May 2, 2024 : 11:11 AM
Breaking News
राज्य

Tokyo Olympics: तीरंदाजी में मेडल की उम्मीद बरकरार, अगले दौर में पहुंचे प्रवीण जाधव

[ad_1]

सार
टोक्यो ओलंपिक के छठे दिन भारत की तरफ से मिली जुली शुरुआत हूई। भारतीय महिला हॉकी टीम को जहां ब्रिटेन के खिलाफ 4-1 से हार का सामना करना पड़ा वहीं बैडमिंटन में पीवी सिंधु ने दमदार प्रदर्शन करते हुए तीसरे दौर में जगह बनाई। इसके अलावा भारत के तीरंदाज तरुणदीप राय टोक्यो ओलंपिक से बाहर हो गए। वहीं रोइंग में भी भारत को निराशा हाथ लगी। 

टोक्यो ओलंपिक
– फोटो : सोशल मीडिया

ख़बर सुनें

ख़बर सुनें

टोक्यो ओलंपिक में छठे दिन भारत की शुरुआत खराब रही। भारतीय महिला हॉकी टीम को ब्रिटेन की टीम के आगे 4-1 की हार का सामना करना पड़ा। जबकि बैडमिंटन में पीवी सिंधु ने धमाकेदार जीत दर्ज करते हुए हांगकांग की  च्युंग एनगान यी को 2-0 सै हराकर तीसरे दौर में जगह बनाई। बॉक्सर पूजा रानी पहली बार ओलंपिक में रिंग में उतरेंगी। तीरंदाजी में दीपिका कुमारी और प्रवीण जाधव पदक के लिए अपनी चुनौती पेश करेंगे। जबकि रोइंग में अर्जुन लाल जाट और अरविंद सिंह अपना दमखम दिखाएंगे। पांचवें दिन हॉकी और बॉक्सिंग में भारत ने जीत दर्ज कर कुछ हद तक निराशा को कम किया और पदक जीतने की उम्मीद बनाए रखी।

भारत की स्टार शटलर पीवी सिंधु ने टोक्यो ओलंपिक में बैडमिंटन स्पर्धा में भारत की  पदक जीतने की उम्मीदें बरकरार रखी हैं। आज उन्होंने हांगकांग की चीयूंग नगन यी को 2-0 सै हराकर अगले दौर में जगह बनाई। सिधु ने इस मुकाबले में चीयूंग नगन को 21-9, 21-16 से पटखनी दी। 

टोक्यो ओलंपिक में भारतीय महिला हॉकी टीम को हार का सामना करना पड़ा। इस मुकाबले में ब्रिटेन की महिला हॉकी टीम ने भारत को 4-1 से मात दी। महिला टीम ने टोक्यो ओलंपिक में अब तक निराश किया है। भारतीय टीम को गोल करने के कई मौके मिले, लेकिन सफलता नहीं मिली. भारतीय टीम की सबसे बड़ी नाकामी ये रही है कि वह पेनल्टी कॉर्नर को गोल में तब्दील नहीं कर पाई। महिला हॉकी टीम की ओलंपिक में लगातार तीसरी हार है। 

भारत के तीरंदाजी तरुण दीप का सफर टोक्यो ओलंपिक में खत्म हो गया है। उन्हें राउंड ऑफ 32 मुकबले में हार मिली। उनका मुकाबला इस्राइलल के इटे शैनी से था। पहले सेट में वह 24 अंक हासिल कर पाए। वहीं 28 अंकों के साथ शैनी ने इस राउंड में जीत दर्ज की। दूसरे सेट में तरुणदीप ने 10-8-9 के साथ 27 अंक अर्जित किए। जबकि इस्राइल के खिलाड़ी ने 26 अंक हासिल किए और स्कोर 2-2 की बराबरी पर रहा। इसके बाद तीसरे सेट 27-27 से टाई रहा इसके अलावा स्कोर भी 3-3 की से बराबर हो गया। फिर चौथे सेट में तरुणदीप ने 28 अंक हासिल किए वहीं इटे शैनी 27 अंक अर्जित कर पाए। यह सेट तरुणदीप ने जीता लेकिन अगला राउंड शैनी जीतने में सफल रहे। शूट ऑफ मुकाबले में तरुणदीप ने 9 अंकों का स्कोर किया वहीं शैनी ने 10 का स्कोर कर यह मुकाबला अपने नाम कर लिया। 

टोक्यो ओलंपिक में रोइंग की स्पर्धा में भारत को निराशा हाथ लगी है। इस इवेंट में भारत के पास पदक जीतने का मौका था लेकिन वह चूक गया। भारत की तरफ से रोइंग में चुनौती पेश कर रहे अर्जुन लाल और अरविंद पुरुष डबल स्कल्स के सेमीफाइनल ए/बी में हार गए और अंतिम स्थान पर रहे। इस स्पर्धा में छह जोड़ियां हिस्सा ले रही थीं जिसमें टॉप तीन में रहने वाली फाइनल में पहुंची हैं। 

भारतीय तीरंदाज प्रवीण जाधव ने आज शानदार शुरुआत की। उन्होंने पुरुषों के राउंड ऑफ 32 में रूस के गाल्सन को 6-0 से हराकर अगले दौर में जगह बनाई। 

विस्तार

सिंधु की जीत

ब्रिटेन से हारी भारतीय महिला हॉकी टीम

टोक्यो ओलंपिक में भारतीय महिला हॉकी टीम को हार का सामना करना पड़ा। इस मुकाबले में ब्रिटेन की महिला हॉकी टीम ने भारत को 4-1 से मात दी। महिला टीम ने टोक्यो ओलंपिक में अब तक निराश किया है। भारतीय टीम को गोल करने के कई मौके मिले, लेकिन सफलता नहीं मिली. भारतीय टीम की सबसे बड़ी नाकामी ये रही है कि वह पेनल्टी कॉर्नर को गोल में तब्दील नहीं कर पाई। महिला हॉकी टीम की ओलंपिक में लगातार तीसरी हार है। 

खत्म हुआ तीरंदाजी में तरुणदीप का सफर

भारत के तीरंदाजी तरुण दीप का सफर टोक्यो ओलंपिक में खत्म हो गया है। उन्हें राउंड ऑफ 32 मुकबले में हार मिली। उनका मुकाबला इस्राइलल के इटे शैनी से था। पहले सेट में वह 24 अंक हासिल कर पाए। वहीं 28 अंकों के साथ शैनी ने इस राउंड में जीत दर्ज की। दूसरे सेट में तरुणदीप ने 10-8-9 के साथ 27 अंक अर्जित किए। जबकि इस्राइल के खिलाड़ी ने 26 अंक हासिल किए और स्कोर 2-2 की बराबरी पर रहा। इसके बाद तीसरे सेट 27-27 से टाई रहा इसके अलावा स्कोर भी 3-3 की से बराबर हो गया। फिर चौथे सेट में तरुणदीप ने 28 अंक हासिल किए वहीं इटे शैनी 27 अंक अर्जित कर पाए। यह सेट तरुणदीप ने जीता लेकिन अगला राउंड शैनी जीतने में सफल रहे। शूट ऑफ मुकाबले में तरुणदीप ने 9 अंकों का स्कोर किया वहीं शैनी ने 10 का स्कोर कर यह मुकाबला अपने नाम कर लिया। 

रोइंग में निराशा

टोक्यो ओलंपिक में रोइंग की स्पर्धा में भारत को निराशा हाथ लगी है। इस इवेंट में भारत के पास पदक जीतने का मौका था लेकिन वह चूक गया। भारत की तरफ से रोइंग में चुनौती पेश कर रहे अर्जुन लाल और अरविंद पुरुष डबल स्कल्स के सेमीफाइनल ए/बी में हार गए और अंतिम स्थान पर रहे। इस स्पर्धा में छह जोड़ियां हिस्सा ले रही थीं जिसमें टॉप तीन में रहने वाली फाइनल में पहुंची हैं। 

अगले दौर में पहुंचे जाधव

भारतीय तीरंदाज प्रवीण जाधव ने आज शानदार शुरुआत की। उन्होंने पुरुषों के राउंड ऑफ 32 में रूस के गाल्सन को 6-0 से हराकर अगले दौर में जगह बनाई। 

आगे पढ़ें

सिंधु की जीत

[ad_2]

Related posts

तालाब में डूबने से चार बच्चों की मौत, घर से खेलने का बोलकर निकले थे और नहाने चले गए

News Blast

एंटीलिया बम केस: एक बार फिर दांव पर है मुंबई पुलिस की प्रतिष्ठा, ठाकरे सरकार के गले की हड्डी बनी हिरेन की रहस्यमय मौत

Admin

Monsoon Session 2021 Live: जासूसी विवाद पर संसद में विपक्ष का जोरदार हंगामा, मात्र चार मिनट के बाद ही कार्यवाही स्थगित

Admin

टिप्पणी दें