May 15, 2024 : 10:53 AM
Breaking News
राष्ट्रीय

भाजपा का आप सरकार के खिलाफ प्रदर्शन:आदेश गुप्ता ने लगाया आरोप- केजरीवाल सरकार ने हर विभाग में भ्रष्टाचार फैलाया

नई दिल्ली20 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता एवं नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को दिल्ली सरकार के ऊपर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए विधानसभा का घेराव करने का प्रयास करते हुए प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी विधानसभा की ओर बढ़ रहे थे, लेकिन पुलिस ने उन पर पानी की बौछार कर उन्हें आगे बढ़ने से रोक दिया।

भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि पिछले सात सालों में जिस तरह से दिल्ली सरकार ने हर विभाग में भ्रष्टाचार फैलाया है उससे पूरी दिल्ली त्रस्त है। आदेश गुप्ता ने आरोप लगाया कि सरकार के सात साल में राजधानी को जलबोर्ड घोटाला, डीटीसी बस घोटाला, पानी टैंकर घोटाला, नई शराब नीति व राशन घोटाले के अलावा दिल्ली सरकार ने कुछ नहीं दिया। विश्वस्तरीय शिक्षा मॉडल की बात करने वाले मुख्यमंत्री सात वर्षों में एक भी नए विद्यालय का निर्माण नहीं करा पाए।

खबरें और भी हैं…

Related posts

सूंघने की क्षमता कम होना और स्वाद पता नहीं चलना संक्रमण के सिम्प्टम्स में शामिल; अब 7 की बजाय 9 सिम्प्टम्स के आधार पर टेस्टिंग होगी

News Blast

दिल्ली से तीन दिन बाद भोपाल लौटे शिवराज ने कहा- जल्द होगा मंत्रिमंडल का विस्तार, पर प्रभारी राज्यपाल शपथ लेंगी

News Blast

Love Jihad के निकाह को इस्लाम की इजाजत नहीं’, ऑल इंडिया उलेमा बोर्ड ने काजियों को लिखा खत

News Blast

टिप्पणी दें