May 16, 2024 : 3:29 AM
Breaking News
MP UP ,CG

पुलिया निर्माण में हादसा, 1 की मौत:रतलाम में पुलिया का ढांचा बनाते समय सरिया की जाल गिरी; दबे दो मजदूरों को जेसीबी की मदद से निकाला गया, एक की मौत

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Ratlam
  • Accident During The Construction Of A Culvert In Uplai Village Of Ratlam, 2 Laborers Buried Under A Barbed Net, One Dead

रतलाम2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
सरिये के जाल में दबे हुए श्रमिक को बाहर निकालते लोग। - Dainik Bhaskar

सरिये के जाल में दबे हुए श्रमिक को बाहर निकालते लोग।

रतलाम के उपलई गांव में पुलिया निर्माण के दौरान हादसा हो गया। सरिए का ढांचा मजदूरों पर गिर गया। इसमें दो मजदूर दब गए। जेसीबी की मदद से दोनों को बाहर निकाला गया। अस्पताल ले जाते समय एक की मौत हो गई, जबकि दूसरे को गंभीर हालत में भर्ती कराया गया है।

घटना बुधवार सुबह जावरा के औद्योगिक थाना क्षेत्र के उपलई गांव की है। यहां भूतेड़ा-रूघनाथगढ़ टू लेन पर पुलिया का निर्माण चल रहा है। पुलिया के लिए ढांचा तैयार करने का काम चल रहा है। इसके लिए सरिया का जाल बिछाया जा रहा है। बुधवार की सुबह इसी काम में मजदूर लगे थे, तभी सरिया का जाल अचानक गिर पड़ा।

सरिए के नीचे फंसे मजदूर को बाहर निकालते लोग।

सरिए के नीचे फंसे मजदूर को बाहर निकालते लोग।

दो मजदूर दब गए। हर तरफ चीख पुकार मच गई। ग्रामीणों ने मजदूरों को बाहर निकालने की काेशिश करने लगे। सरिया के जाल का वजन ज्यादा होने की वजह से जेसीबी की मदद ली गई। इसके बाद जाल को हटाकर मजदूरों को बाहर निकाला। दोनों को अस्पताल भेजा गया। रास्ते में एक मजदूर नारायण की मौत हो गई, जबकि गणेश की हालत गंभीर है। मृतक और घायल बाजना के केलकच्छ गांव के हैं। औद्योगिक थाना जावरा पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और हादसे के कारणों की जांच में जुटे हुए है।

खबरें और भी हैं…

Related posts

बाइक सवार ने मवेशी को टक्कर मारी; मौके पर ही मौत, युवक रेलिंग में घुसे, घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद

News Blast

उज्जैन में वेयर हाउस कर्मचारी ने रात में टीवी देखा, अखबार पढ़ा और कमरे में जाकर फांसी लगा ली

News Blast

7 महीने से बंद पड़े 50 फीसदी कोचिंग संस्थान, भवन का किराया नहीं दे पाए कई संचालक; 5 लाख परिवारों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हुआ

News Blast

टिप्पणी दें