May 17, 2024 : 10:36 PM
Breaking News
MP UP ,CG

भोपाल में 16 साल की लड़की से रेप:प्रेमी के जेल जाने के बाद उसका साथी ब्लैकमेल करने लगा था; घर देरी से पहुंचने पर पता चला

भोपाल6 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

भोपाल में नाबालिग समेत दो लोग करीब दो साल से 16 साल की लड़की से दुष्कर्म कर रहे थे। प्रेमी के जेल जाने के बाद उसका साथी भी लड़की ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करने लगा था। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। लड़की के देरी से घर पहुंचने पर परिजनों ने पूछताछ की, तब जाकर मामले का पता चल पाया।

अशोका गार्डन इलाके में रहने वाली 16 वर्षीय लड़की ने शुक्रवार रात थाने में दुष्कर्म की रिपोर्ट करने आई। उसने बताया, वह एक लड़के से प्यार करती है। उसका प्रेमी भी नाबालिग है। करीब दो साल पहले वह मंदिर गई थी। इसी दौरान उसका प्रेमी उसे बहाने से एक घर ले गया। यहां उसने जबरन उससे ज्यादती की। वह चुप रहीं, लेकिन इस बीच उसका प्रेमी चोरी के मामले में जेल चला गया।

इस बीच उसके प्रेमी का दोस्त छोटू लगड़ा उसे परेशान करने लगा। लड़की ने आरोप लगाए कि छोटू ने ब्लेकमेलिंग करना शुरू कर दिया। उसने कहा, उसे पता है, तुम्हारे और तुम्हारे प्रेमी के बीच क्या है। तुम मेरे साथ भी वैसे ही संबंध बनाओ, नहीं तो बदनाम कर दूंगा। बदनामी के डर के कारण वह चुप रही। इस बीच छोटू ने भी उससे ज्यादती शुरू कर दी।

प्रेमी के जेल से छूटते ही मामला बिगड़ा

इधर, आरोपी प्रेमी जेल से छूटकर बाहर आया, तो उसे छोटू और उसकी प्रेमिका के बीच संबंध होने का पता चला। इससे नाराज होकर उसने परिचितों में उसकी बदनामी कर दी। इधर, घर देर से पहुंची लड़की से जब घर वालों ने पूछताछ की, तो मामले का खुलासा हुआ।

खबरें और भी हैं…

Related posts

गुरु के आंगन में भक्ति का उजास:खंडवा के दादा दरबार में आज गुरु पूर्णिमा पर 108 दीपों से बड़ी आरती के साथ होगा हवन; आप घर बैठे कीजिए ऑनलाइन दर्शन

News Blast

जन्मभूमि के संघर्ष का चेहरा बने पुरुषोत्तम के पांव जमीन पर नहीं, मंदिर की छवि का पहला पूजन भी इंदौर ने ही किया था

News Blast

फरारी पर TI ने कहा- विधायक का फोन ही बंद; भास्कर से मसूद ने फोन पर कहा- मैंने हाईकोर्ट में वारंट को चैलेंज किया

News Blast

टिप्पणी दें