April 29, 2024 : 11:41 AM
Breaking News
MP UP ,CG

MP में 1 माह में रिकॉर्ड 1 करोड़ टीके:प्रदेश में जुलाई में 1 करोड़ वैक्सीनेशन का आंकड़ा पार, इसमें 5 दिन में 10 लाख के पार पहुंची संख्या

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • In The Month Of July, 1 Crore Citizens Got The Vaccine In The State, Crossed The 10 Lakh Mark In Five Days.

भोपाल6 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
एमपी में एक माह में 1 करोड़ वैक्सीनेशन का आंकड़ा पार। - प्रतीकात्मक फोटो - Dainik Bhaskar

एमपी में एक माह में 1 करोड़ वैक्सीनेशन का आंकड़ा पार। – प्रतीकात्मक फोटो

मध्यप्रदेश में वैक्सीनेशन में नया रिकॉर्ड बनाया। जुलाई में 1 करोड़ वैक्सीन लगाई। इसमें पांच दिन के वैक्सीनेशन में 10 लाख का आंकड़ा पार किया।

मध्य प्रदेश में जून 2021 के अंत तक 2 करोड़ 3 लाख 3 हजार 342 लोगों को वैक्सीन लगी थी। 29 जुलाई शाम तक प्रदेश में 3 करोड़ 8 लाख 73 हजार 316 लोगों को वैक्सीन लगी। यानी जुलाई माह में 1 करोड़ 5 लाख 69 हजार 974 लोगों ने वैक्सीन लगवाई। राज्य टीकाकरण अधिकारी संतोष शुक्ला ने बताया, एक माह में एक करोड़ टीका प्रदेश का नया रिकॉर्ड है।

प्रदेश में गुरुवार रात 8 बजे तक कुल 3 करोड़, 8 लाख 73 हजार 316 लोगों को वैक्सीन लगी। इसमें पहला डोज 2 करोड़ 58 लाख 74 हजार 785 लोगों ने लगवाई। वहीं, दूसरा डोज 49 लाख 98 हजार 531 लोगों ने लगवाई। इसमे 18-44 आयु वर्ग के 1 करोड़ 63 लाख 74 हजार 540 लोगों ने वैक्सीन लगवाई। 45-60 आयु वर्ग के 87 लाख 81 हजार 867 लोगों ने वैक्सीन लगाई और 60 वर्ष से अधिक उम्र के 57 लाख 16 हजार 907 लोगों ने वैक्सीन लगवाई।

जुलाई माह मे पांच दिन 10 लाख के पार वैक्सीनेशन

तारीख वैक्सीनेशन
1 जुलाई 10,09,679
22 जुलाई 11,44,627
24 जुलाई 10,03,725
26 जुलाई 11,80,480
28 जुलाई 10,72,696
खबरें और भी हैं…

Related posts

टीएमसी के चार सांसदों को बॉर्डर पर रोका गया, धक्का देकर डेरेक ओ’ब्रायन को बैरीकेडिंग से बाहर फेंका गया, जमीन पर गिरे

News Blast

नगरीय निकाय: खुद की आय के स्राेत बढ़ाने और वसूली पर जोर नहीं दिया, नतीजा अब निकाय आत्म सरकार निर्भर,

Admin

फर्जी ट्रांसफर-प्रमाेशन गैंग का सरगना MP से गिरफ्तार:खुद को अफसर बताकर महिला कर्मचारियों से 40 से 50 हजार रुपए लेते थे; MP से 3 लाख और छत्तीसगढ़ से 1 करोड़ रु. कमाए

News Blast

टिप्पणी दें