May 9, 2024 : 8:37 AM
Breaking News
अन्तर्राष्ट्रीय

कोरोना दुनिया में: 4.92 लाख नए मरीज मिले, 8,265 की मौत, सबसे ज्यादा 45416 नए केस और 1415 मौत इंडोनेशिया में

[ad_1]

Hindi NewsInternationalCoronavirus Outbreak World Cases & Vaccination LIVE Updates; USA India Brazil France Russia Turkey UK Argentina Novel Corona Covid 19 Death Toll World Today Italy Germany Coronavirus News

जकार्ता4 घंटे पहले

कॉपी लिंक

दुनिया में कोरोना की तीसरी लहर में इंडोनेशिया नए मामलों का एपिसेंटर बना हुआ है। यहां पर रोजाना 40 हजार से ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं। रविवार को भी इंडोनेशिया में 45,416 नए मामले और 1,415 मौतें दर्ज की गईं। यह दुनिया में सबसे ज्यादा रहा। यहां इस महामारी से अब तक कुल 83,279 मौतें हुई हैं।

इंडोनेशिया के डॉक्टरों के मुताबिक, इस महामारी के चलते देश में बड़ी संख्या में बच्चों की मौत भी हुई है। अब तक देश में कोरोना से जान गंवाने वाले कुल लोगों में 12.5% बच्चे शामिल हैं। इनमें से अधिकतर की मौत तीसरी लहर में ही हुई है और कई बच्चे 5 साल से कम उम्र के थे। बच्चों का यह डेथ रेट किसी भी देश से ज्यादा है। न्यूयॉर्क टाइम्स के हवाले से, बच्चों के डॉक्टरों ने बताया कि डेलटा वैरिएंट के मामलों में इजाफे के चलते इंडोनेशिया में बच्चे भी बुरी तरह प्रभावित हैं। 12 जुलाई के हफ्ते में ही यहां 150 से ज्यादा बच्चों की जान गई है।

दुनिया में कल मिले 4.92 लाख नए मरीजबीते 24 घंटे में दुनिया में कोरोना के 4 लाख 92 हजार नए मामले सामने आए। 3 लाख 31 हजारा संक्रमितों ने इसे मात दी, जबकि 8,265 लोगों की इससे जान गई। अब दुनिया में कोरोना के कुल मामले 19 करोड़ 43 लाख हो गए हैं। एक्टिव केस 1 करोड़ 37 लाख हैं। कोरोना अब तक कुल 17 करोड़ 64 लाख लोग रिकवर हुए हैं और मरने वालों की कुल संख्या 41 लाख 68 हजार हो गई है।

ब्राजील में 38 हजार नए मामलेबीते 24 घंटों में ब्राजील में 38,091 नए मामले सामने आए। इंडोनेशिया के बाद यहां सबसे ज्यादा 1,080 संक्रमितों की मौत हुई। सरकार की तरफ से कोरोना के दौरान सही प्रबंधन नहीं किए जाने के चलते यहां के लोग राष्ट्रपति बोलसेनारो का इस्तीफा मांग रहे हैं। यहां पर नागरिक सड़कों पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। कोरोना के कुल मरीजों के मामले में ब्राजील दुनिया का तीसरा सबसे ज्यादा प्रभावित देश है।

ब्रिटेन में लगातार पांचवें दिन कोरोना केस में गिरावटब्रिटेन में रविवार को 29,173 नए मामले दर्ज किए गए। यह लगातार पांचवां दिन है जब यहां मामलों में गिरावट हुई है। इससे पहले 20 जुलाई को 45,882 मामले दर्ज किए गए हैं। ब्रिटेन में अब कुल मामलों की संख्या 56 लाख 68 हजार हो गई है। यहां कुल 1.29 लाख संक्रमितों की मौत हुई है और कुल 44 लाख 42 हजार लोग इससे ठीक हुए हैं।

अमेरिका में 37,245 नए मामलेबीते 24 घंटों में अमेरिका में 37,245 नए कोरोना मामले सामने आए। यहां 151 लोगों की मौत हुई और 9,295 लोग इससे ठीक हुए। अब अमेरिका में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 3.51 करोड़ हो गई है और कुल 6.26 लाख कुल लोगों की जान गई।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Related posts

7.4 तीव्रता के भूकंप से 5 की मौत; 447 ऑफ्टरशॉक से हजारों लोग दहशत में, सुनामी का अलर्ट

News Blast

वाराणसी: मंदिरों के आसपास मीट पर प्रतिबंध के बाद नए शाकाहारी व्यंजनों की बहार

News Blast

प्रोटेक्शन ग्लास के साथ हुई डिबेट; हैरिस बोलीं- ट्रम्प पर भरोसा नहीं, उनके कहने पर कोरोना वैक्सीन नहीं लगवाऊंगी; पेन्स बोले- इस मुद्दे पर सियासत बंद करें

News Blast

टिप्पणी दें