April 24, 2024 : 10:53 PM
Breaking News
अन्तर्राष्ट्रीय

स्वतंत्रता दिवस की 75वीं सालगिरह: US के टाइम्स स्क्वायर पर फहरेगा सबसे बड़ा तिरंगा, एम्पायर स्टेट बिल्डिंग पर भी जगमगाएगा भारतीय झंडा

[ad_1]

Hindi NewsInternationalUS India | Independence Day 2021: Indian Diaspora To Hoist Biggest Tricolour At New York Times Square

न्यूयार्कएक घंटा पहले

कॉपी लिंकतिरंगा 6 फुट लंबा और 10 फुट चौड़ा होगा। वहीं, पोल की ऊंचाई 25 फुट है। न्यूयॉर्क में काउंसल जनरल ऑफ इंडिया रणधीर जायसवाल राष्ट्रीय ध्वज को फहराएंगे। - Dainik Bhaskar

तिरंगा 6 फुट लंबा और 10 फुट चौड़ा होगा। वहीं, पोल की ऊंचाई 25 फुट है। न्यूयॉर्क में काउंसल जनरल ऑफ इंडिया रणधीर जायसवाल राष्ट्रीय ध्वज को फहराएंगे।

अमेरिका के टाइम्स स्क्वायर पर 15 अगस्त को अब तक का सबसे बड़ा तिरंगा फहराया जाएगा। US में भारतीयों के संगठन फेडरेशन ऑफ इंडियन एसोसिएशन (FIA) ने आजादी की 75वीं सालगिरह पर 6 फुट लंबा और 10 फुट चौड़ा तिरंगा फहराने की घोषणा की है। न्यूयॉर्क में काउंसल जनरल ऑफ इंडिया रणधीर जायसवाल 25 फीट के खंभे पर राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे।

15 अगस्त को भारतीय झंडे का बिलबोर्ड दिन भर डिसप्ले किया जाएगा। एम्पायर स्टेट की बिल्डिंग को भी तिरंगे की लाइट्स से रोशन किया जाएगा। अमेरिकी अधिकारी और भारतीय समुदाय के लोग हडसन नदी पर क्रूज सेलिब्रेशन में शामिल होंगे। टाइम्स स्क्वायर पर स्वतंत्रता दिवस पर दिन भर मैसेज डिस्प्ले किए जाएंगे।

हर साल फहराना चाहते हैं तिरंगा: FIAFIA ने पिछले साल भी टाइम्स स्क्वायर पर तिरंगा फहराया था। यह पहली बार था जब यहां तिरंगा फहराया गया। संगठन के चेयरपर्सन अनिल वैद्य ने बताया कि वे इस जगह पर हर साल झंडा फहराना चाहते हैं। वे तिरंगा फहराने की परंपरा को जारी रखेंगे।

पिछले साल भी स्वतंत्रता दिवस पर एम्पायर स्टेट की बिल्डिंग तिरंगे से रोशन थी। इसकी तस्वीरें खूब शेयर की गई थीं।

पिछले साल भी स्वतंत्रता दिवस पर एम्पायर स्टेट की बिल्डिंग तिरंगे से रोशन थी। इसकी तस्वीरें खूब शेयर की गई थीं।

सम्मानित किए जाएंगे भारतीय मूल के युवाइस दिन 12 साल के भारतीय अमेरिकी स्पोर्ट आइकन अभिमन्यु मिश्रा और 17 साल के समीर बनर्जी को सम्मानित किया जाएगा। अभिमन्यु चेस के इतिहास में सबसे कम उम्र के ग्रैंडमास्टर हैं। समीर ने पिछले महीने विंबलडन बॉयज सिंगल्स का फाइनल जीतकर इतिहास रचा था। ईवेंट में आर्टिस्ट जोनिता गांधी और मिकी सिंह भी शामिल होंगे।

US में भारतीयों को जोड़ने के लिए कैंपेनवैद्य ने बताया कि आजादी के 75वें साल पर FIA अमेरिका में भारतीयों को जोड़ने के लिए कैंपेन भी लॉन्च कर रहा है। यह हमारी अगली पीढ़ी के लिए अच्छा कदम होगा। हमें अंतर को पाटना है। समुदायों के बीच बराबरी लानी है और उन्हें एकजुट करना है।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Related posts

अमेरिका में डेल्टा वैरिएंट से नई लहर की आशंका:धीमे वैक्सीनेशन और डेल्टा वेरिएंट के डबल होते मामलों ने बाइडेन प्रशासन की उड़ाई नींद, मास्क बहाली शुरू

News Blast

बिहार में नहीं हुआ चक्का जाम: किसान संगठन के भारत बंद का राज्य में नहीं दिखा असर, विपक्षी पार्टियों का रहा सिर्फ नैतिक समर्थन

Admin

ससुराल वालों ने शादी से पहले रखी अनोखी शर्त, लड़की ने किया बड़ा कारनामा, सात फेरों से पहले गई जेल

News Blast

टिप्पणी दें