May 3, 2024 : 7:53 PM
Breaking News
अन्तर्राष्ट्रीय

काबुल में दो महीने बाद खुले स्कूल:तालिबान स्कूल बंद करने पर अड़ा पर लड़कियों में स्कूल जाने की ऐसी खुशी

काबुल27 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
पहले दिन कई लड़कियां स्कूल पहुंची और पढ़ाई के लिए आजादी का जश्न मनाया। वो भी तब, जब देश में तालिबान का आतंक बढ़ गया है। - Dainik Bhaskar

पहले दिन कई लड़कियां स्कूल पहुंची और पढ़ाई के लिए आजादी का जश्न मनाया। वो भी तब, जब देश में तालिबान का आतंक बढ़ गया है।

तस्वीर अफगानिस्तान की राजधानी काबुल की है। यहां सोमवार को लड़कियों का सबसे बड़ा स्कूल दो माह बाद दोबारा खुला। यह कोरोना के कारण बंद था। पहले दिन कई लड़कियां स्कूल पहुंची और पढ़ाई के लिए आजादी का जश्न मनाया। वो भी तब, जब देश में तालिबान का आतंक बढ़ गया है। और वो 10 साल या इससे ऊपर की लड़कियों के स्कूल बंद कराना चाहता है।

काबुल के इस गर्ल्स हाई स्कूल में करीब 8500 छात्राएं पढ़ती हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, करीब 4 करोड़ की आबादी वाले अफगानिस्तान में 90 लाख बच्चे हैं। इनमें से 37 लाख बच्चे पढ़ाई से दूर हैं। पढ़ने वाले बच्चों में 66% लड़के और 37% लड़कियां हैं।

वहीं, पढ़ाई से वंचित बच्चों में 60% लड़कियां हैं। स्कूल के टीचर बताते हैं कि लड़कियां पढ़ना तो चाहती हैं। लेकिन परिवार तालिबान के खौफ और आए दिन होने वाले विस्फोट के कारण उन्हें स्कूल नहीं भेजना चाहते हैं।

1999 में तालिबानी शासन जब चरम पर था, तब एक भी लड़की को माध्यमिक विद्यालय में दाखिल नहीं किया गया था। साथ ही पात्र (9,000) में से केवल 4% प्राथमिक विद्यालयों में थीं। यदि अब तालिबान लौटा तो हालात फिर बिगड़ सकते हैं।

खबरें और भी हैं…

Related posts

स्वतंत्रता दिवस की 75वीं सालगिरह: US के टाइम्स स्क्वायर पर फहरेगा सबसे बड़ा तिरंगा, एम्पायर स्टेट बिल्डिंग पर भी जगमगाएगा भारतीय झंडा

Admin

पहले 50 हजार मामले 98 दिन में सामने आए थे, पिछले 50 हजार मामले महज 7 दिन में आए; पर दूसरे देशों के मुकाबले यह रफ्तार फिर भी धीमी

News Blast

CAA प्रदर्शनकारियों से वसूली के नोटिस को तुरंत वापस ले योगी सरकार-सुप्रीम कोर्ट का फरमान

News Blast

टिप्पणी दें