3 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
बॉलीवुड प्रोड्यूसर और फाइनेंसर सत्येंद्र त्यागी पर गाजियाबाद में केस दर्ज किया गया है। त्यागी पर एक महिला से मारपीट और अभद्रता का आरोप लगा है। इससे पहले त्यागी तब सुर्खियों में आए थे, जब उन्होंने कोरियाग्राफर-प्रोड्यूसर रेमो डिसूजा पर 5 करोड़ रुपए लेने का आरोप लगाया था।
विवादित जमीन को लेकर की मारपीट
गाजियाबाद पुलिस के मुताबिक, त्यागी के खिलाफ नंदग्राम में केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि एक विवादित जमीन पर बनी दीवार को त्यागी ने गिरा दिया था। जब वहां मौजूद महिला ने इसका विरोध किया तो त्यागी ने उसे और उसके बच्चों को पीटा। इस विवादित जमीन का मामला कोर्ट में चल रहा है। हालांकि, त्यागी ने एक वीडियो जारी कर अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को खारिज किया है।
रेमो और त्यागी का मामला कोर्ट पहुंचा था
इससे पहले त्यागी 2016 में चर्चा में आए थे। तब उन्होंने आरोप लगाया था कि रेमो ने फिल्म “अमर मस्ट डाइ’ के लिए उनसे 5 करोड़ रुपए लिए थे। त्यागी ने रेमो के खिलाफ गाजियाबाद के ही राजनगर में केस दर्ज कराया था। इस मामले में कोर्ट ने रेमो के खिलाफ नॉन बेलेबल वॉरंट भी जारी किया था। त्यागी ने अपनी शिकायत में कहा था- रेमो ने मुझसे वादा किया कि 5 करोड़ के इन्वेस्टमेंट का डबल पैसा वापस करेंगे, लेकिन उन्होंने 5 करोड़ भी वापस नहीं किए।
खबरें और भी हैं…