April 29, 2024 : 12:48 PM
Breaking News
MP UP ,CG अन्तर्राष्ट्रीय क्राइम खेल राज्य

इंदौर के आजाद नगर क्षेत्र में मिला अधजला शव, शव के पास पुतले भी मिले

शहर के आजाद नगर क्षेत्र में तीन इमली ब्रिज के पास एक अधजला हुआ शव मिला। शव के पास में कुछ अधजले पुतले भी मिले हैं। आजाद नगर पुलिस मामले की जांच में जुटी है। आजाद नगर पुलिस के अनुसार क्षेत्र में तीन इमली पुलिया के नीचे यह शव मिला है। क्षेत्र में कई दुकानें हैं और उनके आगे पुतले लगे रहते हैं।

शव के पास कुछ जले हुए पुलते भी मिले हैं। साथ ही कुछ कपड़े भी पड़े हैं। जहां यह घटना हुई है वहां पर सामान्यतः मजदूरी करने वाले लोग या बाहर से आने वाले लोग आते हैं। पुलिस को शक है कि घटना शराब के नशे में हो सकती है। हो सकता है मृतक ने रात में ठंड के बाद अलाव जलाया हो और शराब के नशे में आग लग गई हो। हालांकि पुलिस किसी भी तरह की आशंकाओं से इंकार नहीं कर रही है।

Related posts

भोपाल में धार्मिक भावना भड़काने का मामला: सोशल मीडिया पर मुस्लिम धर्म गुरुओं के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर मामला दर्ज; फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई

Admin

ENGW vs INDW: इंग्लैंड के खिलाफ लाज बचाने उतरेगी टीम इंडिया, तीसरा वन-डे कल   

News Blast

मथुरा: कृषि कानूनों के फायदे गिनाने पहुंचे भाजपा के पूर्व सांसद को किसानों ने घेरा, काफिले पर पथराव

Admin

टिप्पणी दें