May 15, 2024 : 8:58 PM
Breaking News
राष्ट्रीय

कृषि कानूनों का विरोध:जंतर मंतर पर दूसरे दिन लगाई ‘किसान संसद’, एक घंटे का प्रश्नकाल भी रखा, जिसमें कृषि मंत्री पर सवालों की बौछार की गई

  • Hindi News
  • Local
  • Delhi ncr
  • ‘Farmers’ Parliament’ Held On Jantar Mantar For The Second Day, Also Held A One hour Question Hour, In Which Questions Were Showered On The Agriculture Minister

नई दिल्ली2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
फाइल फोटो। - Dainik Bhaskar

फाइल फोटो।

संसद में मॉनसून सत्र के साथ ही जंतर-मंतर पर किसानों ने मोर्चा खोल रखा है। यहां उनकी ‘किसान संसद’ शुक्रवार को दूसरे दिन भी चली। किसानों ने ‘किसान संसद’ का आयोजन सदन अध्यक्ष हरदेव अर्शी, उपाध्यक्ष जगतार सिंह बाजवा और ‘कृषि मंत्री’ के साथ किया। बाकायदा, किसान संसद में एक घंटे का प्रश्नकाल भी रखा गया, जिसमें कृषि मंत्री पर सवालों की बौछार की गई। इस दौरान उन्होंने केंद्र के नये कृषि कानूनों का बचाव करने की पुरजोर कोशिश की।

मंत्री ने संसद को बताया कैसे पैर फैलाती कोविड वैश्विक महामारी के बीच किसानों को उनके घरों को लौटने और उनसे टीका लगवाने का अनुरोध किया गया था। यहां किसान संसद के जरिए किसान बेहद शांति पूर्ण ढंग से अपनी आवाज सरकार तक पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं। जंतर-मंतर संसद परिसर से महज कुछ मीटर की दूरी पर है।

महिलाएं भी करेंगी किसान संसद का आयोजन
किसान नेता युद्धवीर सिंह ने कहा 26 जुलाई और 9 अगस्त को महिलाएं जंतर-मंतर पर किसान संसद का आयोजन करेंगी। इस दिन किसान संसद में कोई पुरुष हिस्सा नहीं लेगा। शनिवार और रविवार को किसान संसद नहीं लगेगी। किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा सरकार ने आधिकारिक रूप से किसान संसद को मान्यता दी है। अगर सरकार पहले ही हमको दिल्ली में प्रदर्शन की अनुमति दे देती तो आम लोगों को ट्रैफिक की दिक्कत न होती, जो पिछले दिनों में हुई।

जंतर मंतर पर किसान जहां अपनी बात उठा रहे हैं, वहीं किसी भी स्थिति से निपटने के लिए दिल्ली पुलिस के जवान और अर्द्ध सैनिक बल के जवान भी अपनी तरफ से पूरी तरह मुस्तैद हैं। 22 जुलाई से लेकर 9 अगस्त तक रोजाना 200 किसानों को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने की अनुमति मिली है।

खबरें और भी हैं…

Related posts

वकीलों का फैसला:बार एसोसिएशन की बैठक में फैसला, चैंबर के मेंटेनेंस कराने हेतु हर माह देने होंगे 200 रुपए

News Blast

Bharat Bandh: 28-29 मार्च को रहेगा भारत बंद, 7 प्वाइंट्स में समझें आप पर क्या होगा असर

News Blast

अपने ही जिले में रैली नहीं कर सके खट्टर: तोड़फोड़-हंगामे के चलते CM का हेलिकॉप्टर भी नहीं उतर पाया; बोले- यह कांग्रेस और कम्युनिस्टों का काम

Admin

टिप्पणी दें