May 2, 2024 : 4:42 PM
Breaking News
राज्य

MPBSE 12th Result 2021 LIVE: परिणाम जारी, सभी विद्यार्थी पास, शिक्षा मंत्री ने दी बधाई

[ad_1]

12:54 PM, 29-Jul-2021

100 फीसदी पास प्रतिशत

एमपी बोर्ड रिजल्ट 2021 घोषित कर दिया गया है। इस साल बोर्ड ने सभी पंजीकृत छात्रों को पास करने का फैसला किया था क्योंकि देश भर में कोविड- 19 मामलों में वृद्धि के कारण परीक्षा रद्द कर दी गई थी, इसलिए इस बार कुल पास प्रतिशत 100 फीसदी रहा है।

12:51 PM, 29-Jul-2021

शिक्षा मंत्री ने दी बधाई

स्कूल शिक्षा राज्यमंत्री श्री @Indersinghsjp ने 12वीं के परीक्षा परिणाम में सफलता पाने वाले सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ दी हैं।#MPBoardResult2021 pic.twitter.com/P3jRmUm22s

— School Education Department, MP (@schooledump) July 29, 2021

12:42 PM, 29-Jul-2021

बोर्ड का आधिकारिक ट्वीट

माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा हायर सेकेण्डरी,हायर सेकेण्डरी व्यवसायिक सर्टिफिकेट परीक्षा और हायर सेकेण्डरी (अंध, मूक, बधिर) श्रेणी के परीक्षा परिणाम जारी।
इस लिंक पर क्लिक कर देख सकते है Result : https://t.co/GOwo222BVu, https://t.co/4BlOJcMudX, https://t.co/QfCQlNFBxF pic.twitter.com/3ZcAvkrnpT

— School Education Department, MP (@schooledump) July 29, 2021

12:37 PM, 29-Jul-2021

स्ट्रीम के अनुसार यह रहा परिणाम

ह्यूमैनिटी स्ट्रीम – 2,26,623
साइंस स्ट्रीम – 2,60,641
कॉमर्स स्ट्रीम – 1,06,249
कृषि धारा – 59,321

12:29 PM, 29-Jul-2021

अन्य विषयों का परिणाम
एमपी बोर्ड 12वीं परिणाम

12:25 PM, 29-Jul-2021

ये रहा बारहवीं का परिणाम
एमपी बोर्ड परिणाम

12:21 PM, 29-Jul-2021

यह है डायरेक्ट लिंक
मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने आज यानी 29 जुलाई को दोपहर 12 बजे एमपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 2021 घोषित कर दिया है। छात्र एमपीबीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट mpbse.nic.in और mpresults.nic.in पर रिजल्ट चेक कर सकते हैं। एमपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट चेक करने का सीधा लिंक नीचे दिया गया है।

एमपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2021 – डायरेक्ट लिंक

12:16 PM, 29-Jul-2021

6.60 लाख ने किया था रजिस्ट्रेशन

पंजीकृत छात्रों की कुल संख्या: 6,60,682
कुल छात्र उपस्थित हुए: 6,60,682
3549 छात्रों का रिजल्ट रोका गया।
985 छात्रों का रिजल्ट रद्द।

12:14 PM, 29-Jul-2021

जल्द जारी होगा कैलेंडर

मंत्री ने कहा, अगले साल का अकादमिक कैलेंडर जल्द ही जारी किया जाएगा।

12:12 PM, 29-Jul-2021

3 लाख ने प्राप्त की प्रथम श्रेणी

प्रथम श्रेणी प्राप्त करने वाले छात्रों की कुल संख्या: 3,43,064

द्वितीय श्रेणी प्राप्त करने वाले छात्रों की कुल संख्या: 26,42,95
तृतीय श्रेणी हासिल करने वाले छात्रों की कुल संख्या: 48,787

12:10 PM, 29-Jul-2021

परीक्षा का है विकल्प

जो लोग परिणाम से संतुष्ट नहीं हैं, वे सितंबर में होने वाली परीक्षा में शामिल हो सकते हैं।

12:08 PM, 29-Jul-2021

ऐसा रहा कक्षा 12वीं 2021 का परिणाम

एमपी बोर्ड के 12वीं के छात्रों को बेस्ट ऑफ फाइव के हिसाब से प्रोन्नति दी गई है। 52 फीसदी ने प्रथम श्रेणी, 40 फीसदी ने द्वितीय श्रेणी और 7 फीसदी ने तृतीय श्रेणी प्राप्त की है।

12:06 PM, 29-Jul-2021

12वीं के परिणाम जारी
मध्य प्रदेश बोर्ड ने 12वीं के नतीजे घोषित कर दिए हैं।

12:02 PM, 29-Jul-2021

डिजिलॉकर से ऐसे डाउनलोड करें परिणाम

डिजिलॉकर की आधिकारिक साइट digilocker.gov.in पर जाएं।

अपना पंजीकृत उपयोगकर्ता नाम और पासवर्ड दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
होम पेज पर उपलब्ध कक्षा 12 के परिणाम लिंक पर क्लिक करें।
रोल नंबर और रजिस्टर नंबर भरें और चेक रिजल्ट पर क्लिक करें।
आपका परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
परिणाम की जांच करें और पेज डाउनलोड करें।

11:55 AM, 29-Jul-2021

1 सितंबर से होगी विशेष परीक्षा

एमपीबीएसई हाई स्कूल, हायर सेकेंडरी और हायर सेकेंडरी वोकेशनल कोर्स के लिए 1 सितंबर से 25 सितंबर तक स्पेशल परीक्षा आयोजित करेगा। इस विशेष परीक्षा के लिए पंजीकरण 1 अगस्त से 10 अगस्त 2021 तक होगा।



[ad_2]

Related posts

अलर्ट: कोरोना होने के बाद जरूरी नहीं शरीर में बन ही जाएं एंटीबॉडीज, 2-3 बार भी हो सकते हैं संक्रमित

News Blast

ब्लॉक प्रमुख चुनाव में हिंसा: अखिलेश ने मुख्यमंत्री पर साधा निशाना, बोले- सीएम योगी के इशारे पर हो रहा है उत्पीड़न

News Blast

श्रीलंका बना ड्रैगन का नया गुलाम: कोलंबो में काम करते देखे गए चीनी सैनिक, विरोध में उतरे लोग

News Blast

टिप्पणी दें