May 16, 2024 : 9:15 PM
Breaking News
लाइफस्टाइल

28 जुलाई का राशिफल:4 राशियों के लिए शुभ रहेगा बुधवार, वृष और कन्या वालों को हो सकता है आर्थिक फायदा

  • Hindi News
  • Jeevan mantra
  • Jyotish
  • Aaj Ka Rashifal (Horoscope Today) | Daily Rashifal (28th July 2021), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs

5 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
  • मकर और कुंभ सहित 7 राशियों पर रहेगा सितारों का मिला-जुला असर, मीन वालों को दिनभर रहना होगा संभलकर

28 जुलाई, बुधवार को चंद्रमा पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में रहेगा। जिससे पद्म नाम का शुभ योग बन रहा है। साथ ही चंद्रमा पर मंगल की दृष्टि भी पड़ रही है। इस शुभ योग का फायदा 4 राशियों को मिलेगा। एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी का कहना है कि मेष राशि वाले लोगों के लिए ग्रह स्थिति अनुकूल है। नौकरीपेशा लोगों को भी बदलाव संबंधी अच्छी खबर मिल सकती है। प्रॉपर्टी या वाहन की खरीदी-बिक्री के लिए वृष राशि वालों का दिन अच्छा है। इनकम के सोर्स भी बढ़ेंगे। निवेश के लिए सिंह राशि वालों का दिन अच्छा है। इस राशि के सरकारी नौकरी करने वालों को महत्वपूर्ण सूचना मिल सकती है। वहीं, कन्या राशि वालों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और नए एग्रीमेंट भी हो सकते हैं।

आज मिथुन, कर्क, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर और कुंभ राशि वाले लोगों पर सितारों का मिला-जुला असर रहेगा। इन 7 राशि वालों को जॉब और बिजनेस में संभलकर भी रहना होगा। इनके अलावा मीन राशि वालों के लिए दिन ठीक नहीं है। इस राशि वालों को छोटी सी गलती से बड़ा नुकसान भी हो सकता है।

एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों का फल

मेष – पॉजिटिव- ग्रह स्थिति अनुकूल है। अस्त-व्यस्त हुई चीजें पुनः व्यवस्थित होना शुरू हो जाएंगी। अपनी कार्य कुशलता द्वारा उम्मीद से अधिक लाभ मिलने से प्रसन्नता रहेगी। किसी नजदीकी रिश्तेदार से संबंधित शुभ समाचार मिलेगा।
नेगेटिव- परंतु नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों से दूर रहें, कोई धोखा हो सकता है। घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी। अपने महत्वपूर्ण कार्य स्थगित भी करने पड़ सकते हैं। अपने गुस्से और आवेश पर काबू रखें।
व्यवसाय- मीडिया या फोन से आपको महत्वपूर्ण अनुबंध मिलेंगे। सभी काम सुचारू रूप से चलते जाएंगे। नौकरीपेशा लोगों को अचानक ही कोई परिवर्तन संबंधी शुभ सूचना मिल सकती हैं। परंतु कार्य भार अधिक रहेगा।
लव- पारिवारिक सदस्यों के बीच उचित तालमेल रहने से घर में सकारात्मक ऊर्जा व्याप्त रहेगी। विवाहेत्तर संबंधों में ना पड़ें।
स्वास्थ्य- हार्मोन संबंधी परेशानी बढ़ सकती है। अपनी जांच करवाएं और उचित इलाज लें।
भाग्यशाली रंग- बैंगनी, भाग्यशाली अंक- 3

वृष – पॉजिटिव- प्रॉपर्टी या वाहन की खरीद-फरोख्त संबंधी कोई योजना बन रही है, तो उस पर अमल करने का उत्तम समय है। समय अनुकूल है। आपके रुके हुए काम गति पकड़ेंगे। सामाजिक अथवा राजनैतिक गतिविधियों में भी आपका रुझान रहेगा।
नेगेटिव- ड्राइव करते समय सावधानी बरतें, चोट अथवा दुर्घटना हो सकती हैं। आलस और बहुत अधिक सोचने-विचारने में कोई मुख्य अनुबंध हाथ से निकल भी सकते हैं। विद्यार्थी लोग अपनी पढ़ाई को लेकर लापरवाह ना रहें।
व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियों में थोड़ा समझदारी और ध्यान से काम करने की जरूरत है। हालांकि इनकम के सोर्स बढ़ेंगे और योजना बनाकर काम पूरे करने में काफी हद तक सफलता भी मिलेगी।
लव- दांपत्य जीवन में छोटी-मोटी नकारात्मक बातों को नजरअंदाज रखें। प्रेम संबंध भावुकता पूर्ण रहेंगे।
स्वास्थ्य- खांसी, जुकाम और एलर्जी जैसी समस्या रहेगी। बदलते मौसम से अपना बचाव करें।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 6

मिथुन – पॉजिटिव- पारिवारिक व्यवस्था को उचित बनाए रखने में आपकी सलाह को ज्यादा महत्व दिया जाएगा। जिससे आप अपने अंदर सकारात्मक बदलाव महसूस करेंगे। घर के बड़े बुजुर्गों का आत्म सम्मान और सेवा भाव रखने का फर्ज आप बखूबी निभाएंगे।
नेगेटिव- पुरानी नकारात्मक बातों को वर्तमान पर हावी ना होने दें। इसकी वजह से अपनों के साथ संबंध खराब भी हो सकते हैं। आज किसी भी तरह का उधारी संबंधी लेनदेन ना करें तथा यात्रा करना भी उचित नहीं है।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में सुधार लाने के लिए अभी और अधिक मनन और चिंतन करने की जरूरत है। व्यवसाय संबंधी प्रतिस्पर्धा में आपको बहुत अधिक परेशानी का सामना भी करना पड़ सकता है। परंतु अपनी मेहनत व कार्य क्षमता में कमी ना आने दें।
लव- पति-पत्नी के बीच एक दूसरे के प्रति सम्मान और समर्पण की भावना रहेगी। प्रेम संबंधों में भी नजदीकियां बनी रहेगी।
स्वास्थ्य- अत्यधिक मेहनत की वजह से पैरों में दर्द और सूजन की समस्या बढ़ सकती हैं। अपना उचित ध्यान रखें।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 1

कर्क – पॉजिटिव- आप अपने व्यक्तित्व और रहन-सहन के प्रति सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयासों में सफल रहेंगे। धार्मिक तथा आध्यात्मिक गतिविधियों में भी कुछ समय व्यतीत होगा। कोई सरकारी काम अटका हुआ है तो उसका समाधान मिल सकता है।
नेगेटिव- युवा वर्ग अपने कार्यों के बजाय मौज मस्ती में समय व्यतीत करेंगे। इससे वे अपने लक्ष्य से भटक सकते हैं। रुपए पैसे संबंधी किसी भी तरह के लेन-देन में सावधानी बरतें। आप आर्थिक परेशानियों में उलझ जाएंगे।
व्यवसाय- बिजनेस में अपने काम की क्वालिटी और अधिक बेहतर बनाने की जरूरत है। हालांकि कार्यक्षेत्र में आपका दबदबा और प्रभाव बना रहेगा। किसी भी अनिर्णय की स्थिति में पारिवारिक सदस्यों की सलाह अवश्य लें।
लव- पति-पत्नी के बीच किसी वजह से कहासुनी रहेगी। समय रहते मतभेदों को हल करने का प्रयास करें। इसका असर घर की व्यवस्था पर पड़ सकता है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परंतु वर्तमान नकारात्मक परिस्थितियों की वजह से सावधान रहना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 5

सिंह – पॉजिटिव- कुछ समय अपनी रुचि संबंधी कार्यों में जरूर व्यतीत करें, इससे आप अपने आपको फ्रेश महसूस करेंगे। अपनी व्यवहार कुशलता द्वारा किसी भी तरह का काम निकालने में सक्षम रहेंगे। विद्यार्थियों की विदेश संबंधी कोई कार्यवाही शुरू हो सकती है।
नेगेटिव- ड्राइव करते समय ट्रैफिक नियमों का उचित ध्यान रखें, वरना आप किसी कानूनी पचड़े में भी फंस सकते हैं। पैसा आने के साथ-साथ खर्चे भी तैयार रहेंगे। मन में निराशा और नकारात्मक विचारों को ना उठने दें।
व्यवसाय- इस समय बिजनेस में कुछ बेहतरीन परिस्थितियां बन रही हैं। लेकिन इनका सदुपयोग करना आपकी कार्य क्षमता पर भी निर्भर है। निवेश जैसी गतिविधियों के लिए समय अनुकूल है। सरकारी सेवारत लोगों को कोई महत्वपूर्ण सूचना मिल सकती है।
लव- पारिवारिक जीवन में किसी सदस्य की वजह से तनाव रहेगा। परिस्थितियों को संभालने का दायित्व आपको ही निभाना होगा।
स्वास्थ्य- शारीरिक और मानसिक थकान हावी रहेगी। योग और मेडिटेशन में कुछ समय जरूर व्यतीत करें।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 9

कन्या – पॉजिटिव- अधिकतर समय व्यक्तिगत कार्यों को पूरा करने में ही व्यतीत होगा। साथ ही सफलता मिलने से मानसिक शांति भी अनुभव करेंगे। घर में नवीनीकरण तथा साज सज्जा से संबंधित परिवर्तन करने की योजनाएं बनेंगी।
नेगेटिव- घर तथा अपने ऊपर अधिक समय व्यतीत करने से आपके महत्वपूर्ण कार्य रुक सकते हैं। इसलिए उचित रूपरेखा बनाकर अपने कार्यों को प्राथमिकता दें। नजदीकी मित्रों तथा संपर्क सूत्रों के साथ संबंधों को और अधिक बेहतर बनाने का प्रयास करें।
व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियों पर भी अधिक ध्यान देने की जरूरत है। कुछ नए अनुबंध हासिल होंगे। आर्थिक स्थिति में भी सुधार होगा। नौकरीपेशा लोगों का समय अभी धैर्य और संयम रखने का है।
लव- पारिवारिक माहौल खुशनुमा बना रहेगा। प्रेम संबंधों में एक दूसरे की भावनाओं की कद्र करें क्योंकि अलगाव जैसी स्थिति बन रही हैं।
स्वास्थ्य- संयमित खानपान रखें। क्योंकि कब्ज और पेट से संबंधित दिक्कतें रह सकती हैं।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 8

तुला – पॉजिटिव- संतान की शिक्षा से संबंधित कुछ लाभदायक योजनाएं फलीभूत होगी। जिससे बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ेगा। ग्रह गोचर अनुकूल है। अपनी क्षमताओं का उचित उपयोग करें। घर में किसी नजदीकी मेहमान के आगमन से खुशी भरा वातावरण रहेगा।
नेगेटिव- कभी-कभी ज्यादा सफलता मिलने से ईगो और घमंड की भावना आ सकती है। इसलिए अपने व्यवहार को सहज और शांति पूर्ण बनाकर रखें। अगर कोई वाहन से संबंधित लोन लेने की योजना बन रही है, तो अभी उस पर और अधिक विचार करने की जरूरत है।
व्यवसाय- व्यवसायिक क्षेत्र में किसी नए काम की शुरुआत होगी। परंतु अभी लाभ की उम्मीद ना रखकर अपने कार्यों को अंजाम देते जाएं। निकट भविष्य में यही काम आपको फायदा देंगे। मार्केट में आपकी छवि उत्तम बनी रहेगी।
लव- घर तथा व्यवसाय में उचित सामंजस्य बनाकर रखने से खुशनुमा माहौल बना रहेगा। प्रेम संबंधों में भी नजदीकियां रहेंगी।
स्वास्थ्य- उमस भरे वातावरण की वजह से सिर दर्द और माइग्रेन की समस्या रहेगी। गर्मी से अपना बचाव रखें।
भाग्यशाली रंग- ब्राउन, भाग्यशाली अंक- 9

वृश्चिक – पॉजिटिव- विशिष्ट लोगों के साथ मुलाकात होगी जो उत्तम रहेगी। महत्वपूर्ण विषय पर विचार विमर्श भी होगा। परंतु व्यक्तिगत रिश्तो को भी महत्व दें। इससे घर परिवार में सुख शांति बनी रहेगी। अगर प्रॉपर्टी के बेचने या खरीदने संबंधी कोई कार्यवाही चल रही है, तो समय अनुकूल है।
नेगेटिव- अभी मेहनत के अनुरूप ज्यादा उचित परिणाम हासिल नहीं होंगे। परंतु यह समय तनाव की बजाय धैर्य रखने का है। संतान की कोई उम्मीद पूरी ना होने से मन व्यथित रहेगा। इस समय उसका मनोबल बनाकर रखना जरूरी है।
व्यवसाय- व्यक्तिगत कारणों से बिजनेस पर पूरा ध्यान नहीं दे पाएंगे। जिसकी वजह से कुछ खास काम रुक सकते हैं। नए कामों की योजनाओं पर कोई भी कार्यवाही ना करें। नौकरीपेशा लोगों पर काम का लोड रहेगा।
लव- पति-पत्नी के बीच छोटी सी बात को लेकर तकरार हो जाएगी। ध्यान रखें कि घर की बात बाहर ना निकले।
स्वास्थ्य- घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी। साथ ही अपने स्वास्थ्य के प्रति भी सजग रहना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 8

धनु – पॉजिटिव- आज आप अपनी प्रतिभा और बौद्धिक क्षमता द्वारा कुछ ऐसा निर्णय लेंगे जिससे घर तथा समाज में आपकी तारीफ होगी। राजनैतिक संबंधों से भी आपको फायदा होने की उम्मीद है, जनसंपर्क भी और अधिक मजबूत करें।
नेगेटिव- परंतु इस बात का ध्यान रखें कि कोई पुरानी नकारात्मक बातों का प्रभाव वर्तमान पर ना पड़े। इसकी वजह से आपसी संबंधों में खटास आ सकती है। जल्दी ही अपने बारे में किसी अनजान व्यक्ति को विशेष जानकारी ना दें।
व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियां धीमी ही रहेंगी। अपनी कार्यप्रणाली में समय अनुसार परिवर्तन लाने की जरूरत है। इस समय मार्केटिंग संबंधी गतिविधियों पर ज्यादा ध्यान दें। नौकरी पेशा लोगों को टारगेट पूरा करने के लिए ओवरटाइम भी करना पड़ सकता है।
लव- जीवनसाथी का सहयोग आपके मनोबल और आत्मविश्वास को बनाकर रखेगा। परिवार में भी सुख शांति का माहौल रहेगा।
स्वास्थ्य- थकान की वजह से बदन दर्द और बुखार जैसा महसूस हो सकता है। कुछ समय अपने आराम के लिए भी निकालना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 3

मकर – पॉजिटिव- आपका सकारात्मक तथा आत्म विश्वासी दृष्टिकोण आपकी दिनचर्या को व्यवस्थित बनाकर रखेगा। बच्चों को किसी प्रतियोगिता में सफलता मिलने से घर में प्रसन्नता पूर्ण वातावरण रहेगा। कुछ समय अध्यात्म में भी जरूर व्यतीत करें।
नेगेटिव- घर के मामलों में ज्यादा हस्तक्षेप ना करें। सभी को उनकी इच्छा अनुसार स्वतंत्रता देने की जरूरत है। पैतृक संबंधी कार्य में रुकावट आने से तनाव रह सकता है। इस बात का ध्यान रखें कि भाइयों के साथ संबंध खराब ना हो।
व्यवसाय- व्यवसाय में काम की अधिकता के कारण कुछ अथॉरिटी कर्मचारियों को देनी पड़ेगी। इससे आपका कार्य भार हल्का हो जाएगा। साझेदारी के व्यवसाय में लाभदायक स्थितियां बनी हुई है। ऑफिस का माहौल शांतिपूर्ण रहेगा।
लव- पति-पत्नी के संबंधों में मधुरता रहेगी। दोस्तों के साथ कोई पारिवारिक गेट-टुगेदर भी हो सकती है।
स्वास्थ्य- मौसमी बुखार और खांसी जुकाम की समस्या रहेगी। इस समय आयुर्वेदिक चीजों का सेवन करें।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 6

कुंभ – पॉजिटिव- यह समय भावनाओं की बजाय व्यवहारिक सोच रखने का है। पूरी मेहनत और लगन से अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहें, निश्चित ही आपको सफलता मिलेगी। किसी रिश्तेदार के यहां धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने का भी अवसर मिलेगा।
नेगेटिव- अपने नजदीकी लोगों के साथ व्यवहार करते समय थोड़ा सावधान रहना जरूरी है। अकारण ही वाद-विवाद जैसी स्थिति बन सकती है। बच्चों साथ कुछ समय व्यतीत करना तथा उनकी समस्याओं का हल निकालना आपका दायित्व है।
व्यवसाय- टूर एंड ट्रेवल्स, ऑनलाइन गतिविधियों में व्यवसायिक हलचल शुरू हो जाएगी। अचानक ही किसी व्यक्ति से मुलाकात होना दोनों के लिए ही फायदेमंद बिजनेस का आदान-प्रदान करेगा। सरकारी सेवारत लोगों के लिए कोई इमरजेंसी ड्यूटी आ सकती हैं।
लव- पारिवारिक वातावरण खुशनुमा रहेगा। प्रेम संबंधों को मर्यादित रखना जरूरी है।
स्वास्थ्य- व्यवस्थित दिनचर्या तथा खान-पान आपको निरोगी और ऊर्जावान रखेंगे।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 2

मीन – पॉजिटिव- पिछले कुछ समय से चल रही समस्याओं का आज कोई हल मिलेगा। जिससे घर का माहौल पॉजिटिव हो जाएगा। कुछ समय परिवार के लोगों के साथ भी जरूर व्यतीत करें। इससे किसी महत्वपूर्ण मुद्दे पर सकारात्मक विचार विमर्श होगा।
नेगेटिव- आज किसी भी तरह की यात्रा को स्थगित ही रखें। पड़ोस में किसी छोटी सी बात को लेकर बहुत बड़ा इश्यू बन सकता है। अभी वर्तमान परिस्थितियों के कारण धैर्य बनाकर रखना जरूरी है। तनाव से स्थिति और अधिक उलझ सकती है।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में कोई महत्वपूर्ण डिसीजन लेते समय किसी अनुभवी व्यक्ति से विचार-विमर्श अवश्य करें। प्रॉपर्टी संबंधी व्यवसाय में पेपर वगैराह की अच्छी तरह जांच पड़ताल कर लें। क्योंकि जरा सी चूक से बहुत अधिक नुकसान हो सकता है।
लव- व्यस्तता की वजह से परिवार को अधिक समय नहीं दे पाएंगे। कुछ समय परिवार के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जाना, घूमना-फिरना मूड को तरोताजा रखेगा।
स्वास्थ्य- खांसी, जुकाम और गला खराब होने जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं। वर्तमान मौसम तथा खान-पान के प्रति सजग रहें।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 5

खबरें और भी हैं…

Related posts

21 जून को रविवार, अमावस्या और सूर्य ग्रहण का योग, दोपहर के बाद कर सकेंगे तो पूजा-पाठ, घर के मंदिर में भगवान को कराएं स्नान

News Blast

हर तीन साल में अधिक मास क्यों आता है? इसे मलमास क्यों कहते हैं? हिन्दी पंचांग और अंग्रेजी कैलेंडर के एक वर्ष में कितने दिनों का अंतर रहता है?

News Blast

27 जून का मूलांक 9 और भाग्यांक 1 है, किसी नई योजना पर काम शुरू करने से पहले अधिकारियों की सलाह अवश्य लें, धैर्य बनाए रखें

News Blast

टिप्पणी दें