May 15, 2024 : 10:27 AM
Breaking News
राज्य

मथुरा: कृषि कानूनों के फायदे गिनाने पहुंचे भाजपा के पूर्व सांसद को किसानों ने घेरा, काफिले पर पथराव

[ad_1]

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 19 Mar 2021 10:13 AM IST

किसानों ने भाजपा के पूर्व सांसद को घेरा
– फोटो : अमर उजाला

ख़बर सुनें

ख़बर सुनें

मथुरा जिले के बलदेव में यूपी कोऑपरेटिव बैंक के चेयरमैन चौधरी तेजवीर सिंह का घेराव करते हुए किसानों ने कृषि कानून वापस कराने के लिए आवाज बुलंद की। इस दौरान भीड़ ने भाजपा के पूर्व सांसद के काफिले पर ईंट-पत्थर भी फेंके। आधे घंटे घेरे हुए किसानों ने चेयरमैन के सामने भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। बलदेव पुलिस के पहुंचने के बाद ही किसान हट सके। इसके बाद चेयरमैन पटलौनी में किसान चौपाल में शामिल होने के लिए गए।

कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों में आक्रोश को शांत कराने के लिए भाजपा ने किसान चौपाल लगा रही है। जनपद में जगह-जगह चल रही किसान चौपालों को भाजपा के वरिष्ठ नेता संबोधित कर रहे हैं। गुरुवार की दोपहर यूपी कोऑपरेटिव बैंक के चेयरमैन चौधरी तेजवीर सिंह बलदेव विधानसभा क्षेत्र के गांव पटलौनी में किसान चौपाल को संबोधित करने के लिए जा रहे थे। 

गांव किलौनी के पास रोका काफिलारास्ते में गांव किलौनी के पास उनके काफिले को किसानों ने रोक लिया। घेराव करते हुए किसान भाजपा के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कृषि कानून को वापस लेने की आवाज बुलंद कर रहे थे। आधे घंटे तक किसानों को समझाते रहे चेयरमैन की एक भी किसान ने नहीं सुनी। चेयरमैन चौधरी तेजवीर सिंह के घेराव की सूचना पर पहुंची बलदेव पुलिस ने किसानों को अलग किया तो चेयरमैन का काफिला पटलौनी के लिए रवाना हो सका। 

यहां पंचायत में भाजपा नेता ने किसानों को कृषि कानून के फायदे गिनाए। भाजपा नेताओं को कृषि कानून को लेकर यह पहला विरोध नहीं झेलना पड़ा। बल्कि गोवर्धन के भाजपा विधायक कारिंदा सिंह को भी गोवर्धन विधानसभा क्षेत्र के गांव सोन में विरोध झेलना पड़ा था और उनके खिलाफ प्रदर्शन और नारेबाजी की गई थी। यूपी कोऑपरेटिव बैंक के चेयरमैन चौधरी तेजवीर सिंह का कहना है कि किसान विरोध कर रहे थे, समझाया नहीं माने तो पुलिस पहुंची।

 

विस्तार

मथुरा जिले के बलदेव में यूपी कोऑपरेटिव बैंक के चेयरमैन चौधरी तेजवीर सिंह का घेराव करते हुए किसानों ने कृषि कानून वापस कराने के लिए आवाज बुलंद की। इस दौरान भीड़ ने भाजपा के पूर्व सांसद के काफिले पर ईंट-पत्थर भी फेंके। आधे घंटे घेरे हुए किसानों ने चेयरमैन के सामने भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। बलदेव पुलिस के पहुंचने के बाद ही किसान हट सके। इसके बाद चेयरमैन पटलौनी में किसान चौपाल में शामिल होने के लिए गए।

कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों में आक्रोश को शांत कराने के लिए भाजपा ने किसान चौपाल लगा रही है। जनपद में जगह-जगह चल रही किसान चौपालों को भाजपा के वरिष्ठ नेता संबोधित कर रहे हैं। गुरुवार की दोपहर यूपी कोऑपरेटिव बैंक के चेयरमैन चौधरी तेजवीर सिंह बलदेव विधानसभा क्षेत्र के गांव पटलौनी में किसान चौपाल को संबोधित करने के लिए जा रहे थे। 

गांव किलौनी के पास रोका काफिला
रास्ते में गांव किलौनी के पास उनके काफिले को किसानों ने रोक लिया। घेराव करते हुए किसान भाजपा के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कृषि कानून को वापस लेने की आवाज बुलंद कर रहे थे। आधे घंटे तक किसानों को समझाते रहे चेयरमैन की एक भी किसान ने नहीं सुनी। चेयरमैन चौधरी तेजवीर सिंह के घेराव की सूचना पर पहुंची बलदेव पुलिस ने किसानों को अलग किया तो चेयरमैन का काफिला पटलौनी के लिए रवाना हो सका। 

यहां पंचायत में भाजपा नेता ने किसानों को कृषि कानून के फायदे गिनाए। भाजपा नेताओं को कृषि कानून को लेकर यह पहला विरोध नहीं झेलना पड़ा। बल्कि गोवर्धन के भाजपा विधायक कारिंदा सिंह को भी गोवर्धन विधानसभा क्षेत्र के गांव सोन में विरोध झेलना पड़ा था और उनके खिलाफ प्रदर्शन और नारेबाजी की गई थी। यूपी कोऑपरेटिव बैंक के चेयरमैन चौधरी तेजवीर सिंह का कहना है कि किसान विरोध कर रहे थे, समझाया नहीं माने तो पुलिस पहुंची।

 

[ad_2]

Related posts

देखिए ‘हमारी वाली गुड न्यूज’ का ऑन लोकेशन शूट

News Blast

COVID-19 : नहीं थम रहा कोरोना का कहर, पिछले 24 घंटे में आए रिकॉर्ड करीब 47 हजार नए केस, मौतों की संख्या ने भी बढ़ाई चिंता

Admin

किसानों के आगे फिर झुकी सरकार, कृषि मंत्री बोले- अब पराली जलाना अपराध नहीं

News Blast

टिप्पणी दें