May 18, 2024 : 3:38 PM
Breaking News
अन्तर्राष्ट्रीय

टेस्ला सीईओ ने दिए संकेत:एलन मस्क बोले – आयात में सफल रही तो टेस्ला भारत में बना सकती है कारें

3 घंटे पहलेलेखक: अतुल प्रकाश

  • कॉपी लिंक
मस्क ने कहा कि फिलहाल भारत में आयात शुल्क दुनिया में सबसे ऊंचा है। उन्होंने इलेक्ट्रिक वाहनों पर अस्थायी रूप से शुल्क राहत की उम्मीद जताई। - Dainik Bhaskar

मस्क ने कहा कि फिलहाल भारत में आयात शुल्क दुनिया में सबसे ऊंचा है। उन्होंने इलेक्ट्रिक वाहनों पर अस्थायी रूप से शुल्क राहत की उम्मीद जताई।

अमेरिका की इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) कंपनी टेस्ला के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) एलन मस्क ने कहा है कि वह भारत में अपनी उत्पादन इकाई लगा सकती है। बशर्ते, आयातित वाहनों के साथ कंपनी सफल रहे। मस्क ने कहा कि फिलहाल भारत में आयात शुल्क दुनिया में सबसे ऊंचा है। उन्होंने इलेक्ट्रिक वाहनों पर अस्थायी रूप से शुल्क राहत की उम्मीद जताई।

सोशल मीडिया पर फाॅलोअर्स से चर्चा के दौरान मस्क से पूछा गया था, ‘क्या टेस्ला भारत में कारें उतारेगी?’ इस पर उन्होंने कहा, ‘हम ऐसा करना चाहते हैं। लेकिन दुनिया के बड़े देशों की तुलना में भारत में आयात शुल्क सबसे ऊंचा है।’ मस्क ने उम्मीद जताई, ‘भारत कम से कम इलेक्ट्रिक वाहनों पर अस्थायी शुल्क राहत देगा। यह एक अच्छा कदम होगा।

आयात शुल्क में कमी से कंपनी की इलेक्ट्रिक कारें सस्ती होंगी। इससे बाजार में इनकी मांग बढ़ेगी। सरकार का राजस्व भी बढ़ेगा।’ मामले से जुड़े लोगों का कहना है कि टेस्ला को भारत में इस साल से कारों की बिक्री शुरू करना है। उसने मंत्रालयों और देश के प्रमुख थिंक-टैंक नीति आयोग को लिखे पत्र में कहा कि पूरी तरह असेंबल्ड इलेक्ट्रिक कारों पर केंद्रीय कर को 40% तक कम करना उपयुक्त होगा। टेस्ला ने इस पत्र को सार्वजनिक नहीं किया है।

आयात शुल्क 60 से 100 प्रतिशत तक

उद्योग विशेषज्ञों के मुताबिक फिलहाल भारत 40,000 डॉलर से ज्यादा की कीमत की पूरी तरह आयातित कार पर सीआईएफ (लागत, बीमा और भाड़े) के साथ 100% आयात शुल्क लगाता है। इससे कम लागत की कार पर आयात शुल्क की दर 60% है।

चीन में पांच प्रतिशत इलेक्ट्रिक वाहन, भारत में एक फीसदी

भारत में नए बिकने वाले वाहनों में इलेक्ट्रिक पैसेंजर वाहनों की संख्या एक फीसदी से भी कम है। जबकि चीन में यह पांच प्रतिशत के करीब है। अमेरिका से बाहर वहां पहली बार टेस्ला ने फैक्ट्री लगाई। अब वह बाजार पर हावी है।

खबरें और भी हैं…

Related posts

SII का बड़ा फैसला: ब्रिटेन में 2448 करोड़ रुपए निवेश करेगा सीरम इंस्टीट्यूट, पीएम जॉनसन बोले- रिसर्च और डेवलपमेंट के साथ वैक्सीन भी तैयार होगी

Admin

पोलैंड की फैशन इंडस्ट्री के दिग्गज की कहानी:8 हजार करोड़ से अधिक की कंपनी के मालिक पीकॉच साइकिल से दफ्तर जाते हैं, फोटो खिंचवाने से भी बचते हैं, सादगी से जीना पसंद है

News Blast

ट्रम्प का शुक्रिया; उनके दौर में चीन बेहतर होता गया, अमेरिका कमजोर होता चला गया

News Blast

टिप्पणी दें