May 17, 2024 : 6:17 AM
Breaking News
राष्ट्रीय

दैनिक भास्कर पर दबिश के विरोध में संसद ठप: राज्यसभा में विपक्ष ने भास्कर ग्रुप पर छापे के विरोध में नारेबाजी की, लोकसभा में भी हंगामा; दोनों सदन स्थगित

[ad_1]

Hindi NewsNationalParliament Monsoon Session, Dainik Bhaskar Tax Raids, Parliament Monsoon Session, Parliament Monsoon Session 2021

नई दिल्ली13 मिनट पहले

कॉपी लिंक

मानसून सत्र में भास्कर ग्रुप पर सरकारी दबिश का मुद्दा विपक्ष ने जोर-शोर से उठाया है। विपक्षी सदस्यों ने राज्यसभा में भास्कर ग्रुप पर इनकम टैक्स विभाग के छापों का विरोध किया और नारेबाजी की। इसके बाद सदन दोपहर 12 बजे तक स्थगित कर दिया गया। लोकसभा में भी हंगामा हुआ, यहां फोन टैपिंग और जासूसी का मुद्दा भी उठा। लोकसभा को भी 12 बजे तक स्थगित कर दिया गया है।

बता दें कि कोरोना की दूसरी लहर के दौरान देश के सामने सरकारी मिसमैनेजमेंट की असल तस्वीर रखने वाले दैनिक भास्कर ग्रुप के कई दफ्तरों पर गुरुवार तड़के इनकम टैक्स विभाग ने छापा मारा है। विभाग की टीमें दिल्ली, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात और राजस्थान स्थित दफ्तरों पर पहुंची है और कार्रवाई जारी है।

कांग्रेस बोली- सच को निर्भीकता से उजागर कर रहे मीडिया समूह को दबाने की कोशिशभास्कर ग्रुप पर दबिश के बाद कांग्रेस नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि ये देश के सच को निर्भीकता से उजागर कर रहे मीडिया समूह को दबाने की कोशिश है। उधर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि छापे मीडिया को डराने का प्रयास हैं।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Related posts

किसानों का कल से दिल्ली कूच:कृषि कानूनों के विरोध में जंतर-मंतर पर रोज 200 किसान जुटेंगे, संसद सत्र के बीच दिल्ली सरकार ने दी इजाजत

News Blast

चाइना डोर बेचने वालों पर रासुका

News Blast

अपने अंतिम यात्रा पर CDS रावत,

News Blast

टिप्पणी दें