May 17, 2024 : 8:49 AM
Breaking News
राज्य

ब्लॉक प्रमुख चुनाव में हिंसा: अखिलेश ने मुख्यमंत्री पर साधा निशाना, बोले- सीएम योगी के इशारे पर हो रहा है उत्पीड़न

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 09 Jul 2021 02:12 PM IST

सार

अखिलेश ने कहा कि निर्विरोध निर्वाचन कराने के लिए प्रस्तावक और प्रत्याशियों को ब्लॉक तक पहुंचने से रोकने के लिए भाजपा ने गुंडों का सहारा लिया। सरकार के इशारे पर प्रशासन ने भाजपा के साथ मिलकर यह नंगा नाच किया।

सपा के राष्ट्रीय अखिलेश यादव। – फोटो : amar ujala

ख़बर सुनें

विस्तार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार को योगी सरकार पर सीधा हमला किया। कहा कि मुख्यमंत्री के इशारे पर महिलाओं का उत्पीड़न हो रहा है। चुनाव लड़ने वालों को अपमानित किया जा रहा है। चुनावी प्रक्रिया से रोका जा रहा। लखीमपुर खीरी की घटना इसका प्रमाण है।

विज्ञापन

पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि भाजपा ने पूरे प्रदेश में गुंडों को आजादी दे रखी है।  अपने आप को अनुशासित पार्टी होने का दावा करने वाली बीजेपी के गुंडों ने महिला की इज्जत को तार-तार किया। हमें दुख है कि चुनाव जीतने के लिए भाजपा के लोग इस स्तर तक उतर आए हैं।  जिन्होंने महिला के साथ दुर्व्यवहार किया, सब भाजपा के गुंडे हैं। भाजपा ने पहले जिला पंचायत अध्यक्ष और अब ब्लाॅक प्रमुख का चुनाव जीतने के लिए पूरे प्रदेश के हर ब्लॉक में नंगानाच और खुली गुंडागर्दी की। 

सपा अध्यक्ष ने कहा कि निर्विरोध निर्वाचन कराने के लिए प्रस्तावक और प्रत्याशियों को ब्लॉक तक पहुंचने से रोकने के लिए भाजपा ने गुंडों का सहारा लिया। सरकार के इशारे पर प्रशासन ने भाजपा के साथ मिलकर यह नंगा नाच किया। सरकार को बताना चाहिए कि प्रदेश के हर ब्लॉक में हर जगह गुंडों को इतनी आजादी किसने दे रखी है।

उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी उन अधिकारियों को चिन्हित कर रही है, जिन्होंने यह सब कराया है।, समय आने पर उनके खिलाफ भी कार्रवाई करेंगे। अखिलेश यादव ने कहा कि जिस तरह से महंगाई, बेरोजगारी बढ़ी है, लोगों को अपमानित किया जा रहा है, उससे जनता में आक्रोश है। जनता बदलाव चाहती है। प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी।

Related posts

IDBI Bank Recruitment 2021: चीफ डाटा ऑफिसर सहित विभिन्न पदों पर निकलीं हैं भर्तियां

Admin

मिशन 2024: पांच दिन के दौरे पर दिल्ली पहुंचीं ममता बनर्जी, आज प्रधानमंत्री से करेंगी मुलाकात

News Blast

केरल: टीके की दोनों डोज लेने का बावजूद मेडिकल कॉलेज के 39 छात्र कोविड-19 संक्रमित पाए गए

News Blast

टिप्पणी दें