May 9, 2024 : 1:55 PM
Breaking News
राज्य

Monsoon Session 2021 Live: जासूसी विवाद पर संसद में विपक्ष का जोरदार हंगामा, मात्र चार मिनट के बाद ही कार्यवाही स्थगित

[ad_1]

12:18 PM, 20-Jul-2021

राज्सभा में दोपहर 1 बजे कोरोना पर होगी चर्चा
राज्यसभा के उप सभापति हरिवंश ने बताया कि कोविड पर चर्चा को लेकर सभी नेता अध्यक्ष वेंकैया नायडू से मिले। राज्यसभा के सभापति ने अपनी सहमति दे दी है। राज्यसभा में दोपहर 1 बजे कोरोना पर चर्चा होगी। उच्च सदन को दोपहर एक बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया है।

All leaders met with chairman as they wanted to have a discussion on COVID. Rajya Sabha Chairman has given his consent. It will be discussed at 1 pm: Harivansh Dy Chairman Rajya Sabha

The House has been adjourned till 1 pm. pic.twitter.com/iGOzGlbjyJ

— ANI (@ANI) July 20, 2021

 

11:58 AM, 20-Jul-2021

पेगासस मुद्दे से सरकार को कोई संबंध नहीं : जोशी
पेगासस जासूसी विवाद पर केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रहलाद जोशी ने कहा कि इसमें सरकार की कोई भागीदारी नहीं है, लेकिन अगर विपक्ष उचित प्रक्रिया के माध्यम से मुद्दा उठाना चाहता है तो उन्हें मुद्दा उठाने दो। आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस पर पहले ही बयान दिया है।

No iota of link between Govt and Pegasus issue. Still, if they (Opposition) want to raise the issue through proper procedure, let them raise it. IT Minister has already issued a statement on the issue: Parliamentary Affairs Minister Prahlad Joshi pic.twitter.com/gtYnivdFTv

— ANI (@ANI) July 20, 2021

11:11 AM, 20-Jul-2021

हंगामे के बाद दोनों सदनों की कार्यवाही स्थगित
मानसून सत्र के दूसरे दिन 11 बजे संसद की कार्यवाही शुरू हो गई है। पेगासस जासूसी विवाद को लेकर राज्यसभा और लोकसभा में विपक्ष ने जोरदार हंगामा किया। कार्यवाही शुरू होने के मात्र चार मिनट बाद ही लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक के लिए  स्थगित कर दी गई है। वहीं राज्यसभा को 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया है।

 

Lok Sabha has been adjourned till 2 pm amid the uproar by the Opposition pic.twitter.com/tvK5Q4xz3J

— ANI (@ANI) July 20, 2021

 

10:51 AM, 20-Jul-2021

पहले डिस्कसन उसके बाद प्रेजेंटेशन: खड़गे
कांग्रेस पार्टी की ओर से मोदी सरकार को घेरने की पूरी तैयारी कर ली गई है। इसीलिए  आज शाम को स्वास्थ्य सचिव की ओर दी जाने वाली प्रजेंटेशन को लेकर कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, ‘पहले डिस्कसन उसके बाद प्रेजेंटेशन। अगर वे डिस्कसन नहीं चाहते और सभी सांसदों को प्रेजेंटेशन देना है तो सेंट्रल हाल में दें। अगर कोविड की वजह से आप एक ही जगह नहीं बैठा सकते तो दो दिन कर सकते हैं या सुबह शाम एक दिन में भी कर सकते हैं।’

10:49 AM, 20-Jul-2021

पेगासस पर आज बयान देंगे संचार मंत्री
इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव आज राज्यसभा में ‘पेगासस प्रोजेक्ट’ पर बयान देंगे।

10:40 AM, 20-Jul-2021

पीएम मोदी बोले- विपक्ष में निराशा, इसलिए चर्चा से भाग रहा
मानसूत्र सत्र के दूसरे दिन भाजपा संसदीय दल की बैठक हुई, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत सभी मंत्री और सांसद मौजूद रहे। संसदीय दल की बैठक में पीएम मोदी ने कहा कि विपक्ष निराश है, इसलिए चर्चा से भाग रहे हैं।  उन्होंने कहा कि कांग्रेस आरोपों की राजनीति करती है। कांग्रेस कई राज्यों में खत्म होती जा रही है, इसलिए चर्चा करने के बजाय हंगामा कर रही है। 

 

Delhi: BJP all-MP meeting underway at Parliament, in the presence of PM Modi

Visuals from inside pic.twitter.com/RJSXdkJ60j

— ANI (@ANI) July 20, 2021

10:31 AM, 20-Jul-2021

मानसून सत्र: आज इन मुद्दों पर हो सकता है बवाल
मानसून सत्र का आगाज भी हंगामे के साथ हुआ। पहले दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकसभा और राज्यसभा में मंत्रिपरिषद के नए सदस्यों का परिचय कराने के दौरान विपक्षी सांसदों ने जमकर हंगामा किया था, जिसके चलते दोनों सदनों की कार्यवाही कई बार स्थगित करनी पड़ी थी। पहले दिन पेगासस जासूसी कांड पर विपक्ष ने जमकर हमला किया।  वहीं आज पेगासस जासूसी कांड के अलावा कोरोना की भीषण त्रासदी, किसान आंदोलन, महंगाई, बेरोजगारी, पेट्रोल-डीजल के दाम, चीन और रफाल जैसे मुद्दों पर भी बवाल हो सकता है। 

09:09 AM, 20-Jul-2021

मानसून सत्र: जासूसी विवाद पर संसद में विपक्ष का जोरदार हंगामा, मात्र चार मिनट के बाद ही कार्यवाही स्थगित
संसद के मानसून सत्र का पहला दिन हंगामे की भेंट चढ़ गया। मानसूत्र सत्र के दूसरे दिन भी पेगागस जासूसी के मुद्दे पर जमकर हंगामा होने के आसार नजर आ रहे हैं। स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में कोरोना पर सदन में राजनीतिक दलों के नेताओं को संबोधित करेंगे और सरकार की ओर से किए गए कोरोना प्रबंधन पर प्रजेंटेशन भी देंगे।



[ad_2]

Related posts

बिहार में भाजपा की जीत पर बोले देवेंद्र फडणवीस, कहा- मोदी के विश्वास की प्रतीक

News Blast

UP Block Pramukh Chunav : ब्लॉक प्रमुख चुनाव के लिए आठ को नामांकन, 10 जुलाई को मतदान और मतगणना

News Blast

टूटते रिश्तों को मिला लोक अदालत का सहारा, सालों की दूरियां पलभर में खत्म

News Blast

टिप्पणी दें