्वारैंटाइन किया गया है।

बिहार में दूसरे राज्यों से प्रवासियों का आना जारी है। पटना में मुंबई से श्रमिक स्पेशल ट्रेन पहुंची तो लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई।

Related posts

मोदी ने कहा- दीपावली-छठ पूजा यानी नवंबर तक 80 करोड़ लोगों को हर महीने 5 किलो गेहूं या चावल और 1 किलो चना मुफ्त दिया जाएगा

News Blast

कोरोना देश में: जनवरी में 87 हजार एक्टिव केस कम हुए थे, फरवरी में कम होने की बजाय बढ़कर 1.65 लाख के पार हो गए

Admin

350 नए केस आए, 9 की मौत; गहलोत बोले- दिल्ली, मुंबई और गुजरात में सरकारें निजी अस्पतालों के भरोसे रहीं, हमने सरकारी अस्पताल कंट्रोल किया कोरोना

News Blast

टिप्पणी दें