May 3, 2024 : 6:43 PM
Breaking News
अन्तर्राष्ट्रीय

पहले 50 हजार मामले 98 दिन में सामने आए थे, पिछले 50 हजार मामले महज 7 दिन में आए; पर दूसरे देशों के मुकाबले यह रफ्तार फिर भी धीमी

  • अमेरिका में सबसे तेज 72 दिनों में 2 लाख मामले हुए, भारत में इतने मामले होने में 125 दिन लगे
  • कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित 7 देशों में स्पेन का रिकवरी रेट हाई, भारत तीसरे नंबर पर
  • भारत दुनिया का सातवां देश, जहां कोरोना के मामले 2 लाख से ज्यादा हो गए

दैनिक भास्कर

Jun 02, 2020, 10:34 PM IST

नई दिल्ली. देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या मंगलवार को 2 लाख के पार हो गई। अब भारत दुनिया का 7वां ऐसा देश है, जहां 2 लाख से ज्यादा लोग इस बीमारी की चपेट में आ चुके हैं। 30 जनवरी को देश में संक्रमण का पहला मामला सामने आया था। इसके 98 दिनों बाद यानी 6 मई को यह संख्या बढ़कर 50 हजार हुई। इसके बाद रफ्तार में तेजी आई। फिर अगले 27 दिनों में संक्रमितों का आंकड़ा दो लाख के पार हो गया।

शुक्र है सबसे ज्यादा आबादी होने के बावजूद अन्य देशों के मुकाबले यह रफ्तार काफी धीमी है। अमेरिका में सबसे तेज 72 दिनों में दो लाख से ज्यादा लोग कोरोना पॉजिटिव हो गए थे। भारत में यह आंकड़ा 125 दिन में पहुंचा।

अब हर 7 दिन में 50 हजार मामले आ रहे
चिंता की बात यह है कि देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या अब तेजी से बढ़ने लगी है। 6 मई को देश में कोरोना का आंकड़ा 50 हजार पर था। मतलब संक्रमण की शुरुआत से लेकर 50 हजार मामले होने तक 98 दिन लगे। लेकिन इसके बाद रफ्तार तेज हो गई। अगले 50 हजार मामले महज 12 दिनों में सामने आए। इसके बाद हर 7-8 दिन में 50 हजार नए केस सामने आ रहे हैं।  

भारत में एक लाख की आबादी में 7.1 संक्रमित
देश में हर 1 लाख की आबादी पर 7.1 लोग संक्रमित मिल रहे हैं। राहत की बात है कि यह संख्या अन्य देशों के मुकाबले काफी कम है। अमेरिका में एक लाख की आबादी पर 431, ब्रिटेन में 494 और इटली में 372 मरीज मिल रहे हैं।

देश में अब तक 95 हजार 852 लोग ठीक हुए

राहत की बात है कि सबसे प्रभावित देशों के मुकाबले भारत का रिकवरी रेट काफी बेहतर है। यहां अब तक 2 लाख मरीजों में से 95 हजार 852 मरीज ठीक हो चुके हैं। रिकवरी रेट 48.3% है। मतलब हर 100 में से 48 मरीज ठीक हो रहे हैं। यूके में सबसे कम रिकवरी रेट है। यहां अभी तक दो लाख मरीजों में केवल 0.001% मरीज ही ठीक हो पाए हैं। स्पेन में सबसे ज्यादा 68.69% रिकवरी रेट है।

Related posts

एक्सपर्ट्स ने बताए महामारी में जीने के 5 नियम, लॉकडाउन हटने के बाद सोशल बबल मॉडल से खुद को सुरक्षित रख सकते हैं

News Blast

बाइडेन की टीम में भारतवंशी: पत्नी जिल की पॉलिसी एडवाइजर होंगी माला अडिगा, ओबामा के साथ भी काम कर चुकीं

Admin

13 साल में पहली बार तुर्की में इजरायल का विमान उतरा; दोनों देशों में तनाव के चलते 2007 से आवाजाही बंद थी

News Blast

टिप्पणी दें