May 14, 2024 : 2:46 AM
Breaking News
खबरें ताज़ा खबर राष्ट्रीय

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इंडिया गेट पर दो दिवसीय स्वर्णिम विजय पर्व का उद्घाटन किया

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को दिल्ली के इंडिया गेट पर स्वर्णिम विजय पर्व का उद्घाटन किया। यह आयोजन 1971 के युद्ध में भारत की ऐतिहासिक जीत और भारत-बांग्लादेश दोस्ती के 50 साल पूरे होने की याद में मनाया जाता है। कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए रक्षा मंत्री ने जनरल रावत को याद किया और कहा कि जनरल रावत, उनकी पत्नी और 11 अन्य सशस्त्र बलों के जवानों के निधन के कारण ‘स्वर्णिम विजय पर्व’ सादगी के साथ मनाया जाएगा। राजनाथ सिंह ने कहा, जनरल बिपिन रावत,उनकी पत्नी तथा 11 बहादुर जवानों के असामयिक निधन के बाद इस पर्व को सादगी के साथ मनाने का निर्णय लिया गया। मैं सभी को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह का इलाज कमांड अस्पताल में चल रहा है। बता दें कि एक घातक हेलिकॉप्टर दुर्घटना में जनरल रावत सहित 12 अन्य लोगों की जान चली गई थी। 1971 के भारत बांग्लादेश युद्ध के बारे में बात करते हुए, राजनाथ सिंह ने कहा कि, “भारत ने बांग्लादेश में लोकतंत्र की स्थापना में योगदान दिया है। आज हम बहुत खुश हैं कि पिछले 50 वर्षों में बांग्लादेश विकास के पथ पर आगे बढ़ा है।” रक्षा मंत्रालय के अनुसार, 1971 के युद्ध के दौरान इस्तेमाल किए गए प्रमुख हथियारों और उपकरणों को प्रमुख लड़ाइयों के अंशों के साथ प्रदर्शित किया जाएगा। उद्घाटन के बाद यह कार्यक्रम आम लोगों के लिए खुला रहेगा। समापन समारोह 13 दिसंबर को होगा, जिसमें राजनाथ सिंह शामिल होंगे। बांग्लादेश सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहेंगे।

Related posts

सुनंदा मर्डर केस:कांग्रेस नेता शशि थरूर के खिलाफ फिर तय नहीं हुआ आरोप, 18 तक टाली सुनवाई

News Blast

सड़क दुर्घटना:ट्राला चालक ने बिना संकेत दिए लगा दिया ब्रेक; पीछे चल रही फॉर्च्यूनर टकरा गई, महिला समेत तीन घायलों को अलग-अलग अस्पताल में किया गया भर्ती

News Blast

दफ्तरों में मास्क लगाने पर ही एंट्री हो, रेस्टोरेंट में केवल 50% कस्टमर्स पर्याप्त दूरी पर बैठें; धर्मस्थलों पर भी लोगों के बीच 6 फीट की दूरी हो

News Blast

टिप्पणी दें