May 15, 2024 : 7:57 AM
Breaking News
Other

मुंबई: महिला के साथ हैवानियत, दुष्कर्म के बाद बुरी तरह पीटा

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में 30 साल की महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मंबई पुलिस ने कथित दुष्कर्म के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है। बता दें कि गुरुवार की रात खैरानी रोड पर महिला बेहोशी की हालत में पाई गई थी। फिलहाल महिला का शहर के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। इस संगीन अपराध के आरोप में पुलिस ने जिस शख्स को पकड़ा है, उसका नाम मोहन चौहान बताया जा रहा है। 45 साल के व्यक्ति को पुलिस ने घटना के कुछ ही घंटों पर दबोच लिया। पुलिस ने बताया कि कंट्रोल रूम को सूचना मिली थी कि एक महिला को एक शख्स बुरी तरह से पीट रहा है। इसके बाद पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची। यहां सड़क पर महिला खून से लथपथ पड़ी हुई थीं। इसके बाद महिला को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि महिला के साथ दुष्कर्म हुआ है। पुलिस का कहना है कि सड़क किनारे खड़े एक टेम्पो के अंदर महिला के साथ यह हैवानियत की गई। ऑटो के अंदर खून के छींटे भी मिले हैं। चिकित्सकों के मुताबिक, महिला की हालत अभी चिंताजनक बनी हुई है।

पुलिस का कहना है कि आरोपी चौहान को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस मामले में भारतीय दंड संहिता की धारा 307 (दुष्कर्म की कोशिश) और 376 (दुष्कर्म) के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की जांच भी की जा रही है।

Related posts

रेप, ब्लैकमेल, टू फिंगर टेस्ट… लेफ्टिनेंट पर IAF की महिला अफसर ने लगाए आरोप

News Blast

महाराष्ट्र में दक्षिण अफ्रीका से लौटा यात्री निकला कोरोना पॉजिटिव, ओमीक्रोन वेरिएंट की नहीं हुई है पुष्टि

News Blast

भगवंत मान ने की गुरप्रीत कौर से शादी; हरियाणा है घर, खेती से जुड़ा परिवार

News Blast

टिप्पणी दें