May 17, 2024 : 9:54 AM
Breaking News
MP UP ,CG

बैतूल में 10वीं की छात्रा ने आत्मदाह किया:25 जुलाई को पड़ोसी युवक ने किया रेप; बदनामी के डर से खुद पर केरोसिन डालकर लगाई आग, 4 दिन बाद अमराती के अस्पताल में दम तोड़ा

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Hoshangabad
  • Betul
  • Fearing Slander, 10th Class Student Rape Victim Set Herself On Fire, 99% Burnt, Died In Maharashtra Hospital, Accused Absconding

बैतूल16 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
चौकी प्रभारी ने बताया कि आरोपी वारदात के बाद से फरार है, उसकी तलाश की जा रही है। - Dainik Bhaskar

चौकी प्रभारी ने बताया कि आरोपी वारदात के बाद से फरार है, उसकी तलाश की जा रही है।

बैतूल में दुष्कर्म के बाद बदनामी के डर से 10वीं कक्षा की आदिवासी छात्रा ने आत्मदाह कर लिया। उसे गंभीर हालत में महाराष्ट्र के अमरावती अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां उसकी मौत हो गई। घटना मुलताई थाना क्षेत्र के दुनावा पुलिस चौकी के गांव की है। उधर, वारदात के बाद से आरोपी फरार है।

मुलताई SDOP नम्रता सोंधिया ने बताया कि 15 साल की पीड़िता के साथ 25 जुलाई को पड़ोस में रहने वाले आदित्य कुबड़े (22) ने दुष्कर्म किया था। वारदात से आहत लड़की ने उसी रात खुद पर केरोसिन छिड़ककर आग लगा ली। आग से झुलसने के बाद जब लड़की ने शोर मचाना शुरू किया तब परिजन जागे और उसे महाराष्ट्र के अमरावती स्थित वरुड़ अस्पताल ले गए। यहां हालत गंभीर होने के पर उसे इरविन हॉस्पिटल भेज दिया गया।

चौथे दिन तोड़ा दम

आग से 99% झुलसी लड़की ने इलाज के दौरान बुधवार को दम तोड़ दिया। हॉस्पिटल की तहरीर के बाद अमरावती पहुंची मुलताई पुलिस ने इस मामले में मृतका की मां के बयान के आधार पर आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

मामले की जांच कर रहे चौकी प्रभारी बसंत आहके ने बताया कि पीड़िता 10वीं कक्षा की छात्रा थी। 25 जुलाई की रात उसने खुद पर केरोसिन छिड़का और आग लगा ली। गहरी नींद में सोए परिजन उसकी चीख सुनकर जब तक जागते, वह 99 प्रतिशत तक जल चुकी थी। मामले में अमरावती पुलिस ने जीरो FIR लिखी थी जिसे बैतूल की पुलिस ने दर्ज कर लिया था।

खबरें और भी हैं…

Related posts

देश में ओमिक्रॉन के केस हुए 9,287, संक्रमण दर 16.41 फीसदी

News Blast

मध्यप्रदेश में ठंड आई: बादल हटते ही ठंड का जोर शुरू; सागर और रतलाम में सामान्य से कम हुआ रात का पारा, प्रदेश भर में तापमान 4 डिग्री तक नीचे आया

Admin

खेत की मेड़ पर रखे बाजरे के अवशेष हटाने को लेकर मारपीट, युवक की गोली मारकर हत्या; 5 पर FIR

News Blast

टिप्पणी दें